Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर में सुबह और शाम गिर रहा तापमान, जानें मौसम अपडेट

कोहरे का प्रभाव भी देखने को मिल रहा

शिमला। हिमाचल में मौसम ने सकते में डाला है। सूखी ठंड ने लोगों को परेशान किया है। मगर प्रदेश के निचले इलाकों में खास तौर पर कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर आदि जिलों में सुबह और शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही कोहरे का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है।

शिमला : किसान-बागवान 26 को नारकंडा से सचिवालय तक निकालेंगे वाहन रैली

 

वहीं, आगामी 25 जनवरी, 2024 के बाद हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की जानकारी के मुताबिक 25 जनवरी के बाद हिमाचल प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं, इस दौरान प्रदेश के मध्यवर्ती इलाकों में बारिश भी देखने को मिल सकती है।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मौसम साफ बना रहा। वहीं, आने वाले 48 घंटे में भी प्रदेश में मौसम के साफ बने रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ऊपरी इलाकों में इन दिनों तापमान सामान्य बने रहे।

शिमला : टैक्सी ऑपरेटरों का आरोप 6 गुणा बढ़ाया स्पेशल रोड टैक्स, किया प्रदर्शन

 

मगर प्रदेश के निचले इलाकों में सुबह और शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कोहरे का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। आने वाले 25 जनवरी के बाद हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदलने की संभावना है।

मंडी : गड्ढे में गया टायर, बैलेंस बिगड़ा और पलटी बस, 25 यात्रियों की अटकी सांसें

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल के किन्नौर, कुल्लू और लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस दौरान बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 29 जनवरी के आसपास हिमाचल प्रदेश के मध्यवर्ती इलाकों में बारिश भी दर्ज की जा सकती है।

 

अयोध्या : 500 वर्ष का इंतजार खत्म, भव्य मंदिर में विराजे रामलला 

हरिपुर में भगवान श्री राम का 800 साल पुराना मंदिर, लड़ रहा अस्तित्व की जंग-यादों में न रह जाए

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर

ऊना : स्कूलों का समय बदला, नहीं होगी प्रार्थना सभा और आधी छुट्टी 

टैरेस-शिमला वाया कोटला रात्रि बस सेवा होगी शुरू, पठानकोट-चिंतपूर्णी होगी बहाल

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *