Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : कछियारी से सिंबल खोला सड़क साढ़े 4 करोड़ से बनेगी, विक्रमादित्य सिंह ने किया भूमिपूजन

बनेर खड्ड पर बन रहे 104 मीटर स्पैन ब्रिज कार्य को भी जांचा

धर्मशाला। लोक निर्माण, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणधीन परियोजना कार्यों का निरीक्षण किया।

लोक निर्माण मंत्री ने राजकीय महाविद्यालय मटौर के भवन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण के लिए 11 करोड़ 10 लाख रुपये स्वीकृत किये गए हैं और कॉलेज के शेष कार्य को गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश विभाग को दिये गए हैं।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती, 23 दिसंबर को यहां होंगे इंटरव्यू

 

इसके उपरांत लोक निर्माण मंत्री ने कछियारी से सिंबल खोला सड़क मार्ग का भूमिपूजन किया। इस सड़क के विस्तार और सुधार कार्य पर नाबार्ड के अंतर्गत लगभग 4.50 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ना और प्रदेश में बेहतर सड़क सुविधा सरकार की प्राथमिकता है।

हिमाचल : एक अप्रैल को जन्मे बच्चों को भी पहली कक्षा में मिलेगी एडमिशन, इसके बाद वालों को अगले सत्र में

 

उन्होंने कहा कि कछियारी से सिंबल खोला सड़क के विस्तार और सुधार कार्य से लोगों को आवाजाही की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क मार्ग का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश विभाग को दिए गए हैं।

HPU भी लागू करेगा एक समय में दो डिग्री करने का प्रावधान, औपचारिकता हो रही पूरी

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और उत्थान के लिये दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हमें मिल कर जन कल्याणकारी कार्य करने चाहिए ताकि हर व्यक्ति का विकास पहुंच सके। उन्होंने इसके पश्चात हार जलाड़ी में बनेर खड्ड पर बन रहे 104 मीटर स्पैन ब्रिज कार्य का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर विधायक कांगड़ा पवन काजल, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कांगड़ा नागेश्वर मनकोटिया लोक निर्माण और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

HPBOSE : दसवीं व जमा दो कक्षा की फाइनल परीक्षा से जुड़ी बड़ी अपडेट-पढ़ें

 

कांगड़ा जिला में 10वीं, ITI पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए नौकरी का मौका, होंगे साक्षात्कार

हिमाचल की बेटी रितु नेगी को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, शिलाई में जश्न का माहौल
HPPSC : SET 2023 के लिए अप्लाई करने वालों को लेकर बड़ी अपडेट

हमीरपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय छठी कक्षा चयन परीक्षा को लेकर अपडेट

हिमाचल कैबिनेट के फैसले : स्वास्थ्य विभाग में पैरा मेडिकल स्टाफ के भरे जाएंगे 1500 पद

हिमाचल कैबिनेट : राज्य चयन आयोग पायलट आधार पर करेगा ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट की भर्ती

शिमला : JBT टीचर के घर में भड़की आग, कुछ ही दिन पहले शिफ्ट हुआ था परिवार

किन्नौर : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक मिलेगी सैलरी
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

प्रतिभा सिंह की सरकार से नाराजगी को लेकर क्या बोले विक्रमादित्य सिंह- जानें

शिमला के कालीबाड़ी में मीडिया से बातचीत में कही यह बात

शिमला। सरकार के एक साल के जश्न से संबंधित हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बयान पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर प्रतिभा सिंह ने कोई बात कही है तो निश्चित रूप से उसका निवारण मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू करेंगे, क्योंकि प्रतिभा सिंह संगठन की मुखिया हैं।

 

अपनी ही सरकार से खफा हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह- कह दी बड़ी बात 

 

उनका भी मानना है कि सरकार और संगठन के बीच पूरी तरह से तालमेल होना भी चाहिए। प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है और संगठन के माध्यम से बनी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू इसका संज्ञान लेंगे और संगठन के साथ तालमेल बनाकर कार्य किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह बात शिमला के कालीबाड़ी में मीडिया से बातचीत में कही।

जश्न की तैयारियां शुरू- धर्मशाला पुलिस मैदान में लगेगी बड़ी LED स्क्रीन

 

शिमला के कालीबाड़ी में युवा उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उनके रोजगार व स्वरोजगार के लिए विभाग काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक साल के कार्यकाल में आपदा का कठिन समय भी आया।

बावजूद इसके प्रदेश को आगे ले जाने का काम सरकार ने किया है। पिछली सरकार की कारगुजारियां और 80 हजार करोड़ के कर्ज का बोझ मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री ने 4500 करोड़ का आर्थिक पैकेज दिया है। गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा हैं।

राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

 

सरकार के एक साल के कार्यकाल पर विपक्ष पूरे प्रदेश पर धरने प्रदर्शन कर रहा है। उस पर विक्रमादित्य ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ओछी राजनीति कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि परिणाम कहीं और आए हैं, जयराम नाटी यहां डाल रहे हैं। यू ही नहीं उन्हें नाटी किंग कहा जाता। उन्हें अपने परिणाम देखने चाहिए।

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस

 

उन्हें एक साल पहले सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वह अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पैसे के इस्तेमाल को लेकर उन्होंने कहा कि तमाम जांच एजेंसियां उनके पास हैं, उसकी जांच करवाए। उन्हें गरिमापूर्ण तरीके से बयानबाजी करनी चाहिए। आपदा को लेकर भाजपा ने विधानसभा में सरकार का समर्थन क्यों नहीं दिया, जयराम को इसका जवाब देना चाहिए।

हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

 

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि

कांगड़ा : 250 रुपए में खुलवाएं बेटी का खाता, 7.6 फीसदी मिलेगा ब्याज

शिमला : तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदी चार कारें, गाड़ियों की हालत देख रह जाएंगे दंग

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर साक्षात्कार, 330 को मिलेगी नौकरी 

चंबा में इन 170 पदों पर नौकरी का मौका, महिलाओं के लिए भी हैं पद

हमीरपुर, ऊना और देहरा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले अधिकारी-पढ़ें 

हिमाचल : सोमवार को मौसम ने अचानक बदली करवट, आगे कैसे रहेंगे मिजाज-जानें 

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म
कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

नूरपुर में वन वे ट्रैफिक प्लान लागू, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

विक्रमादित्य सिंह की दो टूक : हिमाचल में इन ठेकेदारों को नहीं मिलेंगे सड़क के ठेके

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण एक और दो में 170 कार्य लटके

 

शिमला। हिमाचल में ठेकेदारों द्वारा सड़कों के काम में बरती जा रही लापरवाही को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दो टूक कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण एक और दो में जिनके काम लटके पड़े हैं, ऐसे ठेकेदारों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज तीन के ठेके नहीं दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चरण एक और दो में 170 सड़कों का कार्य लटका पड़ा है।

विक्रमादित्य सिंह की दो टूक : हिमाचल में इन ठेकेदारों को नहीं मिलेंगे सड़क के ठेके

शिमला में मीडिया से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाए कि आपदा के बाद हिमाचल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कई घोषणाएं की थीं, जिसमें 275 करोड़ बड़ी सड़क के लिए, 55 करोड़ कमांद और पंडोह रोड़ के रख रखाव, भारत सेतुबंधन योजना के तहत 100 करोड़, NH से मिलने वाली सड़कों की मरम्मत के लिए 50 करोड़ देने की घोषणा के साथ सीआरएफ के पैसे को 115 करोड़ से 200 करोड़ करने का ऐलान किया गया था, लेकिन आज तक प्रदेश को इसका एक भी पैसा नहीं मिला है।

ऊना : पति ने ब्लेड से पत्नी का रेता गला, फिर खुद को भी किया जख्मी, कांगड़ा जिला निवासी

विक्रमादित्य सिंह ने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर से पूछा है कि वह दिल्ली जाकर केंद्र सरकार का किस बात के लिए धन्यवाद करके आए हैं, जबकि आपदा के लिए एक भी पैसा नहीं आया है। कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियों पर विपक्ष के हमलों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने क्या 15 लाख देने की गारंटी पूरी की। जहां तक कांग्रेस का सवाल है, वह पांच साल में सभी गारंटियों को पूरा करेगी।

 

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : मां-बेटी पुलिस रिमांड पर, वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद

हिमाचल : 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी 

NTPC में इन 54 पदों पर नौकरी का मौका, इच्छुक जल्द करें आवेदन 
हिमाचल में राशन कार्ड ई-केवाईसी मामले में बड़ी अपडेट- इन्हें मिली राहत 

देहरा : घास काटने गई महिला के साथ की हैवानियत, आरोपी ने धमकाया भी

… तो हिमाचल में 8 नवंबर को बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, बचे चार दिन

 

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

नवंबर महीने में हैं छठ सहित ये प्रमुख त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट
दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद, 6 से 12वीं के लिए ऑनलाइन क्लासेस का ऑप्शन 

कांगड़ा में नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 80 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

मंडी-कुल्लू पंडोह डैम सड़क को लेकर बड़ी अपडेट, बजट न होने से बंद हो गया था काम

शिमला : बीएड की अनिवार्यता पर भड़के शास्त्री डिग्री होल्डर, बोला हल्ला 

देहरा के तहत सभी 33 और 11 केवी फीडर में 6 को बंद रहेगी बिजली 
दिवाली पर चलेंगी HRTC की 174 स्‍पेशल बसें, बढ़ भी सकती है संख्या

Categories
TRENDING NEWS Top News SPORTS NEWS Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता 6 खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए देगी सरकार

खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी जानकारी

शिमला। युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री भी विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार हिमाचल की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कृत संकल्प है।

हाल ही में चीन के हांगझू में आयोजित एशियन खेलों के पदक विजेता हिमाचली खिलाड़ियों को सरकार द्वारा लगभग एक करोड़ रुपये के नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

नवरात्र पर HRTC का बड़ा फैसला : हिमाचल के दो शक्तिपीठों के लिए दौड़ेगी बस

उन्होंने कहा कि 29 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित एशियन खेलों में हिमाचल के 6 खिलाड़ी पदक विजेताओं में शामिल रहे, जबकि सात अन्य खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया।

हिमाचल : 15 रुपए न्यूनतम बस किराये पर बड़ी अपडेट, क्या बोले डिप्टी सीएम- जानें 

उन्होंने कहा कि कबड्डी महिला वर्ग में सिरमौर जिला की रितु नेगी, पुष्पा और कुमारी सुषमा, बिलासपुर की कुमारी निधि शर्मा, सोलन की कुमारी ज्योती तथा कबड्डी पुरुष वर्ग में ऊना जिला के विशाल भारद्वाज स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे हैं। इन सभी 6 खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

हिमाचल : शास्त्री बैचवाइज भर्ती में NCERT की शर्तें लागू, संघ ने जताई आपत्ति 

इसके अतिरिक्त बिलासपुर जिला की दीक्षा कुमारी, प्रियंका ठाकुर व शालिनी ठाकुर, सोलन जिला की निधि शर्मा, मिताली शर्मा, भावना एवं मेनका ने हैंडबॉल खेल स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व किया।

हिमाचल : एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता 6 खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए देगी सरकार

इन सभी सात खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इसके अतिरिक्त युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा वर्ष 2022 में राष्ट्र मंडल खेलों में पदक जीतने वाले तीन खिलाड़ियों रेणुका ठाकुर, विकास ठाकुर तथा आशीष कुमार को पुरस्कार स्वरूप 63 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

हिमाचल : सरकारी स्कूलों से छात्रों का पलायन, शिक्षा विभाग की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता 

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 

कांगड़ा ब्लाइंड केस : ज्वालामुखी का छोटू चिट्टे का बड़ा आदी, उम्रकैद ही हुई है सजा 

हिमाचल : नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 76 पद- यहां करें आवेदन

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए अब वेबसाइट पर जारी होगी अधिसूचना, यहां है लिंक

हिमाचल : जल शक्ति विभाग के इन कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला तोहफा

हिमाचल वन मित्र योजना : 2061 की होगी तैनाती, 10 हजार वेतन-क्या क्राइटेरिया-जानें

हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 
हिमाचल में पीजीटी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर 

चंबा मेडिकल कॉलेज में कुछ दिन नहीं होंगे सिटी स्कैन और MRI टेस्ट

हिमाचल कैबिनेट : वन मित्र योजना को मंजूरी, फॉरेस्ट गार्ड के भरे जाएंगे 100 पद
ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

विक्रमादित्य सिंह बोले – हिमाचल पर्यटन के लिए सुरक्षित, निश्चिंत होकर आएं सैलानी

सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बीते दिनों से काफी नुकसान हो रहा है। कुल्लू-मनाली, मंडी व शिमला में बादल फटने और लैंडस्लाइड के कारण भारी तबाही मची।

इसके कारण आम जनमानस का जीवन तो अस्त व्यस्त हुआ है साथ ही पर्यटन पर भी गहरा असर पड़ा है। इसी बीच पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वीडियो के माध्यम से पर्यटकों को हिमाचल आने का न्योता दिया है।

चंबा : रावी नदी में गिरा बोलेरो कैंपर, चालक का मिला शव, एक व्यक्ति लापता 

 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा है राज्य अब सैलानियों की यात्रा के लिए सुरक्षित है। सैलानी यहां आकर प्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं। विक्रमादित्य ने कहा कि पिछले दिनों जिस तरह कुल्लू-मनाली, मंडी व शिमला में त्रासदी हुई है सरकार उससे बाहर निकलने का कार्य कर रही है।

शिमला पुलिस ने सेब सीजन को लेकर कसी कमर : एप्पल ऑन व्हील्स प्लान लागू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू , पूरी कैबिनेट की टीम व सरकार बहाली का कार्य पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ कर रही है। इस आपदा से प्रदेश में पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है, लेकिन अब स्थिति दिन प्रतिदिन बेहतर हो रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल पर्यटकों के लिए यात्रा करने के लिए सुरक्षित है। पर्यटक यहां की खूबसूरती को निहार सकते हैं। पर्यटकों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

कांगड़ा : बनखंडी में जल्द शुरू होगा चिड़ियाघर का कार्य, CZA से मिली मंजूरी

 

 

भटियात के पूर्व विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने पीएम मोदी और गडकरी का जताया आभार

 

 

हिमाचल : 8 HAS अधिकारियों का तबादला व तैनाती, किसको कहां भेजा पढ़ें

 

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने EMRSST-2023 किया स्थगित-यह रहा कारण 

 

 

किन्नौर : NH-5 झाखड़ी के पास अवरुद्ध, नाथपा में पहाड़ी से गिरी चट्टानें

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

विक्रमादित्य सिंह की दो टूक- लक्ष्मण रेखा लांघने की कोशिश न करें अधिकारी

अफसरशाही सरकार को यह नहीं बताएगी कि क्या करना

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह कुछ अधिकारियों से नाराज नजर आ रहे हैं। शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने ऐसे अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के लिए उनके मन में मान-सम्मान है।

डीजीपी संजय कुंडू बोले- 11 माह में पुलिस जिला नूरपुर ने किया अच्छा काम

 

अधिकारी और सरकार के बीच में समन्वय जरूरी है। कुछ अधिकारी लक्ष्मण रेखा लांघने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। कुछ अधिकारियों के बारे उन्हें मालूम पड़ा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रहकर अधिकारी प्रपोजल तैयार करते हैं और परवाणू में हिमाचल की सीमा पार करते-करते प्रपोजल को बदल दिया जाता है।

हिमाचल : बारिश का कहर जारी, कहीं फटा बादल, गिरे पेड़, जमीन धंसी, मार्ग बंद

 

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि हम लोगों की ओर से चुनी हुई सरकार है। अफसरशाही सरकार को यह नहीं बताएगी कि क्या करना है और क्या नहीं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी बात करेंगे। इस तरह की बातें सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ अफसर सरकार को दबाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।

सुक्खू बोले- आपदा में हिमाचल को लगी 8 करोड़ की चपत, विपक्ष को लिया आड़े हाथ

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest Chamba State News

चुराह विधानसभा क्षेत्र में बनेगा इंडोर स्टेडियम, विक्रमादित्य सिंह ने की घोषणा

तीसा नाला में डबल लेन पुल का लोकार्पण किया

तीसा। पीडब्ल्यूडी, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चंबा प्रवास के दूसरे दिन विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत चंबा-तीसा-किलाड़ (पांगी) मुख्य सड़क मार्ग पर तीसा नाला में डबल लेन 45 मीटर लंबे कंक्रीट स्पान ग्रीडर पुल का लोकार्पण किया। अनुसूचित जाति विकास योजना के तहत निर्मित इस पुल के निर्माण कार्यों पर 4 करोड़ 56 लाख रुपये व्यय किए गए हैं।

उद्योग मंत्री बोले-कर्ज लेना हिमाचल सरकार की मजबूरी, हम केंद्र पर निर्भर

अटल चौक तीसा के समीप आयोजित एक भव्य जनसभा को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने विधानसभा क्षेत्र चुराह में सड़क नेटवर्क को विस्तार देने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण तृतीय के तहत 50 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध करवाने का ऐलान किया।

कांगड़ा : रानीताल में चंदन के पेड़ चोरी करने के आरोपी धरे, 5 दिन मिला पुलिस रिमांड

 

उन्होंने यहां इंडोर खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा करते हुए विभाग को उचित भूमि का चयन करने के निर्देश भी जारी किए। गडफरी-थल्ली संपर्क सड़क में अनियमितताएं पाए जाने की अवस्था में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की बात भी अपने संबोधन में कही। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सब के सहयोग से विकास कार्य को अंजाम दे रही है।

Breaking : मां चामुंडा मंदिर के पास मृत मिली युवती की हुई पहचान, पंजाब निवासी

 

विकास कार्यों में पिछड़े और दूरदराज के क्षेत्रों में विशेष प्राथमिकता की बात करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पहले से जारी विभिन्न सड़क परियोजनाओं की निरंतर समीक्षा की जा रही है और यह भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि परियोजनाएं उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरी हों।

 

क्षेत्र की सड़क परियोजनाओं, विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने और विकासात्मक योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर रखे गए मांग पत्र को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने भी इस दौरान कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा इस दौरान विक्रमादित्य सिंह को सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री आशा कुमारी, पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज ने भी इस दौरान अपने विचार रखे।

Mock Drill : पालमपुर सौरभ वन विहार में आई बाढ़, 9 पर्यटक फंसे- किए रेस्क्यू 

महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी धर्म सिंह पठानिया, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी, कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भाग सिंह ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भूपेंद्र ठाकुर, एसडीएम जोगेंद्र पटियाल, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेंद्र पाल सिंह, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर पठानिया सहित क्षेत्र के गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित

हरिपुर-धर्मशाला वाया टांडा रूट पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस, ट्रायल सफल

 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली मीडिया लैब, कुलपति ने किया उद्घाटन 

ऊना में 8वीं, 10वीं से स्नातक, डिप्लोमा होल्डर के लिए रोजगार का मौका

क्या आपको है पता, हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड उपभोक्ताओं को हर साल देता है ब्याज?

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

विक्रमादित्य बोले- नूरपुर में 31 सड़कों पर खर्च होंगे 410 करोड़, केंद्र को भेजा प्रस्ताव

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी जानकारी

ऋषि महाजन/नूरपुर। पीडब्ल्यूडी में विकास कार्यों को गति देने के लिए क्लस्टर बेस्ड ग्लोबल टेंडरिंग प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। इस प्रणाली के तहत सड़कों के रखरखाव, नई सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों के लिए क्लस्टर आधारित ग्लोबल टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित बनाना प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है, जिसमें किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यह बात लोक निर्माण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कही।

कांगड़ा : मां चामुंडा मंदिर के पास बनेर किनारे मिला युवती का शव, जांच जारी

विक्रमादित्य ने कहा कि नूरपुर सर्कल में पीएमजीएसवाई 1-2 (PMGSY 1-2) के तहत 334 करोड़ रुपए की लागत से 1,472 किलोमीटर की 346 सड़कों का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त पीएमजीएसवाई-3 के अंतर्गत 410 करोड़ की लागत से 31 सड़कों का विस्तारीकरण तथा उन्नयन कार्य किया जाएगा, जिसका प्रस्ताव स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के तहत 35 करोड़ की लागत से 45 सड़कों पर कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र सरकार का भी सहयोग लेगी।

हिमाचल : 20 के बाद दस्तक दे सकता है मानसून, 48 घंटे में मौसम बिगड़ने की संभावना

 

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह बहुत जल्द हर डिवीजन का दौरा कर स्वयं प्रत्येक कार्य का निरीक्षण करेंगे तथा विकास कार्यों का जायजा लेंगे। उन्होंने निर्माण कार्यों की अच्छी प्रगति के लिए विभागीय अधिकारियों की पीठ भी थपथपाई।

ग्रामीण ओलंपियाड का होगा आयोजन

विक्रमादित्य ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को उभारने तथा उचित मंच प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार सितंबर-अक्टूबर माह में ग्रामीण ओलंपियाड का आयोजन करेगी, जिसमें क्रिकेट को छोड़ अन्य खेलों में प्रदेश के 40,000 खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इन खेलों का आयोजन ब्लॉक तथा जिला स्तर पर करवाने के बाद स्टेट लेवल पर करवाया जाएगा। उन्होंने इस ओलंपियाड में नूरपुर के युवाओं के लिए भी भागीदारी मिलने की आशा व्यक्त की।

कुल्लू : उड़ान भरते ही पैराग्लाइडर क्रैश, पायलट व पर्यटक घायल

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे कई खेल हैं, जो अभी तक सी तथा डी कैटेगरी में शामिल हैं। इन खेलों में प्रदेश को अधिकतर मेडल मिलते हैं। ऐसे खेलों तथा खिलाड़ियों को अधिमान देने के लिए उनको कैटेगरी ए तथा बी में शामिल किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को अन्य खेलों की तरह उचित अधिमान मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का भी सहयोग लिया जाएगा। इससे पहले, उन्होंने चौगान स्थित इंडोर स्टेडियम का दौरा कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

धर्मशाला : कार में छिपा कर ले जा रहा था 5.40 किलो चरस, मंडी निवासी गिरफ्तार

 

उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम को पूरी तरह क्रियाशील बनाने के लिए इसके लंबित कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान करने के साथ स्टाफ उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंथेटिक ट्रैक का कार्य भी सभी जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कर शीघ्र शुरू किया जाएगा, ताकि इस आधुनिक स्टेडियम का सही उपयोग यहां के स्थानीय युवाओं के लिए किया जा सके। उन्होंने स्टेडियम के बेहतर रखरखाब के लिए संसाधन विकसित करने पर भी बल दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में अपनी उर्जा का सकारात्मक प्रयोग करने का आह्वान किया।

 

इस मौके पर पूर्व विधायक अजय महाजन, एसपी अशोक रतन, एसडीएम गुरसिमर सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एमपी धीमान, जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विकास बक्सी, डीएसपी विशाल वर्मा, तहसीलदार राधिका, कांग्रेस सचिव योगेश महाजन, नगर पार्षद गौरव महाजन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील मिंटू, कांग्रेस नेता अमित भरमौरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : भरे जाएंगे ये पद, पंचायत चौकीदारों का मानदेय बढ़ा 

 

हिमाचल : JOA IT पोस्ट कोड 817 पेपर लीक मामले में 10 पर FIR

 

HRTC बस का धर्मशाला-अनूपगढ़ रूट : जानें की टाइमिंग और किराया

 

हिमाचल : निजी क्षेत्र में रोजगार का मौका, 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन 

 

जॉब अलर्ट : IB में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के 797 पदों पर भर्ती-आवेदन शुरू

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
PHOTO GALLERY

मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले विक्रमादित्य सिंह

नई दिल्ली। हिमाचल के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कर्नाटक चुनाव में जीत की बधाई दी। हिमाचल से मसलों पर भी मल्लिकार्जुन खड़गे से राजनीति चर्चा की और प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्य के बारे में उन्हें जानकारी दी गई।

हिमाचल के नए चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ 

 

हिमाचल: मई माह में खूब बरसे मेघ, 11 जिलों में सामान्य से अधिक हुई बारिश

राजा का तालाब में HRTC बस ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौत

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
Top News Himachal Latest PHOTO GALLERY

देवता पनदोई के साथ विक्रमादित्य सिंह ने किया देव नृत्य, देखें तस्वीरें

शिमला। लोक निर्माण विभाग मंत्री व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। वीडियो में विक्रमादित्य सिंह देवता पनदोई की झांकी को कंधा देते हुए देव नृत्य करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने एक वीडियो के कैप्शन में लिखा, “हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, सभ्यता और रीति रिवाज़ हमारे धरोहर है इन्हें संजोए रखना हम सबका दायित्व हैं। जय देवता पनदोई।”

IIT Mandi में गैर शैक्षणिक पदों पर निकली है भर्ती, आवेदन की तिथि बढ़ी

HPPSC Breaking : इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, करें ऑनलाइन आवेदन

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें