10 पदों के लिए 24 नवंबर को होने वाले थे साक्षात्कार
देहरा। बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की 24 नवंबर को होने वाली छंटनी परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा बलजीत ठाकुर ने बताया कि बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और आंगनबाड़ी सहायिका के 10 पद भरे जाने हैं।
ग्राम पंचायत मझीण के मझीण तथा मझीण के दबकेहड़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं।
वहीं, ग्राम पंचायत मझीण के दबकेहड़, टिप्परी के डुहक, कमलोटा के कमलोटा , हडोली के बाह , बदोली के डोल , खुंडिया के अंबाडा, सिहोरपांई के बन चल्लियां, जाखोटा के वोहल जागीर , अलुहा के भौंरन एवं थिल के थिल केंद्रों में सहायिका के पद भरे जाने हैं।
इस संदर्भ में छंटनी परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर को उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी के कार्यालय में निर्धारित किया गया था परंतु प्रशासनिक कारणों के चलते अब छंटनी परीक्षा को आगामी आदेशों तक स्थगित किया गया है।
देहरा। कांगड़ा जिला की बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के 10 पद भरे जाने हैं। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा बलजीत ठाकुर ने दी है। बता दें कि ग्राम पंचायत मझीण के मझीण और मझीण के दबकेहड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं।
वहीं, ग्राम पंचायत मझीण के दबकेहड़, टिप्परी के डुहक, कमलोटा के कमलोटा, हडोली के बाह, बदोली के डोल, खुंडियां के अंबाडा, सिहोरपाई के बन चल्लियां, जाखोटा के वोहल जागीर, अलुहा के भौंरन एवं थिल के थिल केंद्रों में सहायिका के पद भरे जाएंगे।
आंगनबाड़ी वर्कर छंटनी परीक्षा का आयोजन 8 नवंबर को उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी के कार्यालय में निर्धारित किया गया था, परंतु प्रशासनिक कारणों हेतु अब छंटनी परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर को उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी के कार्यालय में निर्धारित किया गया है।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकाया भी था। इसके बाद पीड़िता ने सारे मामले की जानकारी अपने पति और सास को दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में शुरू कर दी है।
डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी 376, 351 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल करवा लिया है।
मरम्मत एवं सामान्य रखरखाव कार्य के चलते रहेगी बाधित
देहरा। कांगड़ा जिला के सब स्टेशन देहरा के अंतर्गत सभी 33 केवी और 11केवी फीडर में 6 नवंबर को बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता 132 केवी सब स्टेशन देहरा शांति भूषण ने दी।
उन्होंने बताया कि 6 नवंबर, 2023 को मरम्मत एवं सामान्य रखरखाव कार्य के चलते सब स्टेशन देहरा के अंतर्गत सभी 33 केवी फीडर डाडासीबा, हरिपुर, परागपुर, नादौन, कांगड़ा (दरकाटा क्षेत्र) और सभी 11 केवी फीडर कुंदलीहार, खबली, देहरा, ढलियारा, परागपुर व गुम्मर की विद्युत आपूर्ति सुबह साढ़े 9 से शाम कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी।
बता दें कि दरकाटा क्षेत्र को देहरा फीडर से भी विद्युत आपूर्ति होती है। साथ ही कांगड़ा फीडर से भी होती है। देहरा फीडर से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कांगड़ा से सप्लाई सुचारू रहने पर दरकाटा के लोगों को बिजली बंद की समस्या से नहीं जूझना पड़ सकता है।
सहायक अभियंता 132 केवी सब स्टेशन देहरा शांति भूषण ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
गरली। कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल के जसवां परागपुर के पूर्व विधायक बाबू योगराज के छोटे बेटे वेदार्थ का मंगलवार सुबह कालेश्वर में अंतिम संस्कार किया गया। बेटे की मौत के बाद से ही पूर्व विधायक बाबू योगराज के घर में मातम पसरा हुआ है।
बाबू योगराज का छोटा बेटा 23 साल का वेदार्थ कजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर अपने घर सुनेहत (नैहरनपुखर) लौटा था।
बताया जा रहा है कि वेदार्थ डेंगू से पीड़ित था और उसका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान वेदार्थ ने दम तोड़ दिया। सोमवार शाम को वेदार्थ का शव लाया गया तो घर में चीख पुकार मच गई।
14 अक्तूबर को वेदार्थ एमसीए की कोचिंग के लिए दिल्ली गया था। 19 अक्तूबर को उसने अपने घर फोन कर बीमार होने की जानकारी दी। बाद में वेदार्थ ने बताया कि वह टैक्सी करके चंडीगढ़ पीजीआई आया और यहीं इलाज करवाएगा। इसके बाद वह पीजीआई में एडमिट रहा। सोमवार को उसकी मौत हो गई।
देहरा। बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद भरे जाएंगे। ग्राम पंचायत मझीण के मझीण तथा दबकेहड़ केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक पद भरे जाने हैं।
वहीं, ग्राम पंचायत मझीण के दबकेहड़, टिप्परी के डुहक, कमलोटा के कमलोटा, हडोली के बाह, बदोली के डोल, खुंडिया के अंबाडा, सिहोंरपाई के बन चेल्लियां, जखोटा के वोहल जागीर, अलूहा के भौंरन और थिल के थिल केंद्रों में सहायिका के पद भरे जाएंगे।
इन पदों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2023 निर्धारित की गई है। बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा बलजीत ठाकुर ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बारहवीं पास होना अति आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी हो तथा प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि योग्यता जांच 8 नवंबर को प्रातः 11 बजे एसडीएम ज्वालामुखी के कार्यालय में होगी। अधिक जानकारी के लिए संबंधित पर्यवेक्षक या बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
देहरा। मुबारिकपुर से देहरा की तरफ ढलियारा के पास मोड़ पर एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां दो ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। ये दोनों ट्रक एक दूसरे के आगे-पीछे चल रहे थे।
मोड़ पर अचानक से पीछे चल रहे ट्रक की स्पीड बढ़ गई और वह आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया, जिस कारण आगे वाला ट्रक बीच सड़क में ही पलट गया जबकि दूसरा क्रैश बैरियर से टकराकर रुक गया।
जानकारी के अनुसार दोनों ट्रकों में पाइपें लोड थीं और ये ट्रक हिसार से नगरोटा सूरियां जा रहे थे। पीछे वाले ट्रक के ड्राइवर का कहना है कि गाड़ी के ब्रेक फेल होने के कारण ये हादसा हुआ है।
हादसे वाली जगह के पास बिजली विभाग के करीब 6 आउटसोर्स कर्मी बुश कटिंग का कार्य कर रहे थे। इनमें से दो कर्मी विजय और संजीव ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए देहरा भेजा गया है। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
देहरा। हिमाचल के कांगड़ा जिला की देहरा पुलिस ने चिट्टे के साथ पंजाब के दो युवकों को दबोचा है। युवकों को चिंतपूर्णी के पास गलू में पकड़ा।
बता दें कि देहरा पुलिस की टीम गश्त पर थी। चिंतपूर्णी के पास गलू में दो युवक पैदल आए।
पुलिस टीम को देखकर युवक घबरा गए। पुलिस टीम को उन पर शक हुआ और तलाशी लेने पर 5.87 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस स्टेशन देहरा में मामला दर्ज कर युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में कई आगामी जांच जारी है।
देहरा। कहते हैं कि अपनों की सेहत से बढ़कर शायद ही कुछ हो। इसके आगे धन दौलत भी बौनी है। यही साबित किया है कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल के खबली गांव की शोभा देवी ने। घर वाले बीमार रहने लगे तो खेतों में कीटनाशकों और रासायनिक खादों का प्रयोग बंद कर दिया और जैविक खेती की शुरूआत की, लेकिन जैविक खेती से भी नुकसान उठाना पड़ा।
फिर भी हिम्मत नहीं हारी और प्राकृतिक खेती को अपनाने का फैसला लिया। प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण प्राप्त कर आज अच्छा मुनाफा कमा रहीं हैं और अपनों की सेहत भी अच्छी है।
देहरा उपमंडल के खबली गांव की शोभा देवी कठोर मेहनत के बलबूते आज समाज के लिए प्रेरणा बन गई हैं। 20 कनाल में सब्जियां उगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाली 70 वर्षीय शोभा देवी ने उत्कृष्ट महिला किसान के रूप में पहचान बनाई है। शोभा देवी बताती हैं कि परिवार के सदस्य के आए दिन बीमार रहने लगे तो, उन्होंने खेतों में कीटनाशकों और रासायनिक खादों के प्रयोग को बंद करने का फैसला लिया।
सब्जियों में अच्छी पैदावार और कीटों से रक्षा के लिए वह खेतों में जमकर खादों और कीटनाशकों को प्रयोग करती थीं। समय के साथ असर उनके पति के स्वास्थ्य और अन्य परिवारवालों की सेहत पर होने लगा। इसलिए उन्होंने परिवार और अपने सब्जी उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए जैविक खेती करना शुरू किया, लेकिन जैविक खेती में अधिक मात्रा में केंचुआ खाद और अन्य बाजार आधारित उत्पादों के प्रयोग के बावजूद उत्पादन कम होने से उत्पादन लागत बढ़ने से नुकसान हुआ।
शोभा देवी को प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में पदमश्री सुभाष पालेकर से प्राप्त किया। शोभा देवी ने बताया कि इस खेती विधि के पहले ही साल में उनके उत्पादन में किसी प्रकार की कमी नहीं आई और कीटनाशकों तथा रासायनिक खादों का खर्च भी शून्य हो गया। प्राकृतिक खेती अपनाने से आज बाजार में उनकी सब्जियों की खासी मांग है और दाम भी अच्छे प्राप्त हो रहे हैं।
शोभा देवी ने कहा कि खेती को रोजगार के रूप में अपनाने पर, उन्हें नई पहचान मिली है। आज वे उत्साह और आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। शोभा देवी प्रगतिशील महिला किसान के रूप में प्राकृतिक खेती के बारे में बड़े-बड़े मंचों पर अपने अनुभव साझा करती हैं। पूरे क्षेत्र के किसानों को भी प्राकृतिक खेती से जोड़ने का काम कर रही हैं।
उत्साह और आत्मविश्वास से भरी शोभा देवी ने पॉलीहाउस में भी प्राकृतिक खेती आरंभ कर मॉडल खड़ा कर दिया है। प्रदेश सरकार के सहयोग से शोभा देवी ने दो पॉलीहाऊस स्थापित कर प्राकृतिक खेती से बे-मौसमी सब्जियां उगाना आरंभ कर दी हैं। प्राकृतिक बे-मौसमी सब्जियों के उत्पादन से इन्हें अच्छी खासी कमाई भी हो रही है।
मेहनत और आत्मविश्वास से परिपूर्ण शोभा देवी किसानों के लिए प्रेरणाश्रोत बन चुकी हैं और उनकी देखा देखी में क्षेत्र के अन्य किसान भी इस खेती विधि से जुड़ रहे हैं। शोभा देवी ने बताया कि किसानों खासकर महिला किसानों को अपने खेतों में लाकर प्राकृतिक खेती का मॉडल दिखाती हूं और इस खेती विधि से हुए लाभ के बारे में जानकारी देती हूं।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिए उन्हें सरकार की ओर से अनुदान पर देशी गाय उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें लगभग प्राप्त हो रहा है।
ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें
धर्मशाला।डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को देहरा में एचआरटीसी वर्कशाप तथा हरिपुर में बस स्टैंड का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य के सभी बस अड्डों को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को उचित कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही एचआरटीसी की वर्कशॉप्स को भी अपग्रेड किया जाएगा। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चालकों तथा परिचालकों को विश्राम करने तथा ठहरने के लिए भी उचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि चालक तथा परिचालक बेहतर तरीके से अपना कार्य कर सकें।
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश को हरित राज्य बनाने के लिए हमारी सरकार प्रयासरत है और प्राइवेट आपरेटर्स द्वारा इलेक्ट्रिक बस, इलेक्ट्रिक टैक्सी व इलेक्ट्रिक ऑटो खरीद पर पचास फीसद की दर पर 50 लाख तक अनुदान देने का फैसला लिया है और राज्य में छह इलेक्ट्रिक कोरिडोर घोषित किए हैं।
उन्होंने कहा कि धर्मशाला में 15 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं और 126 स्थानों पर 5 चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश के वाहनों के टैक्स जमा करवाने के लिए पैनल्टी एवं ब्याज माफ करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है।
राज्य के युवाओं को रोजगार के नजरिये से 500 परमिट जारी करने का फैसला हुआ है और ई-वाहन खरीदने वाले युवाओं को प्रदेश सरकार 4 साल तक गाड़ी हायर करने की योजना पर काम कर रही है। इस अवसर पर एचआरटीसी के कर्मचारियों ने डिप्टी सीएम को अपनी समस्याओं से भी अवगत करवाया।