लापता चार लोगों के शव बरामद
शिमला। हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने के मामले में मृतकों की संख्या पांच हो गई है। एक महिला पिंकी की पहले की मौत हो गई थी।
इसके बाद लापता चार लोगों के शव निकाले गए हैं। मामले की जांच को एसआईटी (SIT) गठित कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के बाद डीजीपी संजय कुंडू ने एसआईटी का गठन किया।
Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल
एसआईटी घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटा रही है और घटना की व्यापक जांच की जा रही है। यह जानकारी मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने दी।
उन्होंने बताया कि सोलन के अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस घटना की निष्पक्ष जांच की जा सके।
हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP
प्रधान मीडिया सलाहकार ने कहा कि एनआर अरोमा में भीषण आग लगने की घटना में कुल पांच लोगों की जान गई है। मामले में कंपनी के प्लांट हेड को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना के समय इस फैक्ट्री में कुल 85 लोग थे, जिनमें से 30 लोग घायल हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवा दिया गया है। लापता 13 लोगों में से 4 लोग मिल पाए हैं, जबकि 9 को ढूंढने के प्रयास जारी हैं।
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें