Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट कल, विक्रमादित्य सिंह नहीं होंगे शामिल

सोशल मीडिया पर बताया न आने का कारण

शिमला। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट शुक्रवार यानी कल होने वाली है। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह शामिल नहीं होंगे। इस बात की जानकारी विक्रमादित्य सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को पारिवारिक विवाह समारोह के लिए जयपुर जा रहे हैं।

Himachal Breaking : कैबिनेट मंत्रियों को बांटे विभाग, किसको क्या मिले यहां पढ़ें

विक्रमादित्य ने लिखा, “मैं नई दिल्ली में हूं और कल यानी 13 जनवरी को पारिवारिक विवाह समारोह के लिए जयपुर राजस्थान जा रहा हूं इसलिए 13 जनवरी को शिमला में होने वाली कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हो पाऊंगा। माननीय मुख्यमंत्री को भी इस बारे में अवगत करा दिया गया है।”

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

विक्रमादित्य बोले-राजनीतिक खटास पीछे छोड़ बड़ा दिल दिखाए केंद्र सरकार

हिमाचल और केंद्र सरकार मिलकर करे काम
शिमला। हिमाचल के शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि राजनीतिक खटास पीछे रखते हुए बड़ा दिल दिखाएं। शिमला में मीडिया से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश मेरा घर है। वह पीएम नरेंद्र मोदी से आग्रह करना चाहते हैं कि वह (मोदी) अपनी बात पर कायम रहें और जो भी सहयोग हिमाचल की कांग्रेस शासित सरकार को चाहिए मिले। उन्होंने कहा कि हिमाचल में ओपीएस की बहाली कुछ ही समय की बात है।
हिमाचल में कांग्रेस सरकार और संगठन को राहुल गांधी के दिशा निर्देश
ओपीएस बहाली के लिए भी वित्तीय सहयोग केंद्र से लेना पड़ेगा। उन्होंने आग्रह किया कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व बड़ा दिल दिखाए। एक समय था कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रिज पर कहा था कि वीरभद्र सिंह अलग पार्टी से हैं, पर वह मेरे व्यक्तिगत मित्र हैं। केंद्र और हिमाचल सरकार को टीम की तरह काम करना होगा।
जहां तक विचारधारा में डिफरेंस की बात है तो वो थे और आगे भी रहेंगे। विचारधारा पर लड़ते थे, लड़ते हैं और लड़ते रहेंगे।  इसके लिए कांग्रेस और भाजपा में जंग जारी रहेगी। पर सरकार के नाते मिलकर काम करना होगा। हिमाचल सरकार केंद्र सरकार का छोटा सा अंश है।   हमें केंद्रीय सरकार से वर्किंग रिलेशनशिप बनाना है।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम की टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री संयम रखें। अभी तक तो वह मुख्यमंत्री निवास से शिफ्ट भी नहीं हुए हैं। सरकार नई बनी है और थोड़ा समय दें। कैबिनेट गठन को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कैबिनेट का गठन भी होगा। तालमेल कैबिनेट में बिठाया जाएगा। हाईकमान और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिशा निर्देशों पर नई कैबिनेट का गठन किया जाएगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में कांग्रेस सरकार और संगठन को राहुल गांधी के दिशा निर्देश

पूरे तालमेल के साथ कार्य करने की जरूरत
शिमला। हिमाचल में सरकार और संगठन को पूरे तालमेल के साथ कार्य करने की जरूरत है। यह बात राहुल गांधी ने कही है। यह जानकारी  हिमाचल के शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया से बातचीत में दी।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में हिमाचल में राजनीतिक मुद्दे पर राहुल गांधी से अनौपचारिक बातचीत हुई है। उन्होंने दिशा निर्देश दिए हैं कि सरकार और संगठन को पूरे तालमेल के साथ काम करने की जरूरत है। क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव भी आ रहे हैं। 2024 से महासंग्राम के लिए हमें तैयार रहना होगा।
माता चिंतपूर्णी और बाबा बालक नाथ मंदिर के लिए रोपवे को कवायद 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले जो 10 गारंटियां दी हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। हर एक गारंटी पूरी की जाएगी। पुरानी पेंशन बहाली इसमें प्रमुख है। साथ ही महिलाओं को 1500 रुपए देने, 680 करोड़ के पैकेज और युवाओं को रोजगार के वादे को भी पूरा किया जाएगा। जब कैबिनेट का गठन हो जाएगा और सरकार पूरे तरीके से काम करना शुरू कर देगी तो इस दिशा में आगे बढ़ेंगे। धर्मशाला में आभार रैली का आयोजन होगा और इसके बाद शीतकालीन सत्र शुरू होगा। शीतकालीन सत्र में विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव आने के चलते इनमें कुछ विलंब हुआ है।
उन्होंने कहा कि शिमला जिला में आठ में 7 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं। शिमला के लोगों ने कांग्रेस पार्टी पर पूरी विश्वास जताया है, इसके लिए शिमला के लोगों का आभार। शिमला में बागवानों, कर्मचारियों, व्यापारियों के मुद्दों को मिलकर हल करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहकर भी जिम्मेदारी विपक्ष की भूमिका निभाई है। आने वाले समय में प्रदेश की आमदनी बढ़ाने को लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल: चुनाव नतीजों से पहले ही राहुल गांधी को शपथ ग्रहण का न्यौता

प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश आने का किया आग्रह

शिमला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए 8 दिसंबर को मतगणना होनी है, लेकिन कांग्रेस सरकार बनाने को लेकर पूरी आश्वस्त नजर आ रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए विक्रमादित्य और प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को नई सरकार के शपथ समारोह में शामिल होने का न्योता तक दे दिया है।

HPSSC: JOA IT पोस्ट कोड 939 के मूल्यांकन को लेकर बड़ी अपडेट

बता दें कि हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद शिमला पहुंचे। बुधवार को विक्रमादित्य ने होलीलॉज में कहा कि राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा में वे शामिल हुए और इस दौरान दस किलोमीटर तक राहुल गांधी के साथ पद यात्रा की। राहुल गांधी ने हिमाचल में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर फीडबैक लिया और उन्हें इसको लेकर आश्वसत करवाया गया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही हैं।

हिमाचल: कांग्रेस का आरोप, कुछ कर्मचारियों को नहीं मिले पोस्टल बैलेट 

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के चलते राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के दौरान हिमाचल नहीं आ पाए, लेकिन हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर शपथ समारोह में उन्हें शामिल होने का न्योता दिया है। उनसे आग्रह किया है कि नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जरूर आएं।

 

वहीं, विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्हें पद की कोई लालसा नहीं है। आज तक जो भी जिम्मेवारी दी गई उसे बखूबी निभाया गया है और वह किसी पद के पीछे नहीं दौड़ रहे हैं, बल्कि पार्टी की मजबूती और लोगो के हित के लिए काम किया है।

Video: लाहौल में हिमस्खलन, आसमान में बर्फ का बवंडर- पढ़ें खबर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कांग्रेस नेताओं के दिल्ली दौड़ को लेकर की गई टिप्पणी पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर पूरी तरह से बौखला गए हैं ओर जल्द ही उनके नाम के आगे पूर्व मुख्यमंत्री लगने वाला है। मुख्यमंत्री धर्य रखे प्रदेश की जनता ने अपना निर्णय ले लिया है। प्रदेश में कांग्रेस की बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

विक्रमादित्य सिंह का डर : हिमाचल में भी विधायकों की खरीद सकती है भाजपा

शिमला। कांग्रेस महासचिव और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्सा था हर वर्ग सरकार से दुखी था। कांग्रेस ने जो गारंटी दी थी उन्हें सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।
रोजगार चाहिए तो 23 को पहुंचें शाहपुर, 200 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

ओपीएस को सरकार बनते ही बहाल किया जाएगा। प्रधानमंत्री का यह कहना गलत है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो केंद्र से सहयोग नहीं मिलेगा यह संवैधानिक मर्यादाओं से विपरीत है।

हिमाचल : दो उद्योगों में छापेमारी, भारी मात्रा में नकली बोतलबंद पेयजल जब्त

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ईवीएम की गड़बड़ी की आशंका है हालांकि सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद है लेकिन फिर भी अलर्ट रहना होगा। अगर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी बहुमत के आसपास पहुंचती है फिर भी कांग्रेस विधायकों को भाजपा खरीद-फरोख्त और ईडी सीबीआई का डर दिखाकर अपने पाले में करने का प्रयास कर सकती है क्योंकि स्थायी सरकारों को गिराने का भाजपा की केंद्र सरकार कोशिश करती है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने हाई कमान से शीघ्र पर्यवेक्षक हिमाचल भेजने की बात कही है। मणिपुर, गोआ में भी इस तरह की घटना हुई है।

कांगड़ा ब्रेकिंग : खुले बाजार से खरीदी सरसों के तेल का न करें प्रयोग

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार बनने पर पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बनाने का फ़ैसला चुने हुए विधायक और पार्टी हाईकमान का होता है। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपती है वह उसके लिए तैयार हैं।

दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड को लेकर विक्रमादित्य दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दोषी को सख्त सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म पर जो दर्शाया जाता है उससे भी इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें