Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

पीएमजीएसवाई फेज 1 और 2 के प्रोजेक्ट्स को सितंबर से पहले पूरा करें अधिकारी

ewn24news choice of himachal 25 Feb,2023 10:13 pm

    सांसद सुरेश कश्यप ने किया विभिन्न प्रोजेक्ट का रिव्यू, दिए सख्त निर्देश

    शिमला। जिला शिमला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने अधिकारियों को जिला में चल रहे विभिन्न विकासात्मक प्रोजेक्ट्स की वास्तविक रिपोर्ट बैठक में लेकर आने के निर्देश दिए हैं। शिमला के बचत भवन में हुई इस बैठक में सांसद ने केंद्र सरकार के सहयोग से चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट को लेकर रिव्यू लिया जिसमें अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति विभाग को आगामी समय में ज्यादा मुस्तैदी से काम करने के निर्देश भी दिए हैं।
    MIS के तहत बागवानों का 83 करोड़ बकाया, बागवानी मंत्री बोले-केंद्र देगा तभी होगा भुगतान

    सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार से इस बार के बजट में हिमाचल प्रदेश को 8,478 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है जिसका हिमाचल प्रदेश को आने वाले समय में बहुत फायदा होने वाला है। इस बजट में से रेलवे के लिए 1,902 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। इसके अलावा सितंबर महीने से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज- 3 शुरू होने वाला है जिसके माध्यम से प्रदेश में नई सड़कों का जाल बिछाया जायेगा।

    अधिकारियों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का फेज- 1 और 2 के तहत चल रहे प्रोजेक्ट को सितंबर से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं क्योंकि सितंबर के बाद फेज वन और टू के लिए बजट आना बन्द हो जायेगा। इसके अलावा केंद्र के सहयोग से चल रहे जिला की विभिन्न विकासात्मक प्रोजेक्ट में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

    शिमला जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के अलावा सांसद सुरेश कश्यप ने अधिकारियों के साथ ज़िला इलेक्ट्रिसिटी कमेटी, सड़क सुरक्षा प्रबंधन और नशा निवारण समिति की रिव्यू बैठक भी ली।

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather