Breaking News

  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा
  • सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क की बदहाली : 5 अगस्त को लोक निर्माण मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे ग्रामीण
  • नूरपुर में 'एंटी-चिट्टा अभियान : नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, कोटपा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
  • हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूती को लेकर बड़ा फैसला, एक प्लान तैयार
  • HPPSC ने SET-2026 का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें
  • बोह क्षेत्र के बेघर परिवारों का दुख बांटने पहुंचे सीएम सुक्खू, मकान निर्माण के लिए मिलेंगे साढ़े 7 लाख
  • हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट-3 दिन कहां हो सकती भारी से बहुत भारी बारिश-जानें
  • हिमाचल में कारगिल के रणबांकुरों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
  • हिमाचल में जेबीटी शिक्षकों को टीजीटी के पदों पर दी जाएगी पदोन्नति, सीएम सुक्खू का ऐलान
  • चंबा पत्तन में मिली युवक की देह, ज्वालामुखी क्षेत्र के पट्टियार का था रहने वाला

शिमला : पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गई जान

ewn24news choice of himachal 17 Apr,2023 6:04 pm

    हादसे के बाद चालक वाहन सहित घटनास्थल से फरार

    शिमला। राजधानी शिमला के भट्टाकुफर में पैदल जा रहे पीडब्ल्यूडी के एक कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया। मृतक की पहचान राजुकमार (47) निवासी गांव मरुठी, भट्टाकुफर के रूप में हुई है। राजुकमार पीडब्ल्यूडी के ढली स्थित कार्यालय में चौकीदार था।
    6 सेक्टर में बांटा शिमला शहर : इन तीन पॉइंट से वाहनों को मिलेगी एंट्री

    जानकारी के अनुसार हादसा रविवार रात करीब 12 बजे पेश आया है। राजकुमार पैदल जा रहा था तभी भट्टाकुफर में फल मंडी के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगने से राजकुमार सड़क के बीचों-बीच गिर गया। पीछे से आ रहे वाहन सवारों ने तुरंत रुक कर हादसे की सूचना पुलिस को दी।

    पुलिस राजकुमार को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुट कर टक्कर लगाने वाली गाड़ी का पता लगा रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस संबंध में थाना ढली में आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए और 187 मोटर व्हीकल एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather