Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : कछियारी से सिंबल खोला सड़क साढ़े 4 करोड़ से बनेगी, विक्रमादित्य सिंह ने किया भूमिपूजन

बनेर खड्ड पर बन रहे 104 मीटर स्पैन ब्रिज कार्य को भी जांचा

धर्मशाला। लोक निर्माण, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणधीन परियोजना कार्यों का निरीक्षण किया।

लोक निर्माण मंत्री ने राजकीय महाविद्यालय मटौर के भवन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण के लिए 11 करोड़ 10 लाख रुपये स्वीकृत किये गए हैं और कॉलेज के शेष कार्य को गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश विभाग को दिये गए हैं।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती, 23 दिसंबर को यहां होंगे इंटरव्यू

 

इसके उपरांत लोक निर्माण मंत्री ने कछियारी से सिंबल खोला सड़क मार्ग का भूमिपूजन किया। इस सड़क के विस्तार और सुधार कार्य पर नाबार्ड के अंतर्गत लगभग 4.50 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ना और प्रदेश में बेहतर सड़क सुविधा सरकार की प्राथमिकता है।

हिमाचल : एक अप्रैल को जन्मे बच्चों को भी पहली कक्षा में मिलेगी एडमिशन, इसके बाद वालों को अगले सत्र में

 

उन्होंने कहा कि कछियारी से सिंबल खोला सड़क के विस्तार और सुधार कार्य से लोगों को आवाजाही की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क मार्ग का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश विभाग को दिए गए हैं।

HPU भी लागू करेगा एक समय में दो डिग्री करने का प्रावधान, औपचारिकता हो रही पूरी

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और उत्थान के लिये दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हमें मिल कर जन कल्याणकारी कार्य करने चाहिए ताकि हर व्यक्ति का विकास पहुंच सके। उन्होंने इसके पश्चात हार जलाड़ी में बनेर खड्ड पर बन रहे 104 मीटर स्पैन ब्रिज कार्य का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर विधायक कांगड़ा पवन काजल, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कांगड़ा नागेश्वर मनकोटिया लोक निर्माण और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

HPBOSE : दसवीं व जमा दो कक्षा की फाइनल परीक्षा से जुड़ी बड़ी अपडेट-पढ़ें

 

कांगड़ा जिला में 10वीं, ITI पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए नौकरी का मौका, होंगे साक्षात्कार

हिमाचल की बेटी रितु नेगी को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, शिलाई में जश्न का माहौल
HPPSC : SET 2023 के लिए अप्लाई करने वालों को लेकर बड़ी अपडेट

हमीरपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय छठी कक्षा चयन परीक्षा को लेकर अपडेट

हिमाचल कैबिनेट के फैसले : स्वास्थ्य विभाग में पैरा मेडिकल स्टाफ के भरे जाएंगे 1500 पद

हिमाचल कैबिनेट : राज्य चयन आयोग पायलट आधार पर करेगा ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट की भर्ती

शिमला : JBT टीचर के घर में भड़की आग, कुछ ही दिन पहले शिफ्ट हुआ था परिवार

किन्नौर : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक मिलेगी सैलरी