Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

शिमला : काम से घर लौट रहे युवक पर तेंदुए का हमला, हाथ व बाजू पर गहरे जख्म

ewn24news choice of himachal 24 Nov,2022 9:58 pm

    जाखू को जाने वाले फाइव बेंच के रास्ते पर किया अटैक

    शिमला। राजधानी शिमला में एक युवक पर तेंदुए के हमले की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। तेंदुए ने इस युवक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया है। तेंदुए ने युवक पर हमला फाइव बेंच के पास किया। युवक को IGMC में भर्ती करवाया गया और उसके हाथ और बाजू पर गहरे जख्म हैं। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बनी हुई है।

    शिमला के निजी होटल में शैफ का काम करने वाले विजय ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 11 बजे काम से घर लौट रहा था। उसका घर जाखू एरिया में है। जब वह जाखू को जाने वाले फाइव बेंच के रास्ते पर जा रहा था तभी पीछे से तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।
    पत्रकारों की सेहत का रखा जाएगा पूरा ध्यान, निशुल्क की जाएगी स्वास्थ्य जांच 



    तेंदुए ने उसकी पीठ और बाजू पर पंजा मारा जिसकी वजह से वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके हाथ में चोट आई और बाजू और पीठ पर तेंदुए के पंजे की वजह से जख्म हो गए हैं।

    विजय ने बताया कि तेंदुए के हमले के बाद नीचे गिरते ही उसने शोर मचा दिया। उसके चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास से कुछ लोग दौड़कर फाइव बैंच की ओर आए। अगर मदद के लिए लोग नहीं पहुंचते तो तेंदुआ उसे मारकर जंगल में ले जाता।

    रास्ते में स्ट्रीट लाइट्स न होने के कारण उसे अचानक आता तेंदुआ नजर नहीं आया। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि यहां लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए जाएं।
    सिरमौर : सरकारी सीमेंट से डाल रहा था दुकान की छत, SIU ने 96 बैग किए बरामद 

    वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में स्ट्रीट लाइट की दिक्कत है। पिछले करीब एक महीने से जाखू के लोगों ने प्रशासन को इसके बारे में बताया है लेकिन अभी तक लाइट नहीं लग पाई है।


    रात की घटना के बाद स्थानीय लोग पूरी दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि लाइट को दुरुस्त किया जाए और इस इलाके में जल्द से जल्द पिंजरा लगाया जाए।


    बता दें इससे पहले बीते साल भी डाउनडेल में भी तेंदुए ने दीपावली की रात को एक बच्चे को मौत का ग्रास बनाया था, वहीं कनलोग में भी उससे पहले एक 5 वर्ष की बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया था।


    उसके बाद वन विभाग द्वारा जगह जगह पिंजरे लगाए गए थे और तेंदुए को पकड़ने के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) की टीम आई थी। बड़ी जद्दोजहद के बाद तेंदुआ पकड़ा गया था अब एक बार फिर तेंदुए की दहशत राजधानी में बढ़ गई है।










    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather