Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

राणा ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर दागे सवाल, मांगा जवाब- पूछा, फाइव स्टार का सच

राजेंद्र राणा ने फेसबुक पर डाली पोस्ट

 

शिमला। हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागियों का मुद्दा गरमाया हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी जनसभाओं में बागियों पर निशाना साधने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं, पहले पंचकूला तो अब ऋषिकेश में बैठे बागी नेती भी फेसबुक पर पोस्ट डालकर मुद्दे को गर्म रख रहे हैं।

अब कांग्रेस के बागी और सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर कुछ सवाल दागे हैं। साथ ही उन सवालों का जवाब मांगा है।

हिमाचल : मंदिर जा रहे थे 8 लोग, खेत में पलटी बोलेरो, दादा-पोते की गई जान

राजेंद्र राणा ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लिखा कि सुक्खू जी, आप सवालों के कटघरे में हैं … जनता को आप इन बिंदुओं पर क्या कहना चाहेंगे…?  क्या हैं आपके पास इन सवालों के जवाब ..?क्या आप यह बताएंगे कि हमारा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में योगदान था या सरकार न बनने देने में योगदान था। कर्मठ कार्यकर्ताओं और हमारी मेहनत से ही सरकार बनी थी, क्या आप इस सच से भी आंख मूंद लेंगे।

क्या चुने हुए प्रतिनिधियों पर झूठे केस बनाकर और दबाव बनाकर आप प्रदेश में लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं। आप चंडीगढ़ के अपने आधिकारिक दौरे के दौरान हिमाचल भवन के CM suit में रुकने की बजाय अपने सुरक्षाकर्मियों को दाएं बाएं करके फाइव स्टार होटल में ही क्यों रुकते थे ? इसका राज भी प्रदेश की जनता आपसे जानना चाहती है। क्या आप वह राज बताने का नैतिक साहस दिखाएंगे।

क्या यह सच नहीं है कि आप चुने हुए विधायकों की जगह अपने मित्रों को तरजीह दे रहे थे और विधायकों के काम रोक कर और उन्हें मिलने का समय न देकर उन्हें जलील कर रहे थे। विकास के मामले में उनके हलकों की अनदेखी कर रहे थे। क्या आप प्रदेश की जनता को यह बताने का साहस दिखाएंगे कि आपके कैबिनेट रैंक प्राप्त मित्र क्या गुल खिला रहे हैं। आपने लूट की छूट क्यों दे रख है।

चंबा : चवर्ख से लौट रहे थे चार युवक, खड्ड में गिरी बोलेरो- 2 की गई जान 

आपने हिमाचल को आगे ले जाने की बजाय पिछले 12 महीने से बैक गियर में डाल रखा है। क्या यह सच नहीं है। एक तरफ आप आर्थिक संकट का रोना रो रहे हैं और दूसरी तरफ धड़ाधड़ झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। आर्थिक संकट और झूठी घोषणाओं का गणित भी जनता आपसे जानना चाहती है।

क्या यह सच नहीं है कि आपने हिमाचल के स्वाभिमान को राज्यसभा चुनाव में बेचने की कोशिश की और स्वाभिमान की रक्षा करने वालों को आप गद्दार करार दे रहे हैं।

Big Breaking : हिमाचल के किन्नौर में गिरा ग्लेशियर, झारखंड के तीन मजदूरों की गई जान- दो घायल

क्या आप हिमाचल की जनता को यह भी बताएंगे कि एक तरफ आप प्रदेश में आर्थिक संकट की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ आप इस छोटे से पहाड़ी राज्य में 20 से ज्यादा ओएसडी, एडवाइजर, मीडिया कोऑर्डिनेटर की फौज खड़ी करके जनता के टैक्स का पैसा उन पर लुटा रहे हैं।

इतने ओएसडी, एडवाइजर और मीडिया कोऑर्डिनेटर तो देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में भी नहीं हैं, लेकिन आपने हिमाचल के खजाने पर इनका बोझ डाल रखा है। आप बताइए कि हिमाचल की जनता को इन सब महानुभावों का क्या लाभ मिल रहा है।

हिमाचल : मंदिर जा रहे थे 8 लोग, खेत में पलटी बोलेरो, दादा-पोते की गई जान

एक तरफ आप प्रदेश में लीगल क्रेशर बंद करवा रहे हैं, दूसरी तरफ आपके परिवार की माइनिंग बरसातों में भी जारी रहती है। क्या यह सच नहीं है कि आपके परिजन कैपटिव क्रशरज को अवैध रूप से मैटेरियल सप्लाई कर रहे हैं और बिना नंबर के कई टिप्पर भी इस काम में लगे हुए हैं, जिनका पुलिस भी चालान नहीं कर रही है। बिना एक्स फार्म के धड़ाधड़ ट्रक भर भर कर जा रहे हैं।

यह सारा क्या खेल है मुख्यमंत्री जी..? क्या मुख्यमंत्री होने के नाते आपके परिवार को इस लूट का कोई संवैधानिक विशेषाधिकार मिला हुआ है। जनता को आपसे इसका भी जवाब चाहिए।
वहीं, सुधीर शर्मा ने भी फेसबुक पर ‘वसुधा का नेता कौन हुआ’ शीर्षक से एक कविता पोस्ट की है।

मंडी शिवरात्रि महोत्सव : पारंपरिक वाद्य यंत्रों से गूंजा पड्डल मैदान 

 

 

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

 

 

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बागियों को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कही ये बात, राजेंद्र राणा ने भी दिया जवाब

दिल्ली आलाकमान से मिलने जा रहे सीएम
शिमला। हिमाचल में कांग्रेस के बागियों को लेकर पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अगर सुबह का भूला कोई व्यक्ति गलती करता है और बातचीत का रास्ता निकलता है तो सबकुछ देखा जाता है। मीडिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सवाल पूछा था कि बागियों को लेकर क्या कुछ फैसला हुआ है।
हिमाचल कैबिनेट : SMC टीचर को नियमित करने का निकाला रास्ता, जिला परिषद कर्मियों को सौगात
बता दें कि हिमाचल में मचे सियासी उफान के बीच अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली आलाकमान से मिलने जा रहे हैं। कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम ने कहा कि वो दिल्ली जा रहे हैं। सीएम के दिल्ली दौरे को पार्टी के सियासी उठापटक, लोकसभा और संभावित उपचुनाव और बागी नेताओं से जुड़े फैसलों पर चर्चा के रूप में देखा जा रहा है।
वहीं, कांग्रेस से बागी सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने भी फेसबुक पर पोस्ट डालकर इसका जवाब दिया है।  उन्होंने पोस्ट में लिखा कि थोक में कैबिनेट दर्जा देकर दर्जी बनाने के बजाये….बेहतर होता कि युवाओं पर भी नजर- ए- इनायत होती।
उनके रिजल्ट निकाल कर उन्हें नौकरियां देते, ताकि उन घरों में भी खुशियां आती और भरोसा सलामत रहता। सुबह का भूला शाम को… माफ। 14 महीने का भूला …. साफ।

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

राजेंद्र राणा ने सीएम को लिखा खत, याद दिलाया एक लाख युवाओं को रोजगार का वादा

तीन बिंदुओं पर केंद्रित मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

शिमला। हिमाचल के हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने अपनी सरकार को हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा याद दिलाया है। सुजानपुर को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा की घोषणाओं को पूरा करने की भी मांग की है।

करुणामूलक आधार पर नौकरी के मामले में फैसला लेने की बात कही है। राजेंद्र राणा ने इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखा है। पत्र उक्त तीन बिंदुओं पर केंद्रित है।

मंडी में 10 जगह पर खुलेंगे राशन डिपो, ऑनलाइन आवेदन ही होंगे स्वीकार

 

पत्र में राजेंद्र राणा ने लिखा है कि आपको (सुखविंदर सिंह सुक्खू) प्रदेश का नेतृत्व करने का सौभाग्य हासिल हुआ है और प्रदेश की जनता को आपसे बहुत सारी उम्मीदें हैं। आपने सुखाश्रय जैसी एकदम नई योजनाएं शुरू की हैं, जो एक अच्छा कदम है।

आपने व्यवस्था परिवर्तन का भी जय घोष किया है। आपकी इसी संवेदनशीलता के मध्य नजर रखते हुए आपका ध्यान कुछ विषयों की तरफ आकर्षित करना चाहता हूं और इस बारे में कई बार आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी आग्रह कर चुका हूं।

हिमाचल में 69 नायब तहसीलदार बदले, 20 को मिली नई तैनाती-देखें लिस्ट

 

हिमाचल प्रदेश का बेरोजगार तबका प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के 14 महीने बाद भी बड़ी उम्मीद, बड़ी अधीरता और बेचैनी से अपना सपना और कांग्रेस पार्टी का वादा पूरा होने का इंतजार कर रहा है। हम विपक्ष में रहते हुए भी लगातार युवाओं की आवाज सदन में बुलंद करते रहे हैं।

मंडी : कार की फ्रंट सीट पर बैठी थी महिला, अचानक गिरा बड़ा पत्थर, गई जान 

 

राजेंद्र राणा ने कहा कि हमें सत्ता में लाने में हर तबके का विशेष रूप से योगदान है, लेकिन युवाओं ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने में अपना बढ़ चढ़कर योगदान दिया है। हमने हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। प्रदेश का युवा वर्ग उस वादे के पूरा होने की बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

हिमाचल : 6 IPS अधिकारियों के तबादले, साक्षी वर्मा होंगी एसपी मंडी

 

पिछले लंबे समय से जो भर्तियों के परिणाम रुके हुए हैं, जिन युवाओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अब बेचैन हैं और बड़ी अधीरता से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसमें से बहुत से युवा ओवर एज हो रहे हैं और वे इस बात से चिंतित हैं कि आयु की सीमा लांघने के कारण कहीं वे सरकारी नौकरी के लिए अपात्र न हो जाएं।

जनप्रतिनिधि और प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते सैकड़ों ऐसे युवा उनसे और पार्टी के अन्य चुने हुए जनप्रतिनिधियों से भी मिलकर भर्तियों का रिजल्ट तुरंत निकालने की मांग करते हैं। आपसे आग्रह है कि हमीरपुर स्थित अधीनस्थ चयन बोर्ड को तुरंत बहाल करके युवाओं के लिए नौकरियों के दरवाजे खोले जाएं।

पालमपुर में सेवानिवृत्त कानूनगो से भरा जाएगा पद, 30 हजार मिलेगा मानदेय

पिछली सरकार के समय से ही हजारों युवा करुणामूलक आधार पर नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। विपक्ष में रहते हमने इनके हक की आवाज उठाई है। उनके पक्ष में फैसला लिया जाना समय की मांग है। विभिन्न विभागों में अलग-अलग कैटगरी के कई पद खाली पड़े हैं।

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले साल 5 मार्च को होली महोत्सव पर मंच से कुछ घोषणाएं की थीं। सुजानपुर क्षेत्र के टौणी देवी में डिग्री कॉलेज खोलने और सुजानपुर अस्पताल की बेड क्षमता 50 से बढ़ाकर 100 करने का ऐलान किया था और कैबिनेट में मंजूरी भी मिल गई है। सिविल अस्पताल सुजानपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी बहुत जरूरी है।

 

प्रदेश के कई जगह पर विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए जा चुके हैं। सुजानपुर में भी तैनाती की जाए। सुजानपुर में जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग की डिवीजन खोलने, सुजानपुर में बस अड्डे के निर्माण, सुजानपुर डिग्री कॉलेज में अंग्रेजी और अर्थशास्त्र में एमए की कक्षाएं शुरू करने की भी घोषणा की थी। सुजानपुर की जनता सारी घोषणाओं के पूरा होने का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

वन मित्र योजना : मंडी में फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित- डिटेल में जानें

हिमाचल में 4 एनएच सहित 130 सड़कें बंद, फागू में HRTC और निजी बसें फंसी

चंबा में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर होगी भर्ती

हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय

हिमाचल : ये दो दिन ऑरेंज अलर्ट, 7 जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी
कुल्लू : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, लैंडस्लाइड से रास्ता बंद

धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग

नगरोटा बगवां : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 58 व होटल प्रबंधन में 86 अभ्यर्थी सिलेक्ट 

शास्त्री पद के लिए आर एंड पी रूल में बदलाव : विरोध में सड़कों पर उतरे बेरोजगार

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 30 BDO का तबादला, किसको कहां भेजा पढ़ें
HPBOSE : 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां पढ़ें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरमैन अभिषेक राणा का इस्तीफा

प्रभारी राजीव शुक्ला को भेजा, कारण निजी बताया

 

शिमला। हमीरपुर जिला के सुजानपुर क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक राणा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला को इस्तीफा भेजा है। बता दें कि अंदर खाते सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा भी सरकार से खफा चल रहे हैं।

राजेंद्र राणा की बात करें तो उन्होंने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था और 2017 में सुजानपुर से भाजपा के दिक्कत नेता और उस वक्त मुख्यमंत्री चेहरे प्रेम कुमार धूमल को हराया था। राजेंद्र राणा की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह से काफी नजदीकियां मानी जाती थीं।

HPBose ने SOS परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र भरने की तिथि बढ़ाई

पर इस बार हिमाचल में सत्ता बदली और कांग्रेस में भी परिवर्तन हुआ। सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनें। जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो राजेंद्र राणा को मंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। पर ऐसा नहीं हो पाया है।

अभिषेक राणा ने इस्तीफे में लिखा है कि पिछले पांच साल से इस पद पर कार्य करते रहे हैं। लेकिन अब सर्व कल्याणकारी संस्था का ट्रस्टी और अध्यक्ष होने के नाते अधिक समय एनजीओ को देना चाहता हूं। हमारी संस्था पूरे हिमाचल प्रदेश में विभिन्न प्रभावशाली सामाजिक पहलों में सक्रिय रूप से लगी हुई है। हमारी सेवाओं के लिए बढ़ते अनुरोध के कारण निरंतर सामाजिक कल्याण सुनिश्चित करने के लिए मेरा पूरा ध्यान आवश्यक हो गया है।

हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मियों को पुरानी पेंशन, MD को हटाने की मांग पर बड़ी अपडेट 

हिमाचल : रोड शो पर निकले थे महिंद्रा शोरूम में काम करने वाले 5 युवक, गवां बैठे जान

हिमाचल : एकल नारी व विधवाओं को आर्थिक सहायता, वार्षिक आय 3 लाख हो सकती तय 

हिमाचल में बेरोजगार युवक दें ध्यान, 70 बस रूटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

कांगड़ा: 21 क्विंटल मक्खन से हुआ मां बज्रेश्वरी की पावन पिंडी का श्रृंगार, घृत मंडल शुरू

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू

हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला