Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार

बोले- कुर्सी को चुराने के इरादे नहीं होंगे सफल
मंडी। हिमाचल में मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी पहुंचकर शिवरात्रि महोत्सव का आगाज किया। उन्होंने पड्डल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और बागियों पर जमकर वार किया। साथ ही जनक्रांति को लिए भी हुंकार भरी।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की सरकार पांच चलेगी। यह सरकार आम आदमी की सरकार है। गरीब, किसान और कर्मचारी के बेटे की सरकार है। यह आपकी (जनता) सरकार है।
मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान
मुख्यमंत्री की कुर्सी  किसी और की नहीं आपकी है। इस कुर्सी पर आपका अधिकार है। अगर कोई इस कुर्सी को चुराने की कोशिश करेगा तो जनता जन आंदोलन के रूप में उनके सामाने एक क्रांति की तरह खड़ी होंगी। उन्होंने पड्डल मैदान में पंडाल में बैठे लोगों से पूछा कि क्या आप इस क्रांति के लिए तैयार हैं।
उन्होंने लोगों से कहा कि आपकी आवाज विरोधियों के कानों तक पहुंचनी चाहिए। यह बता देना कि हिमाचल की जनता भ्रष्ट और बिकाऊ एमएलए (MLA) को स्वीकर नहीं करेगी। एक बार फिर मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा कि क्या आप जनक्रांति के लिए तैयार हैं या नहीं।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा नेताओं से भी कहा कि 9 विधायक, जिसमें 6 कांग्रेस के हैं को उनके परिवार से तो मिलने दो। उन्हें अपने परिवार के पास तो जाने दो। अब उन्हें उत्तराखंड के ऋषिकेश ले जाया गया।
यह जनता का डर है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है, नेता कोई बड़ा नहीं होता है। ताकत जनता के हाथ है। आपके हाथ में वोट की ताकत है। इन्हें मजा चखाने के लिए जनता के पास लोकसभा चुनाव में समय आएगा।
उन्होंने कहा कि हमने खनन माफिया पर शिकंजा कसा। उन्हें पता था कि खनन माफिया गिरोह भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर हमारे खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है। 27 फरवरी को राज्यसभा का चुनाव था। कांग्रेस विधायक के सभी विधायकों से कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को वोट डालेंगे। पर 6 कांग्रेस विधायकों ने खिलाफ वोट डाला।
हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एंबुलेंस के पहिए, जानें कारण 
ऐसा क्यों इसको लेकर मैंने जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की तो पता चला कि यहां अंतर आत्मा की आवाज नहीं थी, यहां धन आत्मा की आवाज से उन लोगों ने वोट डाला है, जिससे कांग्रेस प्रत्याशी की चुनाव में हार हुई। राज्यसभा चुनाव के अगले दिन बजट पास होना था। अगर बजट पास न होता तो सरकार गिर जाती। उस बजट में आम लोगों, किसान और महिलाओं के लिए योजनाएं थीं।
अंब से डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने वंदे भारत बस को दिखाई हरी झंडी
सीएम सुक्खू ने कहा कि मैं आम परिवार से निकलकर राजनीति की इस कुर्सी पर पहु्ंचा हूं। मैं कभी मंत्री नहीं रहा। संघर्ष से इस कुर्सी पर पहुंचा। जिस प्रकार इस कुर्सी को चुराने की कोशिश भाजपा के नेता कर रहे हैं,  वे कभी सफल नहीं होंगे। क्योंकि यह आम जनता की कुर्सी है, किसान के बेटे, कर्मचारी के बेटे कुर्सी है।
इसको छीनने की कोशिश करेंगे तो आम जनता हमारे साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेगी और उसका मुंहतोड़ जवाब देगी।  जो लोग चुराकर लोकतंत्र की गद्दी पर बैठना चाहते हैं, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय
उन्होंने कहा कि बागी 9 दिन पंचकूला के होटल में ठहरे। ऐसा क्या डर है कि पंचकूला से प्राइवेट प्लेन द्वारा देहरादून ले जाया गया। वहां से ऋषिकेश ताज होटल ले जाया गया। जो धन आत्मा के बल पर गए हैं, भगवान उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। यह अंतरआत्मा नहीं थी,  यह धन आत्मा थी।

 

हिमाचल में इस दिन से बिगड़ सकता है मौसम, चार दिन येलो अलर्ट जारी

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बागियों को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कही ये बात, राजेंद्र राणा ने भी दिया जवाब

दिल्ली आलाकमान से मिलने जा रहे सीएम
शिमला। हिमाचल में कांग्रेस के बागियों को लेकर पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अगर सुबह का भूला कोई व्यक्ति गलती करता है और बातचीत का रास्ता निकलता है तो सबकुछ देखा जाता है। मीडिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सवाल पूछा था कि बागियों को लेकर क्या कुछ फैसला हुआ है।
हिमाचल कैबिनेट : SMC टीचर को नियमित करने का निकाला रास्ता, जिला परिषद कर्मियों को सौगात
बता दें कि हिमाचल में मचे सियासी उफान के बीच अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली आलाकमान से मिलने जा रहे हैं। कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम ने कहा कि वो दिल्ली जा रहे हैं। सीएम के दिल्ली दौरे को पार्टी के सियासी उठापटक, लोकसभा और संभावित उपचुनाव और बागी नेताओं से जुड़े फैसलों पर चर्चा के रूप में देखा जा रहा है।
वहीं, कांग्रेस से बागी सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने भी फेसबुक पर पोस्ट डालकर इसका जवाब दिया है।  उन्होंने पोस्ट में लिखा कि थोक में कैबिनेट दर्जा देकर दर्जी बनाने के बजाये….बेहतर होता कि युवाओं पर भी नजर- ए- इनायत होती।
उनके रिजल्ट निकाल कर उन्हें नौकरियां देते, ताकि उन घरों में भी खुशियां आती और भरोसा सलामत रहता। सुबह का भूला शाम को… माफ। 14 महीने का भूला …. साफ।

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24