Breaking News

  • हिमाचल के स्कूलों में अब डिजिटल कुंडली होगी अनिवार्य : 31 अगस्त तक PEN और APAAR ID बनाना जरूरी
  • विदेश में नौकरी का सपना करें साकार : 22 अप्रैल से शुरू होने जा रहे इंटरव्यू-जानें डिटेल
  • मंडी में फिर आ गए सिक्योरिटी गार्ड के इंटरव्यू, 20 से 23 अप्रैल तक इंटरव्यू
  • हमीरपुर : फील्ड ऑफिसर के भरे जा रहे 22 पद, भोरंज में साक्षात्कार
  • हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार, सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती
  • SBI का लोन मैनेजर चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सिरमौर की राजगढ़ तहसील का निवासी
  • अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड
  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू

सिरमौर : सरकारी सीमेंट से डाल रहा था दुकान की छत, SIU ने 96 बैग किए बरामद

ewn24news choice of himachal 24 Nov,2022 9:20 pm

    माजरा पुलिस थाना में मामला दर्ज

    नाहन। सरकारी सीमेंट के निजी कार्य में इस्तेमाल के मामले प्रदेश में बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है सिरमौर जिला में। सिरमौर पुलिस की एसआइयू (Special Investigation Unit) ने सरकारी सीमेंट का निजी कार्य में इस्तेमाल करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है।
    सिरमौर : सरकारी सीमेंट से डाल रहा था दुकान की छत, SIU ने 96 बैग किए बरामद 

    पुलिस ने यह कार्रवाई नाहन के कोलर में अमल में लाई है। पुलिस ने मौके से सीमेंट के 96 बैग बरामद किए, जिसे पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के सुपुर्द किया है। माजरा पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    जानकारी के अनुसार कोलर में निजी दुकान पर छत डाली जा रही थी, जिसमें सरकारी सीमेंट के इस्तेमाल किया जा रहा था। इसकी शिकायत SIU के पास पहुंची। टीम मौके पर पहुंची, जहां भरत भूषण निर्माणाधीन दुकान पर छत डाल रहा था। इस दौरान मौके पर ही पुलिस को सरकारी सीमेंट के बैग बरामद हुए। एसआइयू ने इसकी सूचना माजरा थाना पुलिस को दी और सीमेंट को अपने कब्जे में लिया।

    मामले को लेकर डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने कोलर से सरकारी सीमेंट के बैग मौके पर बरामद किए हैं। पुलिस ने सीमेंट लोक निर्माण विभाग के सुपुर्द कर दिया है। सीमेंट कहां से लाया गया है पुलिस इसकी जांच कर रही है।
    कांगड़ा : तरसूह में मिला युवक का शव, घर के कुछ ही दूर खाई में पड़ा था


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather