Breaking News

  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

शिमला शहर में बढ़ते बंदरों व कुत्तों के आतंक पर रोक लगाए नगर निगम

ewn24news choice of himachal 24 Nov,2022 11:26 pm

    जनवादी नौजवान सभा ने नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

    शिमला। शिमला शहर में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन बंदरों व कुत्तों के आतंक से लोग ज्यादा ही परेशान हैं। जनवादी नौजवान सभा ने इसे लेकर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
    हिमाचल : ट्रैकर्स की निगरानी करेगी मोबाइल ऐप, देगी रूट की सही जानकारी

    ज्ञापन के माध्यम से जनवादी नौजवान सभा ने शिमला शहर में लगातार बढ़ रही कुत्तों में बंदरों की समस्या से निपटने के उचित प्रबंध करने, शहर में प्रवासी मजदूरों के लिए रेन बसेरा व शेल्टर बनाने, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, शहर के युवाओं के लिए शहरी रोजगार गारंटी योजना को सही तरीके से लागू करने, शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर को साफ करवाने, बर्फबारी के दौरान हर वार्ड में बर्फ से निपटने के लिए उचित प्रबंध करने आदि मांगों को नगर निगम प्रशासन के समक्ष रखा।
    हिमाचल में बुद्धिस्ट कल्चर को प्रमोट करेगा हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय 

     

    नौजवान सभा शिमला शहरी के सचिव अमित कुमार ने कहा कि शिमला शहर में लगातार लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है एक और जहां शहर में लगातार कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, वहीं सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है शिमला शहर में सुबह 10:00 बजे तक जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं जो कि नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करते हैं।

    इसके ही साथ शहर के युवाओं के लिए शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत किसी भी तरह का रोजगार युवाओं को नहीं मिल पा रहा है तथा नगर निगम प्रशासन को इस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आगामी समय में शहर में बर्फबारी से निपटने के लिए उचित प्रबंध करने की मांग को भी नगर निगम प्रशासन से रखा गया।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather