Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के जेई के बनेर खड्ड में बह जाने के मामले में बड़ी अपडेट

पेयजल स्कीम दुरुस्त करते हुआ था हादसा

कांगड़ा। कांगड़ा के जलाड़ी में बनेर में बहे जल शक्ति विभाग के जेई का शव बरामद हो गया है। देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर पुलिस स्टेशन के तहत बंगोली में बनेर से जेई का शव बरामद हुआ है। एसएचओ हरिपुर पवन कुमार ने शव मिलने की पुष्टि की है।

शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर चक्कीमोड़ को लेकर यह है अपडेट-पढ़ें खबर

गौर हो कि 24 अगस्त को जल शक्ति विभाग के जेई राजेश चौधरी बनेर खड्ड में बह गए थे। जेई राजेश चौधरी शाहपुर सर्किल के तहत दौलतपुर सेक्शन में तैनात थे। राजेश चौधरी कांगड़ा शहर के नजदीकी क्षेत्र सहौड़ा के रहने वाले थे और कुछ दिन पहले ही जेई के पद पर प्रमोट हुए थे।

हिमाचल में बढ़ रहे स्क्रब टाइफस के मामले : अब तक तीन की गई जान, 130 लोग पॉजिटिव

कांगड़ा पुलिस स्टेशन के तहत जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के पंप हाउस में ये हादसा हुआ। पंप हाउस संगम नामक जगह पर स्थित है। यहां पर दो-तीन नदियां आपस में मिलती हैं। जेई राजेश चौधरी दो अन्य लोगों के साथ  पेयजल योजना को बहाल करने गए थे उसी दौरान अचानक उनका बैलेंस बिगड़ा और वह पानी के तेज बहाव में बह गए।

HRTC बस में सामान ले जाने के विरोध में कंडक्टर यूनियन, उठाई ये मांग

मामले की सूचना मिलने के बाद कांगड़ा पुलिस स्टेशन से टीम मौके पर पहुंच कर लापता की तलाश को सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन उनका दो दिन तक कोई सुराग नहीं मिला। आज बंगोली में जेई राजेश चौधरी का शव बरामद हुआ है।

 

शिमला-कालका एनएच 5 पर सनवारा में 20 दिन से बंद टोल प्लाजा फिर शुरू

 

हिमाचल : 143 स्कूलों को बंद करने के आदेश, 20 सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोबारा खोले 

मंडी : चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर आफत की बारिश, वैकल्पिक मार्ग भी बना चुनौती

 

 

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : ब्यास नदी में स्टोन क्रशर के प्रयोग पर रोक

 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : बनेर खड्ड में बहा जल शक्ति विभाग का जेई, दौलतपुर सेक्शन में हैं तैनात

जलाड़ी स्थित विभाग के पंप हाउस पर हुआ हादसा

कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में बड़ा हादसा हुआ है। जल शक्ति विभाग का जेई बनेर खड्ड में बह गया है। जेई राजेश चौधरी शाहपुर सर्किल के तहत दौलतपुर सेक्शन में तैनात हैं। राजेश चौधरी कांगड़ा शहर के नजदीकी क्षेत्र सहौड़ा के रहने वाले हैं और कुछ दिन पहले ही जेई के पद पर प्रमोट हुए हैं।

हिमाचल के आनी में लैंडस्लाइड से गिरे 8 भवन, लोग बोले-ओ माय गॉड

बता दें कि कांगड़ा पुलिस स्टेशन के तहत जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के पंप हाउस में ये हादसा हुआ है। पंप हाउस संगम नामक जगह पर स्थित है। यहां पर दो-तीन नदियां आपस में मिलती हैं। पेयजल योजना को बहाल करते जेई राजेश चौधरी अचानक पानी के तेज बहाव में बह गए।

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : ब्यास नदी में स्टोन क्रशर के प्रयोग पर रोक

मामले की सूचना मिलने के बाद कांगड़ा पुलिस स्टेशन से टीम मौके पर पहुंच गई है और लापता की तलाश को सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। जेई राजेश चौधरी पंप हाउस का दौरा करने गए थे क्योंकि बारिश के चलते पंप हाउस को क्षति पहुंची है। उसी दौरान उनके साथ ये हादसा पेश आया।

 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लिखा कि जल शक्ति विभाग कांगड़ा में कार्यरत हमारे जूनियर अभियंता ई राजेश चौधरी आज सुबह पेयजल योजना को बहाल करते हुए अचानक पानी के तेज बहाव में बह गए, यह खबर बेहद चिंताजनक है।

विभाग के अधिकारी एवं SDRF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। उनकी तालाश जारी है। हम ईश्वर से उनके सकुशल होने की कामना करते हैं।

 

 

हिमाचल में तबाही की बारिश : 24 घंटे में 10 से अधिक की गई जान, कई मकान गिरे

हिमाचल में टेट का रिजल्ट घोषित, 12 फीसदी भी पास नहीं

 

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

HRTC बस में किस तरह के सामान का कितना लगेगा किराया, विस्तार से पढ़ें

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : मिड डे मील कुक-सह हेल्पर को तोहफा, भरे जाएंगे JOA IT के पद 

 

हिमाचल में बरसात से जान-माल को हुआ नुकसान, विक्रमादित्य सिंह ने मांगी माफी-पढ़ें खबर

 

हिमाचल में वेटरनरी फार्मासिस्ट की नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर

 

हिमाचल : भूमिहीन लोगों को भूमि आबंटित करने के साथ मकान बनाने में भी सहयोग करेगी सरकार

 

 

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, जानने को पढ़ें खबर

 

हिमाचल पुलिस के SI की बेटी नीलम मंढोत्रा जियो कंपनी में डिप्टी मैनेजर नियुक्त, 33 लाख पैकेज

हिमाचल कैबिनेट : सेब और आम हुआ बराबर, बैठक में बड़ा फैसला

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ