Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : बस हाईकमान से हरी झंडी का इंतजार

शिमला में बोले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

 शिमला। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। सरकार में तीन मंत्री के पद खाली चल रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हाईकमान से हरी झंडी मिलते ही मंत्रियों के तीन पद भर दिए जाएंगे। हर चीज का एक वक्त निश्चित होता है। जैसे ही हाईकमान से हरी झंडी मिलेगी और चर्चा होगी, कैबिनेट विस्तार के बारे जानकारी दे दी जाएगी।

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : परिवार से संपर्क न हो पाने से दबाव में था आरोपी, चिट्ठी भी थी लिखी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव में शिरकत करने के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री के इस बयान से लगता है कि विस्तार के बारे लगभग सब तय हो चुका है, बस हाईकमान से हरी झंडी की ही देरी है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरु पर्व की प्रदेश और देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने सिख धर्म के लिए जो काम किया, वह सभी के लिए एक बड़ा संदेश है। उनके बताए मार्ग पर चलकर उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए।

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, छाए बादल- जानें 3 दिसंबर तक की अपडेट 

 

वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने पहले 10 गारंटी दी थी, जिनमें से एक स्टार्टअप योजना भी है। इसके पहले चरण की शुरुआत ई टैक्सी के रूप में सरकार ने कर दी है और 2026 तक सरकार का लक्ष्य भी हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाना है, जिस दिशा में सरकार काम भी कर रही है। ई टैक्सी योजना से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। वहीं, चीन में पनपे नए संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अलर्ट है और आईसीएमआर की तरफ से जो गाइडलाइन आई है, उसका पालन किया जाएगा।

हिमाचल के इन स्कूलों में ‘खिचड़ी’ को लेकर सरकार का बड़ा फैसला- जानें

वहीं, बीते 36 दिन से प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संघ को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदर्शन और हड़ताल करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि वह उनके मामले को समझ रहे हैं। वह चाहते हैं कि दृष्टिबाधित लोगों की समस्या को जल्द से जल्द खत्म किया जाए।

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद

बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

कांगड़ा : पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर ले ली पति की जान, था ट्रक चालक-जानें वजह

हिमाचल : सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही शुरू होगी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

U-19 Asia Cup : भारतीय टीम में खेलेगा नूरपुर का इनेश, मां ने परखा था लाडले का जुनून 

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

कांगड़ा : नौकरी की तैयारी के लिए झंझट खत्म, सपना पूरा कर सकेंगे युवा
Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार चलने वाली HRTC वोल्वो बस रूट को लेकर अपडेट
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें
HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *