-
Himachal Latest
-
Trending News
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। राजधानी शिमला में भी बर्फबारी के चलते कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पहले ही प्लान तैयार कर लिया है।
बर्फबारी में शहर की सभी आवश्यक सेवाएं सुचारू चलती रहें इसके लिए शहर को पांच सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए नगर निगम पीडब्ल्यूडी व बिजली विभाग को समय रहते तैयारियां करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा कि शहर को हिमपात के लिए पांच सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में संबंधित विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने सेक्टर अनुसार सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर कदम उठाने के निर्देश दिए। बर्फबारी में पर्यटक सीजन भी चरम पर होता हैं ऐसे में ट्रैफिक जाम न हो इसके लिए भी योजना बनाई जाएगी।
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर, ता
रामपुर। शिमला जिला के रामपुर ननखड़ी में नालबन के पास एक हादसा पेश आया है। यहां पर एक मारुति कार पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। व्यक्ति को ननखड़ी अस्पताल से IGMC शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात पेश आया है। कार में सवार चारों लोग ननखड़ी बाजार से धरान होते हुए रामपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही कार नालबन के पास पहुंची तो चालक का बैलेंस बिगड़ा और कार पहाड़ी से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना ननखड़ी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
घायलों को ननखड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में चालक सुनील मेहता, कपिल देव और चुन्नी लाल शामिल हैं जिनमें से चुन्नी लाल की हालत गंभ्रीर है। चुन्नी लाल को ननखड़ी अस्पताल से IGMC शिमला रेफर कर दिया गया है। डीएसपी चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है साथ ही पुलिस जांच कर रही है।
शिमला। जिला शिमला स्थित हसन वैली में शनिवार सुबह दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 60 वर्षीय श्याम सिंह वर्मा के सिर व कमर सहित टांगों में चोटें आई है। उन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गाड़ियों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं।
श्याम सिंह वर्मा का इलाज आईजीएमसी में चल रहा है। घायल श्याम सिंह ठियोग तहसील के ददास गांव के रहने वाले हैं। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार ओवर टेक के चलते यह हादसा हुआ है। हादसे के समय श्याम सिंह शिमला और राजेंद्र कुफरी जा रहे थे। श्याम सिंह को ज्यादा चोट आई है वहीं राजेंद्र सुरक्षित है।
सुबह के समय पेश आए इस हादसे के चलते काफी देर तक लंबा जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करवाया। ढली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिमला। शिमला शहर में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन बंदरों व कुत्तों के आतंक से लोग ज्यादा ही परेशान हैं। जनवादी नौजवान सभा ने इसे लेकर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन के माध्यम से जनवादी नौजवान सभा ने शिमला शहर में लगातार बढ़ रही कुत्तों में बंदरों की समस्या से निपटने के उचित प्रबंध करने, शहर में प्रवासी मजदूरों के लिए रेन बसेरा व शेल्टर बनाने, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, शहर के युवाओं के लिए शहरी रोजगार गारंटी योजना को सही तरीके से लागू करने, शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को साफ करवाने, बर्फबारी के दौरान हर वार्ड में बर्फ से निपटने के लिए उचित प्रबंध करने आदि मांगों को नगर निगम प्रशासन के समक्ष रखा।
नौजवान सभा शिमला शहरी के सचिव अमित कुमार ने कहा कि शिमला शहर में लगातार लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है एक और जहां शहर में लगातार कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, वहीं सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है शिमला शहर में सुबह 10:00 बजे तक जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं जो कि नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करते हैं।
इसके ही साथ शहर के युवाओं के लिए शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत किसी भी तरह का रोजगार युवाओं को नहीं मिल पा रहा है तथा नगर निगम प्रशासन को इस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आगामी समय में शहर में बर्फबारी से निपटने के लिए उचित प्रबंध करने की मांग को भी नगर निगम प्रशासन से रखा गया।
शिमला। राजधानी शिमला में एक युवक पर तेंदुए के हमले की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। तेंदुए ने इस युवक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया है। तेंदुए ने युवक पर हमला फाइव बेंच के पास किया। युवक को IGMC में भर्ती करवाया गया और उसके हाथ और बाजू पर गहरे जख्म हैं। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बनी हुई है।
शिमला के निजी होटल में शैफ का काम करने वाले विजय ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 11 बजे काम से घर लौट रहा था। उसका घर जाखू एरिया में है। जब वह जाखू को जाने वाले फाइव बेंच के रास्ते पर जा रहा था तभी पीछे से तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।
तेंदुए ने उसकी पीठ और बाजू पर पंजा मारा जिसकी वजह से वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके हाथ में चोट आई और बाजू और पीठ पर तेंदुए के पंजे की वजह से जख्म हो गए हैं।
विजय ने बताया कि तेंदुए के हमले के बाद नीचे गिरते ही उसने शोर मचा दिया। उसके चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास से कुछ लोग दौड़कर फाइव बैंच की ओर आए। अगर मदद के लिए लोग नहीं पहुंचते तो तेंदुआ उसे मारकर जंगल में ले जाता।
रास्ते में स्ट्रीट लाइट्स न होने के कारण उसे अचानक आता तेंदुआ नजर नहीं आया। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि यहां लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए जाएं।