Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

ewn24news choice of himachal 30 May,2023 6:32 pm

    राज्यपाल शिव प्रताप ने दिलाई शपथ, मुख्यमंत्री सुक्खू भी रहे मौजूद

    शिमला। एमएस रामचंद्र राव हिमाचल हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बन गए हैं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को गवर्नर हाउस में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर सहित कई नेता व अधिकारी मौजूद रहे।
    आज दिल्ली रवान होंगे सीएम सुक्खू, कल आएंगे रैहन - यहां पढ़ें पूरा टूअर प्रोग्राम

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने मुख्य न्यायाधीश को बधाई दी और कहा कि उनके न्यायधीश बनने से न्याय व्यवस्था को बल मिलेगा और हिमाचल के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा होगा। जस्टिस राव इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में न्यायाधीश के तौर पर सेवाएं दे रहे थे।

    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति अमजद ए सयैद की रिटायरमेंट के बाद एमएस रामचंद्र को हिमाचल हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति करने की सिफारिश की थी।



    न्यायमूर्ति राव का जन्म 7 अगस्त, 1966 को हैदराबाद में हुआ था। 7 सितंबर, 1989 को एक वकील के रूप में उनका नामांकन हुआ था। 1991 बैच के कैंब्रिज विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे रामचंद्र राव को अपने मास्टर्स कोर्स के लिए कैंब्रिज कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप, बैंक ऑफ क्रेडिट और कॉमर्स इंटरनेशनल स्कॉलरशिप और इनर टेंपल के स्कॉलरशिप ट्रस्ट से पेगासस स्कॉलरशिप से भी सम्मानित किया गया है।
    हिमाचल: मई माह में खूब बरसे मेघ, 11 जिलों में सामान्य से अधिक हुई बारिश

    उनके पिता न्यायमूर्ति एम जगन्नाथ राव भी न्यायाधीश थे। शपथ लेने के बाद न्यायमूर्ति रामचंद्र राव ने कहा कि लोगों को जल्द और सस्ता न्याय मिले इसके लिए काम किया जायेगा। जो मामले लंबित पड़े हैं उनको जल्द निपटाने की दिशा में काम किया जायेगा।

    न्यायमूर्ति राव को 29 जून, 2012 को आंध्र प्रदेश के हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। आंध्र प्रदेश राज्य के विभाजन के बाद उन्होंने तेलंगाना को अपने मूल हाईकोर्ट के रूप में चुना। उन्हें 12 अक्तूबर, 2021 को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया था, जहां वह अभी तक न्यायाधीश थे।
    राजा का तालाब में HRTC बस ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौत





     



     



     


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather