Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News Politiacal video

सीएम की टिप्पणी पर प्रतिभा सिंह का जवाब, पोस्टल बैलेट पर कही बड़ी बात

भाजपा सरकार की डिले टैक्टिस दिया करार
शिमला। भारत जोड़ो यात्रा और दिल्ली दौरे से लौटने के बाद हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट न मिलने के मामले को डिले टैक्टिस करार दिया है। साथ ही प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस नेताओं के दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की टिप्पणी का भी जवाब दिया।
हिमाचल: चुनाव नतीजों से पहले ही राहुल गांधी को शपथ ग्रहण का न्यौता
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा और दिल्ली दौरे से लौटने के बाद कहा कि कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा में हम राहुल गांधी को समर्थन देने पहुंचे थे। पूरा देश राहुल गांधी के साथ है और वे हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संदेश दे रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को चुनावी फीडबैक भी दिया।
वहीं, कांग्रेस नेताओं के दिल्ली दौरे पर सीएम की टिप्पणी पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि सीएम का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे से अधिकतर नेताओं से उनका मिलना नहीं हुआ और इसी दौरान उनसे मिलने और बधाई देने के लिए वे दिल्ली पहुंचे थे।
उधर, कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट न मिलने के मामले पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि ये भाजपा सरकार की डिले टैक्टिस (देरी की रणनीति) है। भाजपा ये भांप गई है कि कर्मचारी ओपीएस पर वोट देंगे, इसलिए पोस्टल बैलेट देने में देरी करने और वोटर लिस्ट गायब करने की कोशिश है। उन्होंने साथ ही कहा कि हमने चुनाव आयोग के समक्ष भी यह मामला उठाया है।