मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ की मुलाकात
शिमला। हिमाचल प्रदेश शास्त्री संघ ने शास्त्री की बैचवाइज भर्तियों में एनसीईआरटी की शर्तो को लागू करने पर आपत्ति जताई है। साथ ही संघ ने भर्तियों को पुराने नियमों के अनुसार ही पूरा करने की मांग उठाई है।
कांगड़ा ब्लाइंड केस : ज्वालामुखी का छोटू चिट्टे का बड़ा आदी, उम्रकैद ही हुई है सजा
बता दें कि हिमाचल प्रदेश शास्त्री संघ का एक प्रतिनिधिमंडल संस्कृत अकादमी के अध्यक्ष मस्तराम शर्मा की अध्यक्षता में ओक ओवर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। संघ ने हाल ही हिमाचल शिक्षा विभाग द्वारा एनसीईआरटी (NCERT) की शर्तों को लागू करने पर आपत्ति जाहिर की और भर्तियों को पुराने नियमों के अनुसार ही करने का सीएम से आग्रह किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया।
संस्कृत अकादमी के पूर्व अध्यक्ष मस्तराम शर्मा और शास्त्री संघ के प्रदेश मनोज शैल ने बताया कि हिमाचल के कुछ जिलों में शास्त्री की बैच वाइज भर्ती पुराने नियमों के साथ हो गई है, लेकिन अब शिक्षा विभाग ने एनसीईआरटी के नए नियमों को भी भर्ती के लिए लागू कर दिया है, जो भर्तियों का इंतजार कर रहे शास्त्री के साथ धोखा है। इसलिए सीएम से पुराने नियमों के आधार पर ही भर्तियां करने का आग्रह किया गया है।