शिमला। जिला शिमला स्थित हसन वैली में शनिवार सुबह दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 60 वर्षीय श्याम सिंह वर्मा के सिर व कमर सहित टांगों में चोटें आई है। उन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गाड़ियों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं।
हिमाचल के युवक की जीरकपुर में मौत, नशे की लत ने ले ली जान
श्याम सिंह वर्मा का इलाज आईजीएमसी में चल रहा है। घायल श्याम सिंह ठियोग तहसील के ददास गांव के रहने वाले हैं। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार ओवर टेक के चलते यह हादसा हुआ है। हादसे के समय श्याम सिंह शिमला और राजेंद्र कुफरी जा रहे थे। श्याम सिंह को ज्यादा चोट आई है वहीं राजेंद्र सुरक्षित है।
सुबह के समय पेश आए इस हादसे के चलते काफी देर तक लंबा जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करवाया। ढली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।