विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मुहैया करवाई जानकारी
धर्मशाला। पठानकोट-मंडी फोरलेन में रजोल से ठानपुरी के बीच एक 300 मीटर सुरंग बनना भी प्रस्तावित है। यह सुरंग बनोई के पास भरोट गांव में बनना प्रस्तावित है।
यह जानकारी हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कांगड़ा के विधायक पवन काजल के सवाल के जवाब में पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुहैया करवाई है।
धर्मशाला : शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन भाजपा का हंगामा, पोस्टर गले में टांग कर किया प्रदर्शन
जवाब में बताया गया कि पठानकोट-मंडी-चक्की फोरलेन सड़क के अनुभाग रजोल कछियारी अर्थात रजोल किलोमीटर 72.00 से ठानपुरी किलोमीटर 58.135 (कछियारी किमी 81/800 पर स्थित है) को पैकेज-IIB के फोरलेन वैकल्पिक संरेखण (Alignment) को गगल हवाई अड्डे के उत्तरी भाग से अंतिम रूप दिया जा रहा है।
HPPSC : SET 2023 के लिए अप्लाई करने वालों को लेकर बड़ी अपडेट
प्रस्तावित संरेखण (Alignment) का सर्वे विभिन्न गांवों जैसे नागनपाट, भोई, बंडी खड्ड, बंडी खास, घरटेहड़, स्वाला, झिखर, भरोट, क्योरी, पाथर, गुलरेहड़ा, चैतड़ू, बनवाला, बगली, पटौला, घुंडी, अंसोली, बुहली भड़वाल, मटौर, घुरक्कड़ी खास, सुनेहर घुरक्कड़ी, चकबन घुरक्कड़ी, चकबन कछियारी, टांडा खोली, भटनाला, रिजयाणा खास आदि से होकर गांव ठानपुरी तक प्रस्तावित है।
पठानकोट-मंडी फोरलेन : रजोल से ठानपुरी के बीच एक सुरंग भी प्रस्तावित, 300 मीटर होगी लंबाई
गांव भरोट में एक 300 मीटर लंबी सुरंग भी प्रस्तावित है। यह प्रस्ताव 28 दिसंबर 2022 को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, मुख्यालय नई दिल्ली को अनुमोदन के लिए भेजा गया है।
प्रस्तावित वैकल्पिक संरेखण का अनुमोदन होने के बाद इस परियोजना के कार्य को तदानुसार आगे बढ़ाया जाएगा।
शीतकालीन सत्र : आपदा से हिमाचल में 1057 स्कूलों को नुकसान, 51 पूरी तरह क्षतिग्रस्त