Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

फतेहपुर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले- भ्रष्टाचार पर होगी और तगड़ी चोट

और सख्त कानून बनाएगी सरकार
ऋषि महाजन/फतेहपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पूरी सतर्कता से कार्य कर रही है। इसे पूरी तरह से रोकने के लिए और सख्त कानून बनाए जाएंगे। यह बात उन्होंने आज कांगड़ा ज़िला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने लूट के रास्ते को बंद किया और सरकार के ईमानदार प्रयासों से 2200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है। इस राजस्व से महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देने की घोषणा की गई है।
शिमला में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी यूके नंबर की कार-तीन की गई जान
बजट में भी आम लोगों के लिए अनेक योजनाओं को प्रावधान किया गया है, मनरेगा मजदूरी में 60 रुपए की बढ़ौतरी, किसान से गाय के दूध का क्रय मूल्य 32 रुपए से बढ़ाकर 45 रुपए किया गया है और भैंस के दूध को 55 रुपए में खरीदा जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने पहली बार प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य रुपए 30 रुपए प्रति किलो जबकि गेंहू को 40 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने आर्थिक चुनौती का सामना लड़ाई की तरह ना लड़कर युद्ध की तरह किया और बेहतर वित्तीय प्रबंधन से आर्थिक मोर्चे पर आगे बढ़ रहे हैं। हमें गर्व महसूस होता है कि एक साल के भीतर प्रदेश की 20 प्रतिशत अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में सफल हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के दौरान उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक जिले और गांव का दौरा किया। प्रदेश में आपदा से भारी तबाही के बावजूद केंद्र सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली, लेकिन राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए अपने स्तर पर संसाधन जुटाकर 4500 करोड़ रुपए का विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान करने के लिए कानून और नियमों को बदल दिया, क्योंकि उन्हें आम आदमी की पीड़ा का अहसास है।
माता ज्वालामुखी मंदिर मार्ग पर नहीं चल सकेंगे ऑटो रिक्शा और वाणिज्यिक वाहन
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है जिनके कल्याण के लिए प्रदेश सरकार अनेक योजनाएं कार्यान्वित कर उनके जीवन को सरल बनाने के लिए प्रयास कर रही हैं। इससे पूर्व, फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत किया।
फतेहपुर के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) भवानी सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री का फतेहपुर में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा कुछ माह पूर्व फतेहपुर के लिए की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए आभार व्यक्त किया।
शिवरात्रि महोत्सव : देवमयी हुआ मंडी शहर, लोगों को मिल रहा देवी-देवताओं का आशीर्वाद
 मुख्यमंत्री ने फतेहपुर में सिविल कोर्ट खोलने, फतेहपुर में शहीद स्मारक बनाने, फतेहपुर और राजा का तालाब में सीवरेज सिस्टम का निर्माण करने, रे कॉलेज का नामकरण स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के नाम पर करने, राजा का तालाब में ऐतिहासिक तालाब के जीर्णोद्धार के लिए 75 लाख रुपए,नंगल पटवार सर्कल को पुनः खोलने, तलाड़ा-डक-गुरियाल-चकबाड़ी में 33 केवी सब स्टेशन स्टेशन बनाने और बागवानी विभाग का पीसीडीओ फार्म खोलने की घोषणा की।

 

 

मंडी शिवरात्रि महोत्सव : पारंपरिक वाद्य यंत्रों से गूंजा पड्डल मैदान 

 

 

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

 

 

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : सड़कों से बर्फ हटाने का तगड़ा जुगाड़, भ्रष्टाचार भी होगा खत्म

कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन प्लांट स्थापित

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अभी तक बर्फबारी देखने को नहीं मिली है, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने बर्फबारी होने पर उससे निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। इसी दिशा में सोमवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा पहली बार शिमला के आरटीओ के पास कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन प्लांट स्थापित किया है, जिसका पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुभारंभ किया। बर्फबारी होने पर सड़कों में कैल्शियम क्लोराइड का छिड़काव किया जाएगा, जिससे बर्फ तुरंत पिघल जाएगी।

वायु सेना अग्निवीर भर्ती, वोकेशनल कोर्स करने वाले युवा भी होंगे पात्र-जानें डिटेल

 

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बर्फबारी के कारण सड़कें बर्फ से जाम हो जाती हैं और बर्फ को हटाने के लिए भी काफी पैसे खर्च हो जाते हैं, जिसमें भ्रष्टाचार भी होता है।

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स

 

इससे निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है, जिसके छिड़काव से बर्फ तुरंत पिघलेगी और पैसे की बचत के साथ साथ भ्रष्टाचार भी खत्म होगा। शिमला के बाद लोक निर्माण विभाग इस तरह के प्लांट अन्य बर्फबारी वाले स्थानों में भी स्थापित करेगा।

नूरपुर : चिट्टा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, हिमाचल में पहली बार हुआ ऐसा-पढ़ें खबर

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती
मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व HR के 274 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू कल से शुरू
हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

मंडी : फोरलेन निर्माणाधीन पुल के सरियों पर गिरी कार, जयपुर के 2 युवकों की गई जान 

सोलन : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 11250 से लेकर 45 हजार तक सैलरी

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित : हिमाचल में बारिश और बर्फबारी की संभावना
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों के पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

हिमाचल लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती : किसी प्रश्न का नहीं देना उत्तर तो काला करना होगा विकल्प E
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सुक्खू के विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप-पूर्व मंत्री बोले, 10 फीसदी कमीशन फिक्स

इस्तीफा लेकर विजिलेंस जांच करवाने की उठाई मांग

 

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। सरकार 11 दिसंबर को जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। वहीं, कांग्रेस के एक विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रामलाल मार्कंडेय ने लाहौल स्पीति के कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

मार्कंडेय ने कहा है कि रवि ठाकुर पैसे की उगाही कर रहे हैं, जो भी टेंडर लाहौल स्पीति में होता है, उसमें उनका दस परसेंट फिक्स होता है। मार्कंडेय ने मुख्यमंत्री से उनका इस्तीफा लेकर  विजिलेंस जांच करवाने की मांग की है।

ऊना के संजय ठाकुर सेना में बने लेफ्टिनेंट, 11 जाट रेजिमेंट में देंगे सेवाएं

पूर्व भाजपा सरकार में मंत्री व लाहुल स्पीति से विधायक रहे रामलाल मार्कंडेय ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ईमानदारी की बात करते हैं, लेकिन उनके विधायक भ्रष्टाचार की राजनीति कर रहे हैं।

पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति विभाग में दस प्रतिशत कमीशन विधायक रवि ठाकुर लेते हैं। इस तरह करोड़ों का घोटाला हुआ है। उन्होंने तो यहां तक आरोप लगा दिया कि भ्रष्टाचार के नाम पर ही यह व्यक्ति एमएलए बना है। कहा कि पैसे के लेनदेन के पूरे आंकड़े उनके पास हैं, जिन्हें वह जल्द सामने रखेंगे। मुख्यमंत्री से मिलकर उनके इस्तीफे के साथ मामले की विजिलेंस जांच की मांग करेंगे। अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो उनकी पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध कर विधानसभा का घेराव करेगी।

इंदौरा : होटल मैनेजमेंट की ली डिग्री, फिर खेती बाड़ी में ढूंढा रोजगार- अब कमा रहे 7 लाख

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

 

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

 

Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

झूठे आरोप लगाना फिर भाग जाना राहुल गांधी की आदत : जयराम ठाकुर

सदन में दिए गए बयान पर नेता प्रतिपक्ष ने साधा निशाना

शिमला। प्रदेश बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी द्वारा सदन में दिए गए बयान पर जमकर निशाना साधा। जयराम ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार की परत-दर-परत खोलते हुए राहुल गांधी के वक्तव्य को झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी ने झूठ को सच साबित करने का असफल प्रयास कल लोकसभा में किया वह दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने केवल पूरे देश में सनसनी फैलाने का प्रयास किया है। राहुल गांधी और उनका परिवार जमानत व चल रहा है और समस्त जनता जानती है कि क्यों चल रहा है।

HPPSC Breaking: जिला भाषा अधिकारी के एक पद को मांगें आवेदन, ये लास्ट डेट 

जयराम ठाकुर ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में कोई भी किसी के साथ फोटो खिंचवा सकता है इसका मतलब यह नहीं कि उसके साथ किसी व्यक्ति के निजी संबंध हो, ऐसे तो राहुल गांधी, सोनिया गांधी उनके परिवार के सदस्यों, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जैसे अशोक गहलोत के साथ भी कई बड़े व्यापारियों के चित्र है इसका मतलब यह नहीं कि वह भी उनके साथ के साथ जुड़े है।जयराम ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ कहा है, वह झूठ का पुलिंदा है।

झूठे आरोप लगाना और फिर भाग जाना राहुल गांधी की आदत रही है। राहुल गांधी हमेशा झूठ की राजनीति करते रहे हैं। कांग्रेस में अधिकतम नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में संकलित हैं। राहुल गांधी जी, आप और आपका परिवार स्वयं नेशनल हेराल्ड मामले में हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार में बेल पर चल रहे हैं।

हिमाचल में बड़ी धोखाधड़ी : करोड़ों की लॉटरी का लालच देकर ठग लिए 72 लाख रुपए

आपकी बहन ने जेल गए एक बैंकर को करोड़ों रुपये में एक पेंटिग बेची थी, यह भी देश की जनता जानती है। कांग्रेस की सरकार तो घोटालों की सरकार के ही रूप में प्रख्यात थी। कांग्रेस की यूपीए सरकार के 10 वर्षों में लाखों करोड़ रुपये के घपले-घोटाले हुए। राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी को याद रखना चाहिए कि उनकी झूठ की राजनीति कभी भी सफल नहीं होने वाली क्योंकि देश की जनता उनके हथकंडों को भली भांति जानती और समझती है।

राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए जयराम ने कहा कि राहुल गांधी, आप जवाब दीजिए कि नेशनल हेराल्ड स्कैंडल क्या है? आप बताइये कि किस तरह आपने और आपके परिवार ने देश भर में फैली हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति हड़प ली। आपके ऊपर इस मामले में अभी भी केस चल रहा है।

IGMC में ‘जय हिंद’ बोलने पर विवाद : सुरक्षा कर्मी भड़के तो सैलरी रोकी

अगस्ता वेस्टलैंड में कमीशन किसने कमाया राहुल गांधी, जवाब दीजिये। इसमें तो रिश्वत वाली बात इटली की अदालत में भी साबित हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और देश के विकास के लिए अहर्निश समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ईमानदार नेता पर राहुल गांधी ने बेबुनियाद, तथ्यहीन, झूठे और शर्मनाक आरोप लगाए हैं, इसकी जितनी भी निंदा की जाय, कम है।

जयराम ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान 1.86 लाख करोड़ रुपये का कोयला घोटाला हुआ, लगभग 70,000 करोड़ रुपये का कॉमनवेल्थ घोटाला हुआ, सेना के लिए आरक्षित जमीन में आदर्श सोसायटी घोटाला हुआ, 1.96 लाख करोड़ रुपये का 2G घोटाला हुआ, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला हुआ, सबमरीन घोटाला हुआ।

कांग्रेस की वह सरकार ही घोटाले वाली सरकार थी। इससे पहले भी कांग्रेस का हाथ घोटालों से रंगा रहा है। बोफोर्स घोटाले को कौन भूल सकता है? उसमें तो राहुल गांधी जी, आपके पिता जी राजीव गांधी जी पर ही आरोप लगे थे। इसके आरोपी और आपके सम्बन्धी को देश से भगाने में मदद की गई, यह भी पूरा देश जानता है। कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी और आपके परिवार का भ्रष्टाचार करने का इतिहास रहा है राहुल गांधी जी।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बोलती नहीं, बल्कि काम करती है। विगत 8 वर्षों में मोदी सरकार ने लगभग 25 लाख करोड़ रुपये डायरेक्ट बिनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की राशि बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थियों के एकाउंट में हस्तांतरित किये गए हैं। इससे अब तक लगभग तीन लाख करोड़ रुपये बचाए गए जो पहले बिचौलिए खा जाया करते थे। आपके पिताजी ने ही कहा था राहुल गांधी जी कि केंद्र से एक रुपये भेजते हैं तो केवल 15 पैसे ही जनता तक पहुंच पाते हैं। आज टैक्स चोरों से करोड़ों रुपये की रिकवरी हो रही है।

जयराम ने कहा कि राहुल गांधी, आपकी कांग्रेस की सरकार में घपलेबाजों को, घोटालेबाजों को देश से बाहर भागने में मदद की जाती थी लेकिन नरेन्द्र मोदी सरकार में भागे हुए भगोड़ों को वापस लाने की कार्रवाई हो रही है। कई का तो भारत प्रत्यर्पण भी कराया गया है। आगे भी इसी तरह भगोड़ों को लाया जाता रहेगा।

हिमाचल में बड़ी धोखाधड़ी : करोड़ों की लॉटरी का लालच देकर ठग लिए 72 लाख रुपए
 नरेन्द्र मोदी सरकार हर स्तर पर देश के आर्थिक अपराधियों को कानून के दायरे में लाने की कोशिश कर रही है और इसके लिए कई सख्त कानून भी बनाए गए हैं। हमने वित्तीय गड़बड़ी करने वालों को रोकने के लिए सखत कानून बनाया। हम फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स बिल लेकर आये, इंसोल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड लेकर आये, बेनामी लेनदेन (निषेध) अधिनियम लागू किया, राष्ट्रीय वित्तीय सूचना प्राधिकरण को मंजूरी दी। साथ ही, कई और क़ानून बनाए।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सीएम सुक्खू बोले- लाया जाएगा ट्रांसपेरेंसी एक्ट- कैबिनेट विस्तार को कही यह बात

भ्रष्टाचार रोकने को जीरो टॉलरेंस की नीति पर होगा काम

शिमला। हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सचिवालय में पदभार ग्रहण कर लिया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू 11 बजे सचिवालय पहुंचे। सीएम के सचिवालय पहुंचने पर महिला पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

सुनील होंगे सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार, धनबीर डिप्टी सीएम के OSD नियुक्त

पदभार संभालने के बाद सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि एक गरीब परिवार का व्यक्ति भी मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेगा, यह उन्होंने कभी सोचा नहीं था। उन्होंने मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाने के लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया। सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी। इसके लिए जल्द ट्रांसपेरेंसी एक्ट लाया जाएगा।

साल 2022 में विवाह मुहूर्त खत्म : 16 दिसंबर से शुरू हो जाएगा खरमास

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों से सीख कर सरकार को आगे चलाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, विप्लव ठाकुर, कुलदीप कुमार जैसे सभी वरिष्ठ नेताओं से मिलकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द बैठक कर मंत्रिमंडल का गठन कर लिया जाएगा।

कैबिनेट का गठन तो हाईकमान करता है। हाईकमान के दिशा निर्देश के बाद मंत्रिमंडल का गठन कर लिया जाएगा। सभी लोगों को आगे लाया जाएगा। युवा भी और सभी वर्ग के लोगों को आगे लाया जाएगा। हम सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। कांग्रेस पार्टी ने जो भी वादे जनता से किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती

GOVT JOB: 12वीं पास को नौकरी का मौका, हिमाचल में यहां होंगे केंद्र

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें