Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल : ट्रैकर्स की निगरानी करेगी मोबाइल ऐप, देगी रूट की सही जानकारी

ewn24news choice of himachal 24 Nov,2022 7:44 pm

    रजिस्ट्रेशन के बाद आपदा की स्थिति में तुरंत होगा बचाव

    शिमला। पहाड़ों में ट्रैकिंग का शौक काफी लोगों को होता है, लेकिन कुछ लोग लापरवाही करते हुए बिना पंजीकरण के कठिन व जोखिम भरे मार्ग में ट्रैकिंग के लिए निकल पड़ते हैं। इससे नुकसान ये होता है कि ऐसे लोग कई तरह की परिस्थितियों के चलते रूट से भटक जाते हैं। कई लोगों को तो रेस्क्यू कर लिया जाता है लेकिन कुछ अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं।

    नादौन : टिप्पर और स्कूटी में जोरदार टक्कर, एक युवक की टांडा में मौत, 2 जख्मी

    विभाग ने इन सभी परिस्थितियों से निपटने के लिए एक ऐप बनाई हैं। इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन के बाद ट्रेकर को रूट की सही जानकारी मिलेगी। पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि प्रदेश में ट्रैकिंग के लिए आए सैलानी बिना पंजीकरण के रूट पर चले जाते हैं। रूट की सही जानकारी न होने से कई बार वह मुसीबत में फंस जाते हैं।
    मंडी : गहरी खाई में गिरी कार, दो की अस्पताल ले जाते समय मौत, एक IGMC रेफर

    पर्वतारोहियों की सुविधा के लिए विभाग ने एक ऐप बनाई है जिसमें रूट की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। इसमें रेड, ऑरेंज व ग्रीन तीन श्रेणियों में रूट्स को दर्शाया गया है। पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका लिंक उपलब्ध करवाया गया है। ऐप में हिमाचल के सभी ट्रैकिंग रूट की जानकारी दी गई है।
    कांगड़ा : तरसूह में मिला युवक का शव, घर के कुछ ही दूर खाई में पड़ा था

    साल के कौन से समय में कौन सा रूट ट्रैकिंग के लिए उपयुक्त है यह जानकारी भी इसमें दी गई है। ऐप में पंजीकरण के बाद इसकी जानकारी संबंधित उपायुक्त व एसएचओ को मिल जाएगी और यदि ट्रैकर्स का दल बताई गई समयावधि में नहीं लौटता है तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को मिल जाएगी, जिससे रेस्क्यू में सहायता मिलेगी और समय रहते बचाव कार्य किया जा सकेगा।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  



     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather