Breaking News

  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा
  • सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क की बदहाली : 5 अगस्त को लोक निर्माण मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे ग्रामीण
  • नूरपुर में 'एंटी-चिट्टा अभियान : नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, कोटपा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
  • हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूती को लेकर बड़ा फैसला, एक प्लान तैयार
  • HPPSC ने SET-2026 का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें
  • बोह क्षेत्र के बेघर परिवारों का दुख बांटने पहुंचे सीएम सुक्खू, मकान निर्माण के लिए मिलेंगे साढ़े 7 लाख
  • हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट-3 दिन कहां हो सकती भारी से बहुत भारी बारिश-जानें
  • हिमाचल में कारगिल के रणबांकुरों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
  • हिमाचल में जेबीटी शिक्षकों को टीजीटी के पदों पर दी जाएगी पदोन्नति, सीएम सुक्खू का ऐलान
  • चंबा पत्तन में मिली युवक की देह, ज्वालामुखी क्षेत्र के पट्टियार का था रहने वाला

प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला-कांग्रेस ने बताया षड्यंत्र

ewn24news choice of himachal 30 Nov,2022 5:35 pm

    अब 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों को किया जाएगा कवर

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना को लेकर बड़ा बदलाव के बाद सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसे गरीब लोगों के साथ षड्यंत्र करार दिया है और फैसले को वापस लेने की मांग उठाई है। ऐसा न करने की स्थिति में आंदोलन को भी चेताया है।

    हिमाचल: ट्यूशन के लिए दबाव बना रहे थे शिक्षक- कसा शिकंजा

    बता दें कि प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना को लेकर केंद्र सरकार ने कहा है कि अब सिर्फ 9वीं और 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को ही योजना के तहत कवर किया जाएगा। सत्र 2022-23 से यह नया नियम लागू होगा। ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों के 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्र ही प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम में शामिल होंगे। पहले एक से 8वीं कक्षा के छात्रों को योजना का लाभ मिलता था। यह स्कॉलरशिप सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय और जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत प्रदान की जाती है।
    हिमाचल में सुर्खियां बना यूजी परीक्षा परिणाम, सदमे में छात्र- अभिभावक चिंतित

    उधर, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार के इस फैसले पर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के लाखों एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक बच्चों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना खत्म करना गरीब व शिक्षा पर कुठाराघात है। देश इसे कभी मंज़ूर नहीं करेगा। यह गरीब के खिलाफ षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले 8 साल से ऐसे ही काम कर रही है। उन्होंने इस तुगलकी फरमान को वापस लेने की मांग की है। कहा कि अगर ऐसा न हुआ तो जन आंदोलन छेड़ा जाएगा और सरकार पी ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather