Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : बनखंडी में जल्द शुरू होगा चिड़ियाघर का कार्य, CZA से मिली मंजूरी

शिमला। कांगड़ा जिला में पर्यटन को जल्द नए पंख लगने वाले हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में बताया कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में एक बड़े चिड़ियाघर की स्थापना के लिए केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (Central Zoo Authority) से पूर्व स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

मलाणा डैम-2 पहुंचे NDRF कमांडेंट बलजिन्दर सिंह कमाण, लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा जिला के बनखंडी में बड़े चिड़ियाघर की स्थापना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है और यह पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत महत्त्वपूर्ण साबित होगी। यह पार्क करीब 200 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित है।

किन्नौर : सतलुज में डूबे पति-पत्नी सहित तीन लोगों के शव 12 घंटे बाद मिले

 

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने बजट भाषण में कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी बनाने की घोषणा के साथ ही 300 करोड़ रुपये से बनखंडी में चिड़ियाघर (वृहद जूलॉजिकल पार्क) के निर्माण की बात कही थी। जूलॉजिकल पार्क के निर्माण का कार्य तीन चरण में किया जाएगा। इसमें पहले चरण में 60 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री बोले- हिमाचल फार्मा उद्योग को न करें बदनाम, बोलने से पहले जानें तथ्य 

प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) राजीव कुमार ने बताया कि केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा जून, 2023 को बुलाई गई 108वीं तकनीकी समिति की बैठक के दौरान बड़े चिड़ियाघर की स्थापना के प्रस्ताव का गहन मूल्यांकन करने के उपरान्त, समिति ने इसकी स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान करने की सिफारिश की है।

सीमेंट मिक्सर ट्रेलर में छिपाकर नूरपुर पहुंचाई जानी थी अवैध शराब की खेप

 

उन्होंने कहा कि इस बनखंडी में बनने वाले इस चिड़ियाघर में विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान कर प्रदेश और अन्य क्षेत्रों के मूल वन्य जीवों को रखा जाएगा। यह चिड़ियाघर पर्यटकों के लिए वन्य जीवों से जुड़ने, उनके प्राकृतिक व्यवहार और पारिस्थितिक महत्त्व की समझ विकसित करने के केंद्र के रूप में कार्य करेगा। यह चिड़ियाघर वन्य जीव संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करेगा।

HPBose Breaking : सात विषयों के टैट की अस्थाई उत्तर कुंजी जारी-देखें यहां

 

 

सीमेंट मिक्सर ट्रेलर में छिपाकर नूरपुर पहुंचाई जानी थी अवैध शराब की खेप 

 

धर्मशाला : विद्युत उपभोक्ता रजिस्टर करवाएं अपने मोबाइल नंबर 

 

 

हमीरपुर : अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, वेबसाइट पर किए अपलोड 

 

 

हिमाचल : मानसून ने अब तक ली 168 की जान, 5361 करोड़ रुपए का नुकसान

 

कांगड़ा : मल्टी एक्सल ट्रेलर में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, 1000 पेटी बरामद

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *