Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल में बुद्धिस्ट कल्चर को प्रमोट करेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय

ewn24news choice of himachal 24 Nov,2022 10:28 pm

    इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कन्फेडरेशन के साथ बैठक में बोले कुलपति

    धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय और इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कन्फेडरेशन मिलकर "प्रमोशन ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज एंड कल्चर अक्रॉस बुद्धिस्ट सर्किट" पर जल्द ही एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेंगे। इसके पीछे का उद्देश्य मुख्य रूप से भारत में बुद्धिस्ट कल्चर और बुद्धिस्ट सर्किट के मध्य प्रमोट करना है।
    मंडी के डॉ. अभिषेक सोनी को "बेस्ट यंग रिसर्चर अवार्ड", PCOD के लिए बनाई दवा 

    यदि हम इस तरह के टूरिज्म और बुद्धिस्ट सर्किट को प्रमोट करते हैं तो इससे विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश और सामान्य रूप से भारत में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के काफी अवसर पैदा होंगे। यह बात उन्होंने कुलपति सचिवालय में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कन्फेडरेशन के सलाहकार राजेश कुमार रैना के साथ हुई बैठक के दौरान कही।

    उन्होंने कहा कि अगले साल फरवरी में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय और इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कन्फेडरेशन संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेंगे। इस सम्मेलन में महामहिम दलाई लामा जी, हिमाचल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और भारत सरकार से संस्कृति मंत्री के उपस्थित होने की उम्मीद है। लगभग सात देशों से जिनके साथ हम बुद्धिस्ट रिलेशन प्रमोट करना चाहते हैं, के प्रतिनिधियों को भी इसमें बुलाया जाएगा।
    एक्ट्रेस सामंथा पॉपुलैरिटी में सबसे ऊपर, आलिया दूसरे नंबर पर 

    पहले दिन उद्घाटन सत्र होगा। उसके बाद तकनीकी सत्र होंगे। उन तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता विशिष्ठ प्रतिनिधि करेंगे। अगले दिन खुला सत्र रहेगा, जिसमें विचार- विमर्श किया जाएगा। समापन सत्र में एक संस्तुति पत्र तैयार किया जाएगा। प्रस्ताव को भारत सरकार को लागू करने के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। निश्चित तौर पर यह एक मील का पत्थर साबित होगा और टूरिज्म प्रमोशन के लिए, बुद्धिस्ट सर्कल, बुद्धिस्ट कल्चर प्रमोशन के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगा।

    इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने भी तय भी किया है कि हम तिब्बत केंद्र के साथ-साथ बुद्धिज्‍़म का कोर्स शुरू करने के लिए तिब्बत एजुकेशन के साथ सहयोग करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विशाल सूद, कुलपति के सचिव प्रो. अंबरीश कुमार महाजन के अलावा गैरी डोलमा मौजूद रहीं।
    शिमला : काम से घर लौट रहे युवक पर तेंदुए का हमला, हाथ व बाजू पर गहरे जख्म


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather