नेरवा के शलन का मामला, 80 लाख से ज्यादा का नुकसान
नेरवा। शिमला जिला की नेरवा तहसील की हलाऊ पंचायत के शलन गांव में बुधवार शाम को ढाई मंजिला मकान में आग भड़क गई। मकान लकड़ी और पत्थर का बना हुआ था।
मकान नया बना था और परिवार हाल ही में यहां शिफ्ट हुआ था। घटना के समय पांच और नौ साल के दो बच्चे घर के अंदर ही मौजूद थे, जिन्हें मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला। अग्निकांड में करीब 80 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
हिमाचल : एक अप्रैल को जन्मे बच्चों को भी पहली कक्षा में मिलेगी एडमिशन, इसके बाद वालों को अगले सत्र में
जानकारी के अनुसार, ये मकान मोहन आक्टा (45) पुत्र धनी राम का है जो कि JBT टीचर हैं। अभी कुछ समय पहले ही JBT टीचर मोहन आक्टा अपने परिवार सहित इस नए मकान में शिफ्ट हुए थे। बताया जा है कि मकान काफी बड़ा था और इसमें लगभग 18-20 कमरे थे।
कांगड़ा : कंदरोड़ी में 268 करोड़ से बनेगा पेप्सी बॉटलिंग प्लांट, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया शिलान्यास
शाम करीब 5:00 बजे अचानक मकान में आग लग गई। जिस समय घटना पेश आई उस वक्त घर की एक महिला जंगल में लकड़ी लेने गई थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे गांव में सेब के बगीचे में काम कर रहे थे। सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और लपटों को काबू करने में जुट गए।
HPPSC : SET 2023 के लिए अप्लाई करने वालों को लेकर बड़ी अपडेट
आग पर काबू पाने में काफी समय लग गया तब तक मकान और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। हालांकि, ग्रामीणों ने मिलकर अंदर फंसे बच्चों को तुरंत बाहर निकाला।
किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राजस्व विभाग आग से हुए नुकसान का आकलन करने में जुट गया है। (शिमला)
मंडी : पड्डल मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, पहले दिन 255 अभ्यर्थियों ने दिखाया दम-खम