Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

विक्रमादित्य सिंह बोले – हिमाचल पर्यटन के लिए सुरक्षित, निश्चिंत होकर आएं सैलानी

सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बीते दिनों से काफी नुकसान हो रहा है। कुल्लू-मनाली, मंडी व शिमला में बादल फटने और लैंडस्लाइड के कारण भारी तबाही मची।

इसके कारण आम जनमानस का जीवन तो अस्त व्यस्त हुआ है साथ ही पर्यटन पर भी गहरा असर पड़ा है। इसी बीच पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वीडियो के माध्यम से पर्यटकों को हिमाचल आने का न्योता दिया है।

चंबा : रावी नदी में गिरा बोलेरो कैंपर, चालक का मिला शव, एक व्यक्ति लापता 

 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा है राज्य अब सैलानियों की यात्रा के लिए सुरक्षित है। सैलानी यहां आकर प्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं। विक्रमादित्य ने कहा कि पिछले दिनों जिस तरह कुल्लू-मनाली, मंडी व शिमला में त्रासदी हुई है सरकार उससे बाहर निकलने का कार्य कर रही है।

शिमला पुलिस ने सेब सीजन को लेकर कसी कमर : एप्पल ऑन व्हील्स प्लान लागू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू , पूरी कैबिनेट की टीम व सरकार बहाली का कार्य पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ कर रही है। इस आपदा से प्रदेश में पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है, लेकिन अब स्थिति दिन प्रतिदिन बेहतर हो रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल पर्यटकों के लिए यात्रा करने के लिए सुरक्षित है। पर्यटक यहां की खूबसूरती को निहार सकते हैं। पर्यटकों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

कांगड़ा : बनखंडी में जल्द शुरू होगा चिड़ियाघर का कार्य, CZA से मिली मंजूरी

 

 

भटियात के पूर्व विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने पीएम मोदी और गडकरी का जताया आभार

 

 

हिमाचल : 8 HAS अधिकारियों का तबादला व तैनाती, किसको कहां भेजा पढ़ें

 

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने EMRSST-2023 किया स्थगित-यह रहा कारण 

 

 

किन्नौर : NH-5 झाखड़ी के पास अवरुद्ध, नाथपा में पहाड़ी से गिरी चट्टानें

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *