Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

अपनी ही सरकार से खफा हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह- कह दी बड़ी बात

संगठन को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार के एक साल का कार्यकाल 11 दिसंबर को पूरा होने जा रहा है। सरकार एक साल के जश्न की तैयारियों में जुटी है। जश्न से पहले ही हिमाचल कांग्रेस सरकार और संगठन में सियासी घमासान शुरू हो गया है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सियासी हमले के बाद कांग्रेस का अंतर युद्ध खुलकर सामने आ गया है। सीएलपी बैठक में न बुलाए जाने और एक साल के जश्न को लेकर चर्चा न करने को लेकर प्रतिभा सिंह सरकार से खफा दिखीं।

जिलुमोल मैरिएट की हौसलों की उड़ान : जन्म से नहीं दोनों हाथ, चलाएंगी कार- मिला ड्राइविंग लाइसेंस

 

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सरकार से नाराजगी जताते हुए संगठन को नजर अंदाज करने के आरोप लगाए हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि एक साल के समोराह के बारे में उनको ज्यादा जानकारी नहीं है और न ही उनको भरोसे में लिया गया है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि आखिर सरकारें भी संगठन से बनती हैं। संगठन के काम करने से ही कांग्रेस सरकार प्रदेश में बन पाई है।

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

 

अपनी सरकार में संगठन को नजरअंदाज करना सही बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वंय संगठन से निकले हैं और वह हर बार कहते हैं कि वह एनएसयूआई और युवा कांग्रेस में रहे हैं और आज मुख्यमंत्री हैं। वह चाहती थी कि मुख्यमंत्री संगठन को मजबूती दें, इससे संगठन के कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ना था। 2024 के चुनाव में संगठन काम आएगा।

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस

 

सभी में तालमेल बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन में अगर इस तालमेल को हम बनाए रखेंगे तो इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह आएगा और चुनाव का सामना मजबूती से कर पाएंगे।

हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

 

बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के पीटरहॉफ में विधायक दल की मीटिंग बुलाई। इसमें सभी विधायकों को बुलाया गया। मगर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को इसकी जानकारी नहीं दी गई और अब एक साल के जश्न की जानकारी न देने को लेकर प्रतिभा नाराज हैं।

5 दिसंबर, 2023 का राशिफल : मिथुन राशि वालों को कारोबार में होगा लाभ, आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

 

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

मंडी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी कार, महिला सहित तीन की गई जान, दो गंभीर

चट्टान गिरने से बंद मंडी-पंडोह सड़क मार्ग बहाल, सिंगल लेन वाहनों की आवाजाही जारी 

हमीरपुर, ऊना और देहरा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले अधिकारी-पढ़ें

हिमाचल : सोमवार को मौसम ने अचानक बदली करवट, आगे कैसे रहेंगे मिजाज-जानें 

मंडी-पंडोह सड़क मार्ग पर गिरी बड़ी चट्टान, वाहनों की आवाजाही के लिए बंद

शिमला में बड़ा हादसा : खाई में गिरी पिकअप, जम्मू कश्मीर के 4 मजदूरों की गई जान

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *