प्रदेश में भरे जाने हैं 585 पद
शिमला। हिमाचल में पीजीटी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में पीजीटी (PGT) यानी लेक्चरर स्कूल कैडर के 585 पदों पर भर्ती होनी है। पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। शिमला में कोटखाई के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पीजीटी के 585 पदों इस माह भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। चयन द्वारा इस माह ही पदों को लेकर विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसके बाद पदों को भरा जाएगा।
मंडी : पहले पी शराब फिर महिला से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर ले ली जान
रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में 134 कॉलेज हैं। इन्हें सुदृढ़ किया जाएगा। पूर्व की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले साढ़े चार साल मात्र दो कॉलेज खोले, लेकिन चुनाव के आखिरी माह में दर्जनों कॉलेज खोल दिए। भाजपा के समय 134 कॉलेज में से 105 में नियमित प्रिंसिपल नहीं थे। नए पद भरना तो दूर की बात पूर्व की भाजपा सरकार डीपीसी भी नहीं करवा सकी। उनकी सरकार ने डीपीसी करवाई। अभी 105 कॉलेज में 83 कॉलेज में नियमित प्रिंसिपल की तैनाती कर दी गई है।
हिमाचल : इस्तेमाल न हो रहे स्कूल भवनों को लेकर शिक्षा मंत्री की बड़ी बात
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल लोक सेवा आयोग के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया चली है। 900 पर रिक्त पड़े हैं। साथ ही करीब 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू है। इसमें 400 को नियुक्ति दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में टीजीटी के 900 पद भरे जाने हैं। इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गई है।
प्रदेश में जल्द इन पदों पर भी भर्ती होगी। साथ ही 2 हजार 521 रिक्त पदों पर बैच वाइज भर्ती की जाएगी। बाकी पद नए चयन आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी। नए संस्थान खोलने को लेकर उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार संस्थान खोले जाएंगे। इसको लेकर सरकार आने वाले समय में फैसला लेगी।
पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाला आतंकी शाहिद लतीफ पाकिस्तान में मार गिराया
हिमाचल : SOS परीक्षा नियमों में संशोधन, आवेदन से पहले जरूर पढ़ें