Breaking News

  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

पत्रकारों की सेहत का रखा जाएगा पूरा ध्यान, निशुल्क की जाएगी स्वास्थ्य जांच

ewn24news choice of himachal 24 Nov,2022 9:34 pm

    कांगड़ा जिला प्रशासन की नई पहल, 28 नवंबर को पहला कैंप

    धर्मशाला। पत्रकारों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कांगड़ा जिला प्रशासन एक नई पहल करते हुए निशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आरंभ करने जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कैंप लगाकर पत्रकारों की निशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान और निदान को लेकर काम किया जाएगा।
    सिरमौर : सरकारी सीमेंट से डाल रहा था दुकान की छत, SIU ने 96 बैग किए बरामद 

     

    इस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच का पहला शिविर 28 नवंबर को जोनल अस्पताल धर्मशाला में लगाया जाएगा। हिमाचल धर्मशाला प्रेस ट्रस्ट के सहयोग से लगाया जा रहा ये शिविर सोमवार 28 नवंबर को प्रातः साढ़े 9 बजे से आरंभ होगा। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि पत्रकारों की दिनचर्या काफी तनावपूर्ण होती है। दिन-रात समाज के लिए अपने कार्य में लगे पत्रकार अपने स्वास्थ्य की देखभाल पर ध्यान नहीं दे पाते।
    कांगड़ा : तरसूह में मिला युवक का शव, घर के कुछ ही दूर खाई में पड़ा था

    व्यस्तता के चलते भी नियमित स्वास्थ्य जांच का पहलू पीछे छूट जाता है। ऐसे में प्रशासन ने तय किया है जिले के सभी पत्रकारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम चलाया जाए, जिससे उनके स्वास्थ्य की देखभाल सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त ने जिले के सभी पत्रकारों से अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य कैंप में आने और सुविधा का लाभ लेने का आग्रह किया है।

    उन्होंने बताया कि पत्रकारों से गूगल फॉर्म के माध्यम से स्वास्थ्य जांच शिविर में पंजीकरण के लिए कहा गया है। उन्होंने आग्रह किया कि स्वास्थ्य जांच शिविर को लेकर पत्रकार शनिवार प्रातः 10 बजे तक गूगल फॉर्म भर कर सबमिट कर दें, ताकि सोमवार के स्वास्थ्य कैंप को लेकर संख्या के अनुरूप आवश्यक प्रबंध किए जा सकें।
    हिमाचल : ट्रैकर्स की निगरानी करेगी मोबाइल ऐप, देगी रूट की सही जानकारी

    दो हफ्तों में अमलीजामा, धरातल पर उतरा कार्यक्रम

    उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस (16 नवंबर) पर धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आरंभ करने की बात कही थी। महज 2 हफ्तों के भीतर ये कार्यक्रम अब धरातल पर उतरने जा रहा है। 28 नवंबर को धर्मशाला से इस कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। हिमाचल धर्मशाला प्रेस ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल पुरी ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया और कहा कि सहयोग की दृष्टि से प्रेस ट्रस्ट के सदस्य स्वास्थ्य कैंप में व्यवस्था समेत अन्य जिम्मेदारी देखेंगे।

    ये है गूगल फॉर्म का लिंक -
    https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSe0-SVvM0gt6F4-nlPhoVAFc-CCKSdtCNtBtdvEGVObhfjffA/viewform



    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather