Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मियों को पुरानी पेंशन, MD को हटाने की मांग पर बड़ी अपडेट

मुख्यमंत्री ने फरवरी से ओपीएस बहाली का दिलाया भरोसा

शिमला। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मचारियों को फरवरी से ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) का लाभ देने का भरोसा दिया है। बिजली बोर्ड कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक वीरवार को सरकारी आवास ओक ओवर में हुई, जिसमें सैद्धांतिक तौर पर ओपीएस लागू करने की मंजूरी दी है।

शिमला : JOA IT पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों में रोष, सचिवालय पहुंचे

 

मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग के बाद बिजली बोर्ड इंजीनियर व कर्मचारी ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सह संयोजक हीरा लाल वर्मा ने कहा कि बोर्ड के 6600 कर्मचारियों को फरवरी से पुरानी पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। इसकी हमें पूरी उम्मीद है।

HPBose ने SOS परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र भरने की तिथि बढ़ाई

 

उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री की और अधिकारियों से विस्तृत चर्चा हुई है। हीरा लाल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री से बिजली बोर्ड के एमडी (MD) को हटाने की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांग पर जल्द एक्शन लेने का भरोसा दिया और कहा कि जल्द बिजली बोर्ड में स्थाई एमडी की नियुक्ति की जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल आ रहे प्रागपुर, दौरे का शेड्यूल हुआ जारी

 

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उनकी मांगों को पूरा करने के लिए चिंतित हैं और उनकी मांगों को पूरा करने को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दी जा रही 125 यूनिट फ्री बिजली से भी हिमाचल बिजली बोर्ड को घटा हो रहा है। बिजली बोर्ड कर्मचारियों को हर महीने पहली तारीख को तनख्वाह मिले, समय पर ओपीएस बहाल हो इसके लिए बिजली बोर्ड कर्मचारी 125 यूनिट छोड़ने के लिए तैयार हैं।

हरिपुर : पौंग डैम में विदेशी मेहमानों के लिए कदम-कदम पर खतरा, लगाए जा रहे फंदे

 

हिमाचल : रोड शो पर निकले थे महिंद्रा शोरूम में काम करने वाले 5 युवक, गवां बैठे जान

हिमाचल : एकल नारी व विधवाओं को आर्थिक सहायता, वार्षिक आय 3 लाख हो सकती तय 

हिमाचल में बेरोजगार युवक दें ध्यान, 70 बस रूटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

कांगड़ा: 21 क्विंटल मक्खन से हुआ मां बज्रेश्वरी की पावन पिंडी का श्रृंगार, घृत मंडल शुरू

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू

हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मुद्दे पर क्या बोले मुख्यमंत्री सुक्खू-जानें

सरकार जल्द लेगी कोई सकारात्मक निर्णय

शिमला। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागू करने के मामले में जल्द सरकार कोई सकारात्मक निर्णय लेगी। यह आश्वासन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनसे मिलने आए प्रतिनिधिमंडल को दिया।

नूरपुर : चिट्टा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, हिमाचल में पहली बार हुआ ऐसा-पढ़ें खबर

 

बता दें कि हिमाचल न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। प्रदीप ठाकुर ने बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को अब तक पुरानी पेंशन न मिलने का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

हिमाचल पुलिस विभाग कांस्टेबल भर्ती नियम 2024 ड्राफ्ट रूल्स की नोटिफिकेशन जारी

 

प्रदीप ठाकुर ने कहा कि रविवार को शिमला में न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई, जिसमें जिला स्तरीय आभार रैली के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई।

निर्णय लिया गया की सभी जिलों में जिला स्तरीय आभार समारोह किया जाएगा। साथ ही एनएसडीएल के पास कर्मचारियों के 9000 करोड़ को वापस लाने बारे विचार विमर्श किया गया l

Breaking : हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

 

बैठक में राज्य महासचिव भरत शर्मा, उपाध्यक्ष बलदेव बिष्ट, कुशाल शर्मा जिला अध्यक्ष शिमला, जिला अध्यक्ष चंबा सुनील जरयाल, जिला अध्यक्ष सिरमौर सुरेन्द्र पुंडीर , जिला अध्यक्ष बिलासपुर राजेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष मंडी लेख राज , जिला अध्यक्ष हमीरपुर राकेश कुमार, जिला अध्यक्ष लाहौल स्पीति प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष किन्नौर वीरेन्द्र जिंटू, जिला अध्यक्ष ऊना विजय इंदोरिया, नारायण हिमराल, शैलेंद्र चौहान, घनश्याम, अमित जरयाल, दिनेश कुमार, मोती नेगी, नीरज सैनी, प्रीतम कसना, राकेश व अमरदेव उपस्थित थे।

 

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें
Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व HR के 274 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू कल से शुरू

मंडी : फोरलेन निर्माणाधीन पुल के सरियों पर गिरी कार, जयपुर के 2 युवकों की गई जान 

सोलन : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 11250 से लेकर 45 हजार तक सैलरी

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित : हिमाचल में बारिश और बर्फबारी की संभावना

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों के पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

हिमाचल लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती : किसी प्रश्न का नहीं देना उत्तर तो काला करना होगा विकल्प E
Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका : 17 मार्च को परीक्षा, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 274 पदों पर होंगे साक्षात्कार

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में पुरानी पेंशन मिलना शुरू, अब दिल्ली में भरी जाएगी हुंकार

हिमाचल के एनपीएस शेयर के लिए होगी महारैली

 

शिमला। हिमाचल में एनपीएस (NPS) कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद ओपीएस (OPS) का लाभ मिलना शुरू हो गया है। दो कर्मचारियों को पेंशन मिली है और जल्द ही अन्य कर्मचारियों को भी मिलनी शुरू हो जाएगी। केंद्र के पास हिमाचल के एक हजार करोड़ शेयर की वापसी की मांग को लेकर दिल्ली में एक अक्टूबर को कर्मचारियों की महारैली होगी। यह बात शिमला में एनपीएस कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कही।

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह सड़क पर ट्रैफिक जाम बना परेशानी, रोके वाहन

 

प्रदीप ठाकुर ने बताया कि एनपीएस के अंदर आने वाले दो कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद ओपीएस की तर्ज पर पेंशन मिली है। जल्द अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए कर्मचारी प्रदेश सरकार के आभारी हैं। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को भी ओपीएस कटौती पत्र जारी हो गए हैं, उन्हें भी इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

 

हिमाचल में PWD की सड़कों पर लगेंगे मनरेगा कामगार, सरकार कर रही विचार

उन्होंने कहा कि प्रदेश का केंद्र सरकार के पास एक हजार करोड़ के करीब एनपीएस शेयर है। कर्मचारी केंद्र से लगातार इसकी वापसी की मांग कर रहे हैं। अगर यह जल्द नहीं मिलता है तो पूरे देश भर से कर्मचारी 1 अक्टूबर को दिल्ली के अंदर महारैली करने जा रहे हैं, जिसमें देश भर से 7 लाख के करीब कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इस महा धरने के द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को ओपीएस की मांग भी की जाएगी।

आपदा के बीच हिमाचल के लिए बड़ी राहत, केंद्र ने 6500 घरों को दी मंजूरी

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम मिलनी शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत कांगड़ा के सरदारी लाल और मंडी के चिंतराम शास्त्री से हुई है। इन्हें 2003 से पहले वाली पुरानी पेंशन मिल गई है। हिमाचल में NPS लागू होने के बाद से 4 हजार से भी ज्यादा कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो गई है। उन्हें भी OPS मिलेगी। बशर्ते इसके लिए रिटायर कर्मचारियों को केंद्र के पास जमा स्टेट शेयर खुद वापस लेना होगा और उसे ट्रेजरी में जमा करना होगा।

 

राहत : मंडी के कलहनी में पहुंचा राशन, नगवाईं से दो गर्भवती महिलाएं एयरलिफ्ट

Breaking : हिमाचल में DElEd CET 2023 काउंसलिंग स्थगित, जानें नई डेट

कांगड़ा : जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के जेई के बनेर खड्ड में बह जाने के मामले में बड़ी अपडेट

हिमाचल में बढ़ रहे स्क्रब टाइफस के मामले : अब तक तीन की गई जान, 130 लोग पॉजिटिव

HRTC बस में सामान ले जाने के विरोध में कंडक्टर यूनियन, उठाई ये मांग
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला महारैली में शायराना अंदाज में दिखे मुकेश, कर्मचारियों को बोले-भूल मत जाना

10 हजार करोड़ पर कुंडली मारकर बैठा केंद्र

धर्मशाला। पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में आयोजित एनपीएस कर्मचारी यूनियन की महारैली में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री शायराना अंदाज में दिखे। इस दौरान उन्होंने भाजपा को भी जमकर घेरा। महारैली मंच से मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति कह रहे थे, मेरा दौर फिर आएगा तो मैं कहना चाहूंगा कि आता नहीं दोबारा गुजरा हुआ जमाना।

सीएम सुक्खू का ऐलान-कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को भी मिलेगा OPS का लाभ

हमने पहले ही पूर्व की भाजपा सरकार को कहा था कि कर्मचारियों से पंगे मत लो। कुछ दिन बाद आप ही कहोगे की कोई लौटा दे मुझे बीते हुए दिन। अब वही हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कह रहे थे कि हमारी विधानसभा चुनाव में 40 सीट ही आई हैं। मैंने कहा 2024 का इंतजार करो ये (कर्मचारी) चार और देंगे। अपनी नजर इन पर सीधी रखो यह हमारे पर सीधी नजर रखेंगे। हमें तो कर्मचारियों से पंगा नहीं लेना है, दोस्ती रखनी है। कर्मचारी भी हमारे ऊपर मेहरबानी रखें।

धर्मशाला NPS यूनियन महारैली : सीएम, डिप्टी सीएम और अन्य मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत

 

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही कर्मचारियों की सच्ची साथी है और कांग्रेस ने कभी कर्मचारियों से लड़ने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि 76 हजार करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिलने के बावजूद वर्तमान प्रदेश सरकार ने ओपीएस बहाल की है।

हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाली की खुशी, धर्मशाला की सड़कों पर झूमे कर्मचारी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने वादा किया था कि जहां कांग्रेस की सरकार बनेगी, वहां कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाएगी। ऐसे में हिमाचल के बाद कर्नाटक में भी पुरानी पेंशन बहाल हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की हवाओं से कर्नाटक का मिजाज बदल रहा है। इसी साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे और उम्मीद है कि कर्मचारी वहां भी कांग्रेस का साथ देंगे।

धर्मशाला NPS यूनियन महारैली : कर्मचारियों में उत्साह, नारेबाजी से गूंजा पुलिस ग्राउंड

बीजेपी के नेता दिल्ली जाकर प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक सहायता में कटौती करने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भाजपा चाहे हमारी गर्दन काट दे, इसके बावजूद सरकार का संकल्प है कि कर्मचारियों को ओपीएस हर हाल में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 10 हजार करोड़ रुपये पर कुंडली मारे बैठी है। उन्होंने कहा कि राज्य के छह हजार अनाथ बच्चों को अपनाकर प्रदेश सरकार उनका पालन-पोषण कर रही है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि भूल मत जाना। इंसान कुछ दिन बाद सब कुछ भूल जाता है। पर आप हमें भूल नहीं पाएंगे। आप भूलेंगे तो हम आपको बार-बार याद दिलाता रहेंगे।

हमीरपुर : ‘फूल’ से बरस रहे पैसे, उखली के शिव कुमार की बदली तकदीर

 

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने एक किस्से का जिक्र भी इस दौरान किया। उन्होंने कहा कि जब विभागों का बंटवारा हो रहा था तो मैंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से कहा कि मंदिरों वाला विभाग मुझे देना। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा क्यों। मैंने कहा कि भाजपा को धर्म बुला देंगे।

 

इससे पहले, मुख्यंमत्री ने पुलिस लाइन धर्मशाला के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिसके बाद वह हनुमान मंदिर से सभा स्थल तक विशाल जन समूह के साथ पहुंचे। एनपीएसईए ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पर लगभग 15 क्विंटल फूलों की बारिश की और पटाखे व आतिशबाजी चलाकर भव्य स्वागत किया गया। एनपीएसईए ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष में 31 लाख रुपये का चैक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने 102 वर्षीय संसार चंद और उनकी धर्मपत्नी को सम्मानित भी किया। संतोष कटोच ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को 31 हजार रुपये का चेक भेंट किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, आशीष बुटेल, चौधरी राम कुमार, मोहन लाल ब्राक्टा, विधायकगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, एनपीएसईए के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, एनपीएसईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु, हरियाणा एनपीएसईए के अध्यक्ष विजेंद्र धालीवाल, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Breaking : हिमाचल में प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट जारी-पढ़ें पूरी लिस्ट 

 

 

 

हिमाचल में 20 बने नायब तहसीलदार, रिजल्ट किया घोषित

हरिपुर: सुक्खू की जनसभा में अनुराग ठाकुर पर बरसे विधायक होशियार, क्या बोले, पढ़ें

UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

सीएम सुक्खू का ऐलान-कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को भी मिलेगा OPS का लाभ

धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में महारैली में की घोषणा

धर्मशाला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला कांगड़ा के धर्मशाला में आयोजित पुरानी पेंशन बहाली (OPS) आभार समारोह में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने लगभग डेढ़ लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ प्रदान किया है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने के साथ-साथ कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) के तहत लाया जाएगा।

धर्मशाला NPS यूनियन महारैली : सीएम, डिप्टी सीएम और अन्य मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत

 

मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से आगामी लड़ाई के लिए तैयार रहने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र के पास फंसे पैसे वापस लाने के लिए कर्मचारियों को राज्य सरकार का सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सरकारी कर्मचारी के पुत्र हैं और कर्मचारियों की दर्द को अच्छी तरह से जानते हैं, इसलिए उनके आत्म-सम्मान को अधिमान देते हुए मंत्रिमंडल की पहली बैठक में पुरानी पेंशन को बहाल (OPS) किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों ने विकास की गाथा लिखी है और राज्य सरकार उनके योगदान की भरपूर सराहना करती है।

हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाली की खुशी, धर्मशाला की सड़कों पर झूमे कर्मचारी

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के पास एनपीएस (NPS) का पैसा फंसा है, लेकिन तमाम चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार हर हाल में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देगी। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की बैठक में उन्होंने एनपीएस का 9242.60 करोड़ रुपये वापिस करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि इस मामले को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से उठाया जाएगा और कर्मचारियों के सहयोग से अपना हक वापस लेकर रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 दिसम्बर, 2022 को कांग्रेस सरकार बनी, तब अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति विकट है, इसलिए राज्य सरकार वित्तीय अनुशासन के साथ आगे बढ़ रही है।

धर्मशाला NPS यूनियन महारैली : कर्मचारियों में उत्साह, नारेबाजी से गूंजा पुलिस ग्राउंड

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश कभी भी कर्ज के सहारे नहीं चल सकता है। इसलिए सरकार राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के प्रत्येक निवासी पर 92 हजार रुपये से अधिक का कर्ज है, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार आने वाले चार वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर ले आएगी।

राज्य सरकार का पहला बजट इस दिशा में उठाया गया पहला कदम है। राज्य के आर्थिक संसाधन बढ़ाने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है। वाटर सेस लगाया गया है तथा बिजली परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हमीरपुर : ‘फूल’ से बरस रहे पैसे, उखली के शिव कुमार की बदली तकदीर

 

उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में देरी से हिमाचल प्रदेश को नुकसान होता है, इसलिए कर्मचारियों को कार्य की गति तेज करनी होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दो वर्षों में हिमाचल प्रदेश दूसरे राज्यों से बिजली खरीदने की प्रथा बंद कर देगा। उन्होंने कहा कि बजट में राज्य सरकार ने कई ग्रीन इनिशिएटिव भी लिए हैं। ग्रीन हाईड्रोजन के दोहन के साथ-साथ ई-वाहनों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। तीन वर्षों में एचआरटीसी की सभी डीजल बसों को ई-बसों में परिवर्तित किया जाएगा।

शिमला: कसुम्पटी पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर पेड़ से लटका मिला शव

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 6000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में अपनाया गया है, जिसके तहत उनकी पढ़ाई से लेकर देखभाल, पॉकेट मनी व साल में एक बार हवाई यात्रा का खर्च राज्य सरकार उठा रही है। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों को कानूनी अधिकार देने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है।

विधवाओं एवं एकल महिलाओं को घर बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। 18 वर्ष से अधिक आयु की 2.31 लाख महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान करने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है तथा दूसरे चरण में स्पिति घाटी की महिलाओं को भी पेंशन प्रदान की जाएगी।

एनपीएसईए के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत करते हुए पुरानी पेंशन बहाली के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहली ही कैबिनेट में ऐतिहासिक फैसला लेकर पुरानी पेंशन को बहाल करते हुए कर्मचारियों का मान-सम्मान लौटाया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए लंबा संघर्ष किया और वर्तमान सरकार ने उनकी मांग को पूरा किया है।

इससे पहले, मुख्यंमत्री ने पुलिस लाइन धर्मशाला के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की, जिसके बाद वह हनुमान मंदिर से सभा स्थल तक विशाल जन समूह के साथ पहुंचे। एनपीएसईए ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पर लगभग 15 क्विंटल फूलों की बारिश की और पटाखे व आतिशबाजी चलाकर भव्य स्वागत किया गया। एनपीएसईए ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष में 31 लाख रुपये का चैक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने 102 वर्षीय संसार चंद और उनकी धर्मपत्नी को सम्मानित भी किया। संतोष कटोच ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को 31 हजार रुपये का चेक भेंट किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, आशीष बुटेल, चौधरी राम कुमार, मोहन लाल ब्राक्टा, विधायकगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, एनपीएसईए के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, एनपीएसईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु, हरियाणा एनपीएसईए के अध्यक्ष विजेंद्र धालीवाल, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Breaking : हिमाचल में प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट जारी-पढ़ें पूरी लिस्ट 

 

 

 

हिमाचल में 20 बने नायब तहसीलदार, रिजल्ट किया घोषित

हरिपुर: सुक्खू की जनसभा में अनुराग ठाकुर पर बरसे विधायक होशियार, क्या बोले, पढ़ें

UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra

धर्मशाला NPS यूनियन महारैली : स्वागत, सम्मान और आशीर्वाद-तस्वीरों में देखें

पुलिस ग्राउंड में सीएम, डिप्टी सीएम, अन्य नेताओं का स्वागत

धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला के धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में एनपीएस कर्मचारी यूनियन की महारैली हो रही है। रैली पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताने के लिए आयोजित की गई है।

रैली स्थल पर पहुंचने पर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री आदि का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित विधायक अन्य नेता रैली में मौजूद हैं। पहुंच गए हैं।

 

बता दें कि हिमाचल में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कर्मचारियों में खासा उत्साह है। हो भी क्यों न। कर्मचारियों की लंबे अरसे से चली आ रही मांग जो पूरी हो गई है।

 

पुरानी पेंशन बहाली की खुशी में कर्मचारी सड़कों पर खूब झूमें। धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में भी काफी संख्या में कर्मचारी और उनके परिजन पहुंचे हैं।

कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया। वरिष्ठ नागरिकों ने सुक्खू को आशीर्वाद दिया।

रैली स्थल पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कचहरी स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेका। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल और एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री को हनुमान जी की फोटो भेंट की।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जब डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री व अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ महारैली सभा स्थल पर पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। कर्मचारियों ने गर्मजोशी के साथ सीएम, डिप्टी सीएम औऱ अन्य नेताओं का स्वागत किया।

 

Breaking : हिमाचल में प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट जारी-पढ़ें पूरी लिस्ट 

 

 

हिमाचल में 20 बने नायब तहसीलदार, रिजल्ट किया घोषित

हरिपुर: सुक्खू की जनसभा में अनुराग ठाकुर पर बरसे विधायक होशियार, क्या बोले, पढ़ें

UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला NPS यूनियन महारैली : सीएम, डिप्टी सीएम और अन्य मंत्रियों का गर्मजोशी से स्वागत

पुलिस ग्राउंड में हो रही है आभार रैली

धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला के धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में एनपीएस कर्मचारी यूनियन की महारैली हो रही है। रैली पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताने के लिए आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित अन्य नेता रैली में पहुंच गए हैं। रैली स्थल पर पहुंचने पर प्रदेश भर से आए कर्मचारियों ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और अन्य मंत्रियों व नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाली की खुशी, धर्मशाला की सड़कों पर झूमे कर्मचारी

 

बता दें कि हिमाचल में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कर्मचारियों में खासा उत्साह है। हो भी क्यों न। कर्मचारियों की लंबे अरसे से चली आ रही मांग जो पूरी हो गई है। पुरानी पेंशन बहाली की खुशी में कर्मचारी सड़कों पर खूब झूमें। बता दें कि हिमाचल के कांगड़ा जिला के धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में एनपीएस कर्मचारी यूनियन की महारैली है।

धर्मशाला NPS यूनियन महारैली : कर्मचारियों में उत्साह, नारेबाजी से गूंजा पुलिस ग्राउंड

 

रैली पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया जाएगा। रैली के लिए प्रदेशभर से कर्मचारी धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में इकट्ठे होना शुरू हो गए हैं। पुरानी पेंशन बहाल करने पर कर्मचारियों में खासा उत्साह है। पुलिस ग्राउंड में नारेबाजी का दौर शुरू है। कर्मचारी नाच और गाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।

हमीरपुर : ‘फूल’ से बरस रहे पैसे, उखली के शिव कुमार की बदली तकदीर

 

हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के ओल्ड पेंशन बहाली (OPS) के ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश के एक लाख 36 हजार सरकारी कर्मचारियों को सीधा पहुंचा है। सरकार के निर्णय से लाभान्वित सभी कर्मचारियों का एक स्वर में कहना है कि यह आभार रैली मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का धन्यवाद जताने के लिए आयोजित की गई है।

शिमला: कसुम्पटी पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर पेड़ से लटका मिला शव

 

वहीं पेंशन बहाली से गदगद कर्मचारियों के परिजन भी रैली को लेकर बेहद उत्सुक हैं। उनका कहना है कि के यह केवल पेंशन की बात नहीं है, ये हमारे बच्चों के सम्मान, स्वाभिमान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा फैसला है, इसके लिए वे जिंदगी भर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ऋणी रहेंगे। महारैली में 65 हजार के करीब लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

Breaking : हिमाचल में प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट जारी-पढ़ें पूरी लिस्ट 

 

 

 

हिमाचल में 20 बने नायब तहसीलदार, रिजल्ट किया घोषित

हरिपुर: सुक्खू की जनसभा में अनुराग ठाकुर पर बरसे विधायक होशियार, क्या बोले, पढ़ें

UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाली की खुशी, धर्मशाला की सड़कों पर झूमे कर्मचारी

पुलिस ग्राउंड में सीएम के आभार को है महारैली

धर्मशाला। हिमाचल में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर कर्मचारियों में खासा उत्साह है। हो भी क्यों न। कर्मचारियों की लंबे अरसे से चली आ रही मांग जो पूरी हो गई है। पुरानी पेंशन बहाली की खुशी में कर्मचारी सड़कों पर खूब झूमें। बता दें कि हिमाचल के कांगड़ा जिला के धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में एनपीएस कर्मचारी यूनियन की महारैली है।

धर्मशाला NPS यूनियन महारैली : कर्मचारियों में उत्साह, नारेबाजी से गूंजा पुलिस ग्राउंड

 

रैली पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया जाएगा। रैली के लिए प्रदेशभर से कर्मचारी धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में इकट्ठे होना शुरू हो गए हैं। पुरानी पेंशन बहाल करने पर कर्मचारियों में खासा उत्साह है। पुलिस ग्राउंड में नारेबाजी का दौर शुरू है। कर्मचारी नाच और गाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।

हमीरपुर : ‘फूल’ से बरस रहे पैसे, उखली के शिव कुमार की बदली तकदीर

हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के ओल्ड पेंशन बहाली (OPS) के ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश के एक लाख 36 हजार सरकारी कर्मचारियों को सीधा पहुंचा है। सरकार के निर्णय से लाभान्वित सभी कर्मचारियों का एक स्वर में कहना है कि यह आभार रैली मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का धन्यवाद जताने के लिए आयोजित की जा रही है। सरकार के ओपीएस बहाली के निर्णय ने उनका वर्तमान और भविष्य सुरक्षित कर दिया है।

शिमला: कसुम्पटी पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर पेड़ से लटका मिला शव

 

वहीं पेंशन बहाली से गदगद कर्मचारियों के परिजन भी धर्मशाला रैली को लेकर बेहद उत्सुक हैं। उनका कहना है कि यह केवल पेंशन की बात नहीं है, ये हमारे बच्चों के सम्मान, स्वाभिमान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा फैसला है, इसके लिए वे जिंदगी भर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ऋणी रहेंगे। महारैली में 65 हजार के करीब लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

Breaking : हिमाचल में प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट जारी-पढ़ें पूरी लिस्ट 

 

 

 

हिमाचल में 20 बने नायब तहसीलदार, रिजल्ट किया घोषित

हरिपुर: सुक्खू की जनसभा में अनुराग ठाकुर पर बरसे विधायक होशियार, क्या बोले, पढ़ें

UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला NPS यूनियन महारैली : कर्मचारियों में उत्साह, नारेबाजी से गूंजा पुलिस ग्राउंड

पुरानी पेंशन की बहाली को सीएम का जताया जाएगा आभार

धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला के धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में एनपीएस कर्मचारी यूनियन की महारैली है। रैली पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया जाएगा। रैली के लिए प्रदेशभर से कर्मचारी धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में इकट्ठे होना शुरू हो गए हैं। पुरानी पेंशन बहाल करने पर कर्मचारियों में खासा उत्साह है। पुलिस ग्राउंड में नारेबाजी का दौर शुरू है।

हमीरपुर : ‘फूल’ से बरस रहे पैसे, उखली के शिव कुमार की बदली तकदीर

 

बता दें कि धर्मशाला के पुलिस मैदान में होने वाली इस आभार रैली में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री समेत सभी कैबिनेट मंत्रियों और अन्य पदाधिकारियों के पहुंचने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री दिल्ली से धर्मशाला पहुंचेंगे। वह साई ग्राउंड धर्मशाला में उतरेंगे।

शिमला: कसुम्पटी पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर पेड़ से लटका मिला शव

 

हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के ओल्ड पेंशन बहाली (OPS) के ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश के एक लाख 36 हजार सरकारी कर्मचारियों को सीधा पहुंचा है। सरकार के निर्णय से लाभान्वित सभी कर्मचारियों का एक स्वर में कहना है कि यह आभार रैली मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का धन्यवाद जताने के लिए आयोजित की जा रही है। सरकार के ओपीएस बहाली के निर्णय ने उनका वर्तमान और भविष्य सुरक्षित कर दिया है।

Breaking : हिमाचल में लेक्चरर से प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट भी जारी-पढ़ें 

 

वहीं पेंशन बहाली से गदगद कर्मचारियों के परिजन भी रैली को लेकर बेहद उत्सुक हैं। उनका कहना है कि यह केवल पेंशन की बात नहीं है, ये हमारे बच्चों के सम्मान, स्वाभिमान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा फैसला है, इसके लिए वे जिंदगी भर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ऋणी रहेंगे। महारैली में 65 हजार के करीब लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

Breaking : हिमाचल में प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट जारी-पढ़ें पूरी लिस्ट 

 

 

 

हिमाचल में 20 बने नायब तहसीलदार, रिजल्ट किया घोषित

हरिपुर: सुक्खू की जनसभा में अनुराग ठाकुर पर बरसे विधायक होशियार, क्या बोले, पढ़ें

UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में पुरानी पेंशन को लेकर यह आदेश जारी-पढ़ें खबर

13 जनवरी को कैबिनेट की बैठक में हुआ था निर्णय

शिमला। हिमाचल में पुरानी पेंशन का लागू कर दिया गया है। 13 जनवरी को लोहड़ी के दिन हुई कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने पर मुहर लगी है। कैबिनेट के फैसले को लागू करने के लिए कदमताल शुरू कर दी है।

हिमाचल में OPS आज से लागू, एरियर को 3 से 4 साल का मांगा वक्त

पुरानी पेंशन को लेकर कैबिनेट के निर्णय के अनुसार आज मुख्य सचिव ने आदेश जारी किए हैं। वित्त विभाग को  निर्णय को लागू करने के लिए निर्देश/मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अधिसूचित करने का निर्देश दिया है।

हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाल, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर 

 

उपरोक्त कैबिनेट के निर्णय के अनुसरण में वित्त विभाग यथा समय नियम एवं शर्ते और स्थायी संचालन प्रक्रिया जारी करेगा।

हिमाचल: अरुण पटियाल होंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से प्रेस सेक्रेटरी

बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद लोहड़ी पर सरकार ने एनपीएस कर्मचारियों को यह तोहफा दिया। 13 जनवरी को पहली कैबिनेट की बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने का निर्णय लिया।

हिमाचल में 22 नायब तहसीलदार बदले- कौन कहां भेजा, पढ़ें खबर

 

इससे कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई। पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा से कर्मचारियों की यह लोहड़ी यादगार बन गई। कैबिनेट बैठक वाले दिन सचिवालय के बाहर कर्मचारियों ने नाच और गाकर खुशी का इजहार किया था।

केंद्रीय विश्वविद्यालय ‘ऑर्किड’ पर करेगा शोध-3 साल में 50 लाख होंगे खर्च 

इससे हिमाचल के 1.30 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। ओपीएस (OPS) बहाल करने वाला हिमाचल चौथा राज्य हो गया है।

नूरपुर पहुंचे सीएम सुक्खू-कांगड़ा से मंत्री बनाने को लेकर कही बड़ी बात 

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें