Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kullu State News

हिमाचल के आनी में लैंडस्लाइड से गिरे 8 भवन, लोग बोले-ओ माय गॉड

दो भवनों को पहुंचा के नुकसान, कुछ खाली करवाए

आनी। हिमाचल में बरसात का कहर जारी है। अब आनी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हिमाचल के कुल्लू जिला के आनी में वीरवार सुबह लैंडस्लाइड के चलते आठ भवन धराशायी हो गए हैं।

दो भवनों को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह है कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। जब आठ मकान गिरे तो लोग भी हैरान रह गए है और मुंह से बस ओ यारा… ओ माय गॉड जैसे शब्द निकले।

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : ब्यास नदी में स्टोन क्रशर के प्रयोग पर रोक

बता दें कि ज्ञान चंद, महेश कुमार, सुभाष चंद, इंद्र चंद पुत्र विजय कुमार, विद्या देवी पत्नी हंस राज सनी पुत्र हंसराज, शशी वाला पत्नी स्वतंत्र कुमार, सुरेश कुमार पुत्र इंद्र चंद, चिरंजीलाल पुत्र ज्वाला दास, खेम प्रकाश पुत्र ज्वाला दास, लायक राम पुत्र खीमे राम, चुनी लाल पुत्र लायक राम और तुले राम के घर गिरे हैं।

युपेंद्र कांत मिश्रा पुत्र लोकनाथ मिश्रा और फकीर चंद वर्मा पुत्र चूड़ा राम और रमीला वर्मा के मकान को भारी क्षति पहुंची है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर साथ लगते भवनों को खाली करवा दिया है।

शिमला : आफत की बारिश, सड़कें बंद, पेड़ गिरे, मलबे की चपेट में आई निजी बस

बताया जा रहा है कि कुछ वाहन भी मकानों के मलबे में दब गए हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कैसे एक-एक करके भवन धराशाही हुए और लोगों में चीख पुकार मच गई।

हिमाचल : भारी बारिश का रेड अलर्ट, 9 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

एसडीएम आनी नरेश वर्मा नेशनल हाईवे 305 जो आनी से होकर गुजरता है। बस स्टैंड के सामने चार पांच भवनों में पांच दिन पहले दरारें दिखी थीं। सभी व्यावसायिक भवन थे।

इसमें दो बैंक कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक और एसबीआई भी कार्यरत थे। इनको खाली करवा लिया गया था। पीछे वाले भवनों में वीरवार सुबह समय रहते लोगों को निकाल लिया गया था। इसके चलते जानी नुकसान की खबर नहीं है।

 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

 

 

हिमाचल में तबाही की बारिश : 24 घंटे में 10 से अधिक की गई जान, कई मकान गिरे

हिमाचल में टेट का रिजल्ट घोषित, 12 फीसदी भी पास नहीं

 

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

HRTC बस में किस तरह के सामान का कितना लगेगा किराया, विस्तार से पढ़ें

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : मिड डे मील कुक-सह हेल्पर को तोहफा, भरे जाएंगे JOA IT के पद 

 

हिमाचल में बरसात से जान-माल को हुआ नुकसान, विक्रमादित्य सिंह ने मांगी माफी-पढ़ें खबर

 

हिमाचल में वेटरनरी फार्मासिस्ट की नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर

 

हिमाचल : भूमिहीन लोगों को भूमि आबंटित करने के साथ मकान बनाने में भी सहयोग करेगी सरकार

 

 

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, जानने को पढ़ें खबर

 

हिमाचल पुलिस के SI की बेटी नीलम मंढोत्रा जियो कंपनी में डिप्टी मैनेजर नियुक्त, 33 लाख पैकेज

हिमाचल कैबिनेट : सेब और आम हुआ बराबर, बैठक में बड़ा फैसला

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *