Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल कांग्रस को एक और झटका : विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा

मुझे कई मौके पर अपमानित करने की कोशिश की गई

शिमला। हिमाचल की राजनीति में खलबली मच गई है। राज्यसभा चुनावों में बड़ी हार के बाद कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। विक्रमादित्य ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र के खिलाफ है।

दल बदल विरोधी कानून : हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी MLA को कारण बताओ नोटिस जारी- रिप्लाई को मांगा वक्त

 

इस तरह का घटनाक्रम हिमाचल में चिंतजनक है। क्या कारण रहे यह जानना जरूरी है। 2022 में विधानसभा चुनाव हुए उस समय सभी ने मिलकर चुनाव लड़े। वीरभद्र का नाम चुनावों में इस्तेमाल किया गया, सबके योगदान से सरकार बनी। एक साल की सरकार की कार्यप्रणाली पर बेबाक तरीके से कहना जरूरी है।

एक साल की सरकार की व्यवस्था में सरकार में विधायकों को दबाने की कोशिश हुई जिसका ये परिणाम है। हाई कमान के सामने मामला उठाया लेकिन जिस तरह से होना चाहिए था वैसा नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के इस्तीफे को लेकर बड़ी अपडेट-पढ़ें डिटेल में

 

प्रदेश के युवा नौजवान साथियों ने सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई क्या सरकार उनके लिए कुछ कर पाई हैं? केवल ये कहना कि हमने किया है? ये सब घटनाक्रम दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

दुख के साथ कहना पड़ रहा है मुझे कई मौके पर अपमानित करने की कोशिश की गई है। मैं किसी भी प्रैशर में आने वाला नहीं हूं। वीरभद्र सिंह के जो प्रिंसिपल हैं हम उसी राह पर चलेंगे, लेकिन कोई हमारी आवाज और अस्तित्व को दबाने और मिटाने की कोशिश करेगा वह सहन नहीं होगा।

HPBose : 10वीं, 12वीं और SOS बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट-जानें

 

कांग्रेस हाई कमान को इसके बारे में अवगत कराया गया है। अब गेंद हाई कमान के पाले में हैं। जिसके नाम पर सरकार बनी उसके लिए दो गज जमीन माल रोड़ पर नहीं मिली। विक्रमादित्य सिंह ने रोते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए मालरोड पर दो गज जमीन तक उपलब्ध नहीं करवाई गई।

विक्रमादित्य ने रोते हुए कहा कि हम इमोशनल लोग हैं भावनात्मक रूप से, मैं बहुत आहात हूं। किस वजह से ये हुआ हाई कमान को ये देखना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमने पार्टी का हर मोके पर साथ दिया है। आने वाले समय में कोई ऐसा कदम नहीं उठाऊंगा जिससे किसी को ठेस लगे। मैं इस सरकार से इस्तीफा देता हूं।

पठानकोट से आ रहे थे जसूर, गड्ढे में गिरी कार, एक की गई जान-3 घायल

 

हिमाचल राज्यसभा चुनाव : इस विधायक के वोट पर भाजपा को आपत्ति- काउंट न करने की मांग

शिमला मालरोड वारदात : चौपाल के युवक की जान लेने वाला आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी

सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को देने वाली हैं जन्म, फैंस में खुशी की लहर

हिमाचल : कई शहरों में माइनस हुआ पारा, कब तक बिगड़ा रहेगा मौसम – जानें
भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच : तीन मार्च को धर्मशाला पहुंचेंगी दोनों टीमें, 3 दिन करेंगी प्रेक्टिस

शिमला माल रोड मामला : फूटा परिजनों का गुस्सा, कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती

शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका

कांगड़ा जिला में 8वीं, 10वीं पास, स्नातक के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये 300 पद
ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी

ऊना की कंपनी में भरे जा रहे एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पद : बढ़िया सैलरी

सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : सुजानपुर में 27 को इंटरव्यू
HPBOSE : बोर्ड परीक्षाओं से पहले इन छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, दी ये राहत
Good News : हिमाचल PWD मल्टी टास्क वर्कर का मानदेय बढ़ा, पॉलिसी भी बनेगी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल PWD मल्टी टास्क वर्कर का मानदेय बढ़ा, पॉलिसी भी बनेगी

विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पेज पर दी जानकारी

शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने PWD मल्टी टास्क वर्कर के मानदेय में 500 रुपए बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह जानकारी PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर दी है।

नगरोटा बगवां : जवान हैप्पी सिंह को अंतिम विदाई, छोटी बहन ने दी मुखाग्नि

पोस्ट डालकर विक्रमादित्य सिंह ने लिखा है कि लोक निर्माण के मल्टी टास्क वर्कर्स का मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार। जल्द ही इनके लिए पॉलिसी बनाने के सकारात्मक प्रयास होंगे।

बता दें कि बजट में जल शक्ति विभाग मल्टी टास्क वर्कर्स का मानदेय तो बढ़ाने का ऐलान किया था, लेकिन PWD के मल्टी टास्क वर्कर छूट गए थे।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए मंत्री बनाने के संकेत, सुधीर शर्मा बोले- मैं विधायक ही अच्छा

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए पीडब्ल्यूडी मल्टी टास्क वर्कर का मानदेय 500 रुपए बढ़ाने का ऐलान किया है।

सुक्खू ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के मल्टी टास्क वर्कर का मानदेय छूट गया था, क्योंकि फाइनेंस की बजट लिस्ट में वे नहीं थे, वे अभी आए हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने उन्हें इसकी जानकारी देकर बहुत ठीक किया, क्योंकि फाइनेंस की बजट लिस्ट में नहीं आते हैं तो पता नहीं लगता है।

हिमाचल बजट सत्र : JBT बैचवाइज भर्ती नियुक्ति को लेकर अपडेट, पढ़ें खबर

 

ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी

नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती

बजट सत्र : सिरमौर के हाब्बन से चूड़धार तक बनेगा रोप-वे, हरी झंडी का इंतजार 
सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : इंटरव्यू के लिए पहुंचें सुजानपुर

हिमाचल बजट सत्र : कर्मचारियों और पेंशनर का 9651 करोड़ रुपए एरियर बकाया 

शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका

बजट सत्र : बल्क ड्रग पार्क निर्माण में देरी पर सदन में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट
हिमाचल : ITI पास को नौकरी का मौका, इन 400 पदों पर होगी भर्ती

बजट सत्र : पुश्तों से हिमाचल के निवासी, फिर भी जमीन खरीदने की अनुमति नहीं

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19500 रुपए तक सैलरी
SMC, IT टीचर, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, पंप ऑपरेटर सहित इनका मानदेय बढ़ा

‘हिमकेयर’ और ‘सहारा’ योजना को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें
हिमाचल : पंचायत प्रतिनिधियों का बढ़ा मानदेय, मनरेगा दिहाड़ी में भी बढ़ोतरी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Shimla State News

विक्रमादित्य को उदयपुर फैमिली कोर्ट से झटका : पत्नी को हर माह देने होंगे 4 लाख

घरेलू हिंसा के मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

शिमला। हिमाचल के पीडब्ल्यूडी मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को राजस्थान उदयपुर फैमिली कोर्ट-3 से बड़ा झटका लगा है।

उदयपुर फैमिली कोर्ट-3 ने विक्रमादित्य सिंह को हर माह पत्नी सुदर्शना को चार लाख रुपए भरण पोषण देने के आदेश सुनाया है।

हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले की आयु को लेकर आदेश जारी-डिटेल में जानें

 

बता दें कि विक्रमादित्य सिंह की शादी 8 मार्च 2019 को उदयपुर के राजसमंद के आमेट राजघराने की बेटी सुदर्शना के साथ हुई थी। विवाह राजस्थान कणोता गांव में हुआ था।

काफी समय तक दोनों साथ रहे, लेकिन बाद में उनके संबंध बिगड़ गए। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद संबंध और भी बिगड़ गए। वीरभद्र सिंह की मृत्यु के बाद सुदर्शना उदयपुर अपने मायके चली गई थीं।

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19500 रुपए तक सैलरी

 

सुदर्शना ने अपनी सास हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विक्रमादित्य सिंह की बहन और अन्य ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे।

सुदर्शना ने महिला संरक्षण अधिनियम की धारा 20 के तहत उदयपुर के कोर्ट में मामला दायर करवाया। आरोप लगाया कि शादी के बाद वह अपने ससुराल से शिमला आई और कुछ समय बाद उसके साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की जाने लगी।

 

हिमाचल : ITI पास को नौकरी का मौका, इन 400 पदों पर होगी भर्ती

बद्दी में 77 पदों पर होंगे साक्षात्कार : शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ITI से लेकर MSc
धर्मशाला : दिल्ली के लिए नहीं दौड़ेंगी HRTC की ये बसें, आज 7 रूट निलंबित

हिमाचल कैबिनेट : 80 माइनिंग गार्ड की होगी भर्ती, पहली में दाखिले को फैसला

प्रशिक्षु व प्रशिक्षु सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती : नादौन में इंटरव्यू

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह के सामने चक्कर खाकर गिरा मल्टी टास्क वर्कर
Weather Alert : हिमाचल में चार दिन भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी 

हमीरपुर : प्रशिक्षु और सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 21 को

कांगड़ा में 549 पदों पर होगी भर्ती : 10वीं से ITI पास को नौकरी का मौका

हिमाचल की 113 तहसीलों में 24 तहसीलदारों के पास ही सरकारी वाहन 

Himachal Budget Session : महिलाओं को बार-बार मायके जाने की नहीं जरूरत 
माता श्री चिंतपूर्णी दर्शन : VIP के लिए फ्री पास, बीमार, वृद्ध व दिव्यांगजन से 50 रुपए 

हिमाचल : साढ़े 5 साल के बच्चे को भी पहली कक्षा में मिलेगा दाखिला, मिली मंजूरी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

नितिन गडकरी से मिले विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल PWD के लिए 150 करोड़ स्वीकृत

नई दिल्ली। हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश की सड़कों से संबंधित विभिन्न मामलों पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा की।

हिमाचल में करवट लेने वाला है मौसम : आगामी चार दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार

 

हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।

विक्रमादित्य ने कहा कि विभिन्न एनएच के साथ लगती सड़कों की उन्नयन और मरम्मत के लिए गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 150 करोड़ रुपए हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग को स्वीकृत किए हैं।

HPBOSE : 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां पढ़ें

 

इसके लिए वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। विक्रमादित्य ने लिखा कि हिमाचल के विकास में हम कोई कमी नहीं आने देंगे। सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास।

हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस : धर्मपुर में मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी ये सौगात, की बड़ी घोषणाएं

 

हिमाचल : अब स्कूलों में छठी कक्षा से पढ़ाई जाएगी निर्वाचन शिक्षा

सिरमौर : जबडोग के पास खाई में गिरी कार, नौहराधार के पूर्व सैनिक की गई जान
धर्मशाला वृत्त वन मित्र भर्ती : फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित, इस दिन होंगे

कांगड़ा : पौंग बांध में सोलर बोट का उठा सकेंगे लुत्फ,ऑनलाइन पोर्टल होगा तैयार 

हिमाचल वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट- पढ़ें खबर 

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर

मंडी : CRPF जवान शौकत अली हुए सुपुर्द-ए-खाक, सैकड़ों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मंडी : गड्ढे में गया टायर, बैलेंस बिगड़ा और पलटी बस, 25 यात्रियों की अटकी सांसें
शिमला : किसान-बागवान 26 को नारकंडा से सचिवालय तक निकालेंगे वाहन रैली 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
PHOTO GALLERY

अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे विक्रमादित्य सिंह

अयोध्या। हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने। विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह राम मंदिर के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं।

हिमाचल मौसम अपडेट : पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, इस दिन बारिश का अनुमान

 

फोटो शेयर कर विक्रमादित्य सिंह ने लिखा, “अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण हिमाचल के छः बार के मुख्यमंत्री स्व राजा वीरभद्र सिंह के देव समाज और हिंदू धर्म के प्रति पूर्ण निष्ठा और अटूट विश्वास को देखते हुए उनके परिवार को दिया गया था जिसका सम्मान और निर्वहन करना हमारे लिए पुत्र धर्म था। राम सबके हैं राम सबमें हैं। जय श्री राम 🚩🚩🚩 ”

 

देहरा : 33 केवी और 11 केवी फीडर में इस दिन बंद रहेगी बिजली- पढ़ें खबर 

अयोध्या : 500 वर्ष का इंतजार खत्म, भव्य मंदिर में विराजे रामलला 

हरिपुर में भगवान श्री राम का 800 साल पुराना मंदिर, लड़ रहा अस्तित्व की जंग-यादों में न रह जाए

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर

ऊना : स्कूलों का समय बदला, नहीं होगी प्रार्थना सभा और आधी छुट्टी 

टैरेस-शिमला वाया कोटला रात्रि बस सेवा होगी शुरू, पठानकोट-चिंतपूर्णी होगी बहाल

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

रामलला प्राण प्रतिष्ठा : हिमाचल पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह का यू टर्न, नहीं होंगे शामिल

बोले-पार्टी का निर्देश मान्य, हम जाएंगे, जब भी जाना होगा

शिमला। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने को लेकर हिमाचल के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यू टर्न लिया है।

शिमला में मीडिया से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने अब साफतौर पर कहा कि हम जाएंगे, जब भी जाना होगा। जरूरी नहीं उसी दिन (प्राण प्रतिष्ठा समारोह) जाना है। इससे पहले, उन्होंने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने की बात कही थी।

धर्मशाला में एशिया का पहला और विश्व का सबसे ऊंचा लुंगडू, पढ़ें खबर

 

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा और आरएसएस से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है कि हम कितने हिन्दू हैं। हम कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस की विचारधारा उनकी विचार धारा है।

आरएसएस और संघ के साथ उनके वैचारिक और सैद्धांतिक मतभेद हैं। हम हमेशा उन सांप्रदायिक ताकतों का विरोध करते आए हैं जो देश और प्रदेश को बांटने की कोशिश करती हैं।

ऊना में सिक्योरिटी गार्ड के 170 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास ले सकते हैं भाग

सनातनी होने के नाते उनका दायित्व है कि प्रदेश कि देव संस्कृति को बना कर रखें। पूर्व में वीरभद्र सरकार ने प्रदेश में धर्मांतरण का कानून लाया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने ही 1989 में राम मंदिर के दरवाजे खोले।

पार्टी का निर्देश मान्य है। कांग्रेस पार्टी हाईकमान की बड़ी सोच है। उन्होंने किसी को मना नहीं किया है कि आप जाएं या नहीं जाएं। पार्टी हाईकमान ने एक सोच के साथ बात रखी है।

सुंदरनगर, मंडी और ऊना में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड, शीतलहर चली

 

हम हाईकमान की बात का मान-सम्मान करते हैं पर हम जाएंगे, जब भी जाएंगे, मैं यह नहीं कह रहा हूं कि उसी दिन जाना है। पार्टी हाईकमान ने कहा है कि आप जब जाना चाहते हैं, जा सकते हैं, सब स्वतंत्र हैं।

धर्म का राजनीति के साथ कोई लेना-देना नहीं है। धर्म अपनी जगह है और राजनीति अपनी जगह है। इसलिए हम जाएंगे भी जब भी जाना होगा। श्री राम मंदिर ही नहीं देश के अन्य मंदिरों में भी जाएंगे।

विक्रमादित्य बोले-व्यक्ति अपने कर्मों से जाना जाता है, पोर्टफोलियो से नहीं

 

बता दें कि कुछ दिन पहले विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि हिमाचल में कुछ ही लोगों को निमंत्रण का सौभाग्य मिला है। उन्होंने निमंत्रण के लिए आरएसएस व विश्व हिंदू परिषद का आभार जताया था।

उन्होंने कहा था कि ऐसे अवसर जीवन में बहुत कम मिलते हैं। वह इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेंगे। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री भी अयोध्या में होंगे। हिंदू और सनातनी देव समाज में विश्वास होने के नाते वह अयोध्या जाएंगे।

कांगड़ा : सर्दी का सितम, कार पर जमा कोहरा, मानो गिरी हो बर्फ-देखें वीडियो

 

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू
कांगड़ा: 21 क्विंटल मक्खन से हुआ मां बज्रेश्वरी की पावन पिंडी का श्रृंगार, घृत मंडल शुरू

हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

हिमाचल को PMGSY के तहत मिले 3 हजार करोड़, विक्रमादित्य ने जताया आभार

तत्तापानी में लोहड़ी मकर संक्रांति मेले का किया समापन

 मंडी। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत प्रदेश को तीन हजार करोड़ रुपए का पैकेज मिला है, जिसके लिए हम केंद्रीय लोक निर्माण मंत्री व केंद्र सरकार के आभारी हैं।

तत्तापानी में लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह बनाने की लोगों की मांग पर उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि इस मांग को कैबिनेट में ले जाकर स्वीकृति के उपरांत पूरा किया जाएगा, ताकि यहां आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। यह बात विक्रमादित्य सिंह ने तत्तापानी में जिला स्तरीय लोहड़ी मकर संक्रांति मेले के समापन अवसर पर कही।

ऊना और धौलाकुआं में सर्दी का टूटा रिकॉर्ड, भीषण ठंड ने ढाया सितम 

शिमला और मंडी जिला की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल तत्तापानी में मनाया जाने वाला दो दिवसीय जिला स्तरीय लोहड़ी मकर संक्रांति मेला रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर सैकड़ों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। समापन समारोह के मुख्यातिथि पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह रहे। उनके साथ मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह भी इस मौके पर उपस्थित रही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा के दौरान करोड़ों रुपए का नुकसान पीडब्ल्यूडी को हुआ है। लगभग 1600 सड़कें बंद हुई थीं, जिन्हें रिकॉर्ड समय में खोलकर किसान, बागवानों व आम जनता को राहत पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रदेश भर में 12 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ, लेकिन केंद्र सरकार से कोई बड़ा आर्थिक पैकेज आपदा के समय में नहीं मिल पाया।

धर्मशाला में एशिया का पहला और विश्व का सबसे ऊंचा लुंगडू, पढ़ें खबर

 

प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। आने वाले समय में पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति विभाग सहित अन्य विभागों में हजारों पद भरने की प्रक्रिया राज्य सरकार ने शुरू की है, जिसका सीधा लाभ प्रदेश के युवाओं को मिलेगा।

उन्होंने कहा प्रदेश के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का विशेष योगदान रहा है। उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।  इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष व एसडीएम करसोग नरेंद्र सिंह ने मुख्यतिथि को शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, जबकि सांसद प्रतिभा सिंह को ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हरिओम शर्मा व पूर्व प्रत्याशी महेश राज ने शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

शिमला में हादसा : खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की गई जान, बहू व पोता-पोती घायल

हिमाचल में वाहन स्क्रैप सेंटर के लिए करें आवेदन, यह है लास्ट डेट

हिमाचल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट : HPPSC लेगा लिखित परीक्षा

हिमाचल : सीमेंट के दाम बढ़ने से लोगों पर पड़ेगी दोहरी मार, ऐसा न करे सरकार

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पदों पर हो रही भर्ती, इंटरव्यू के लिए पहुंचें

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू
हरोली से शिमला वाया एम्स बिलासपुर नई HRTC बस शुरू- ये होगी टाइमिंग और किराया

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी न होने की क्या है वजह, क्यों पड़ी रही इतनी धुंध-जानें
हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले की आयु में मिलेगी छूट- लिया फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी
हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला

कांगड़ा : इन स्थानों पर होगा उचित मूल्य की दुकानों का आवंटन, ऑनलाइन करें आवेदन
Himachal में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

अयोध्या जाएंगे विक्रमादित्य सिंह : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण के बनेंगे गवाह

22 जनवरी को परिवार सहित कार्यक्रम में होंगे शामिल

शिमला। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर पार्टी लाइन से हटकर इस क्षण को ऐतिहासिक बताया है।

हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

 

विक्रमादित्य ने आमंत्रण के लिए आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद का भी आभार जताया है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल में कुछ ही लोगों को निमंत्रण का सौभाग्य मिला है। उन्होंने निमंत्रण के लिए आरएसएस व विश्व हिंदू परिषद का आभार जताया।

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें

 

उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर जीवन में बहुत कम मिलते हैं। वह इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेंगे। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री भी अयोध्या में होंगे। हिंदू और सनातनी देव समाज में विश्वास होने के नाते वह अयोध्या जाएंगे। उन्होंने आमंत्रण भेजने वाली सभी संस्थाओं का आभार जताया है।

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन

 

वहीं, विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कांग्रेस पर बोले गए जुबानी हमले पर कहा कि नड्डा बीजेपी के वरिष्ठ नेता है। वह अपना काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी चुनावों के लिए तैयार है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अभी उनकी तलवारें मयान में हैं, लेकिन समय आने पर पूरी मजबूती से लड़ा जाएगा और राजनीतिक विरोधियों को लहूलुहान किया जाएगा।

नूरपुर : चिट्टा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, हिमाचल में पहली बार हुआ ऐसा-पढ़ें खबर

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

 

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व HR के 274 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू कल से शुरू

मंडी : फोरलेन निर्माणाधीन पुल के सरियों पर गिरी कार, जयपुर के 2 युवकों की गई जान 

सोलन : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 11250 से लेकर 45 हजार तक सैलरी

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित : हिमाचल में बारिश और बर्फबारी की संभावना

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों के पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

हिमाचल लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती : किसी प्रश्न का नहीं देना उत्तर तो काला करना होगा विकल्प E
Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : कछियारी से सिंबल खोला सड़क साढ़े 4 करोड़ से बनेगी, विक्रमादित्य सिंह ने किया भूमिपूजन

बनेर खड्ड पर बन रहे 104 मीटर स्पैन ब्रिज कार्य को भी जांचा

धर्मशाला। लोक निर्माण, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणधीन परियोजना कार्यों का निरीक्षण किया।

लोक निर्माण मंत्री ने राजकीय महाविद्यालय मटौर के भवन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण के लिए 11 करोड़ 10 लाख रुपये स्वीकृत किये गए हैं और कॉलेज के शेष कार्य को गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश विभाग को दिये गए हैं।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती, 23 दिसंबर को यहां होंगे इंटरव्यू

 

इसके उपरांत लोक निर्माण मंत्री ने कछियारी से सिंबल खोला सड़क मार्ग का भूमिपूजन किया। इस सड़क के विस्तार और सुधार कार्य पर नाबार्ड के अंतर्गत लगभग 4.50 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ना और प्रदेश में बेहतर सड़क सुविधा सरकार की प्राथमिकता है।

हिमाचल : एक अप्रैल को जन्मे बच्चों को भी पहली कक्षा में मिलेगी एडमिशन, इसके बाद वालों को अगले सत्र में

 

उन्होंने कहा कि कछियारी से सिंबल खोला सड़क के विस्तार और सुधार कार्य से लोगों को आवाजाही की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क मार्ग का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश विभाग को दिए गए हैं।

HPU भी लागू करेगा एक समय में दो डिग्री करने का प्रावधान, औपचारिकता हो रही पूरी

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और उत्थान के लिये दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हमें मिल कर जन कल्याणकारी कार्य करने चाहिए ताकि हर व्यक्ति का विकास पहुंच सके। उन्होंने इसके पश्चात हार जलाड़ी में बनेर खड्ड पर बन रहे 104 मीटर स्पैन ब्रिज कार्य का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर विधायक कांगड़ा पवन काजल, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कांगड़ा नागेश्वर मनकोटिया लोक निर्माण और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

HPBOSE : दसवीं व जमा दो कक्षा की फाइनल परीक्षा से जुड़ी बड़ी अपडेट-पढ़ें

 

कांगड़ा जिला में 10वीं, ITI पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए नौकरी का मौका, होंगे साक्षात्कार

हिमाचल की बेटी रितु नेगी को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, शिलाई में जश्न का माहौल
HPPSC : SET 2023 के लिए अप्लाई करने वालों को लेकर बड़ी अपडेट

हमीरपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय छठी कक्षा चयन परीक्षा को लेकर अपडेट

हिमाचल कैबिनेट के फैसले : स्वास्थ्य विभाग में पैरा मेडिकल स्टाफ के भरे जाएंगे 1500 पद

हिमाचल कैबिनेट : राज्य चयन आयोग पायलट आधार पर करेगा ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट की भर्ती

शिमला : JBT टीचर के घर में भड़की आग, कुछ ही दिन पहले शिफ्ट हुआ था परिवार

किन्नौर : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक मिलेगी सैलरी
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

प्रतिभा सिंह की सरकार से नाराजगी को लेकर क्या बोले विक्रमादित्य सिंह- जानें

शिमला के कालीबाड़ी में मीडिया से बातचीत में कही यह बात

शिमला। सरकार के एक साल के जश्न से संबंधित हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बयान पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर प्रतिभा सिंह ने कोई बात कही है तो निश्चित रूप से उसका निवारण मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू करेंगे, क्योंकि प्रतिभा सिंह संगठन की मुखिया हैं।

 

अपनी ही सरकार से खफा हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह- कह दी बड़ी बात 

 

उनका भी मानना है कि सरकार और संगठन के बीच पूरी तरह से तालमेल होना भी चाहिए। प्रदेश में सरकार कांग्रेस की है और संगठन के माध्यम से बनी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू इसका संज्ञान लेंगे और संगठन के साथ तालमेल बनाकर कार्य किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह बात शिमला के कालीबाड़ी में मीडिया से बातचीत में कही।

जश्न की तैयारियां शुरू- धर्मशाला पुलिस मैदान में लगेगी बड़ी LED स्क्रीन

 

शिमला के कालीबाड़ी में युवा उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उनके रोजगार व स्वरोजगार के लिए विभाग काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक साल के कार्यकाल में आपदा का कठिन समय भी आया।

बावजूद इसके प्रदेश को आगे ले जाने का काम सरकार ने किया है। पिछली सरकार की कारगुजारियां और 80 हजार करोड़ के कर्ज का बोझ मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री ने 4500 करोड़ का आर्थिक पैकेज दिया है। गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा हैं।

राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

 

सरकार के एक साल के कार्यकाल पर विपक्ष पूरे प्रदेश पर धरने प्रदर्शन कर रहा है। उस पर विक्रमादित्य ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ओछी राजनीति कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि परिणाम कहीं और आए हैं, जयराम नाटी यहां डाल रहे हैं। यू ही नहीं उन्हें नाटी किंग कहा जाता। उन्हें अपने परिणाम देखने चाहिए।

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस

 

उन्हें एक साल पहले सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वह अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पैसे के इस्तेमाल को लेकर उन्होंने कहा कि तमाम जांच एजेंसियां उनके पास हैं, उसकी जांच करवाए। उन्हें गरिमापूर्ण तरीके से बयानबाजी करनी चाहिए। आपदा को लेकर भाजपा ने विधानसभा में सरकार का समर्थन क्यों नहीं दिया, जयराम को इसका जवाब देना चाहिए।

हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

 

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि

कांगड़ा : 250 रुपए में खुलवाएं बेटी का खाता, 7.6 फीसदी मिलेगा ब्याज

शिमला : तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदी चार कारें, गाड़ियों की हालत देख रह जाएंगे दंग

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर साक्षात्कार, 330 को मिलेगी नौकरी 

चंबा में इन 170 पदों पर नौकरी का मौका, महिलाओं के लिए भी हैं पद

हमीरपुर, ऊना और देहरा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले अधिकारी-पढ़ें 

हिमाचल : सोमवार को मौसम ने अचानक बदली करवट, आगे कैसे रहेंगे मिजाज-जानें 

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म
कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

नूरपुर में वन वे ट्रैफिक प्लान लागू, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news