Breaking News

  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य ने संभाला कार्यभार, बोले - जो भी विभाग मिलेगा, काम करेंगे

ewn24news choice of himachal 09 Jan,2023 10:52 pm

    सभी जिलों में समान विकास करवाना रहेगा लक्ष्य

    शिमला। शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज सचिवालय में कार्यभार संभाल लिया है। विक्रमादित्य सिंह ढोल-नगाड़ों के साथ सचिवालय पहुंचे और पूजा-अर्चना के बाद कुर्सी पर विराजमान हुए।
    हिमाचल : नीट की मार्क्सशीट में गड़बड़ी कर MBBS में लिया दाखिला, छात्रा पकड़ी 

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज उनके लिए भावनात्मक पल है क्योंकि इसी सचिवालय से उनके पिता ने 6 बार मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश की जनता की सेवा की है और अब उन्हे भी मंत्री के तौर पर लोगों की सेवा का मौका मिला है।

    विक्रमादित्य सिंह ने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी हाईकमान और सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार में जो भी भूमिका मिली है उसको बखूबी निभाने का प्रयास किया जाएगा और प्रदेश के हर जिले का समान विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी।

    पार्टी हाईकमान और सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस भी विभाग की जिम्मेदारी सौंपेंगे उसे बखूबी निभाया जाएगा और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरने का प्रयास किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कोई भी छोटा और बड़ा नहीं होता। सभी विभाग महत्वपूर्ण होते हैं व्यक्ति ने कार्य करने की क्षमता होना जरूरी है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather