Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Shimla State News

विक्रमादित्य को उदयपुर फैमिली कोर्ट से झटका : पत्नी को हर माह देने होंगे 4 लाख

घरेलू हिंसा के मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

शिमला। हिमाचल के पीडब्ल्यूडी मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को राजस्थान उदयपुर फैमिली कोर्ट-3 से बड़ा झटका लगा है।

उदयपुर फैमिली कोर्ट-3 ने विक्रमादित्य सिंह को हर माह पत्नी सुदर्शना को चार लाख रुपए भरण पोषण देने के आदेश सुनाया है।

हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले की आयु को लेकर आदेश जारी-डिटेल में जानें

 

बता दें कि विक्रमादित्य सिंह की शादी 8 मार्च 2019 को उदयपुर के राजसमंद के आमेट राजघराने की बेटी सुदर्शना के साथ हुई थी। विवाह राजस्थान कणोता गांव में हुआ था।

काफी समय तक दोनों साथ रहे, लेकिन बाद में उनके संबंध बिगड़ गए। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद संबंध और भी बिगड़ गए। वीरभद्र सिंह की मृत्यु के बाद सुदर्शना उदयपुर अपने मायके चली गई थीं।

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19500 रुपए तक सैलरी

 

सुदर्शना ने अपनी सास हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विक्रमादित्य सिंह की बहन और अन्य ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे।

सुदर्शना ने महिला संरक्षण अधिनियम की धारा 20 के तहत उदयपुर के कोर्ट में मामला दायर करवाया। आरोप लगाया कि शादी के बाद वह अपने ससुराल से शिमला आई और कुछ समय बाद उसके साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की जाने लगी।

 

हिमाचल : ITI पास को नौकरी का मौका, इन 400 पदों पर होगी भर्ती

बद्दी में 77 पदों पर होंगे साक्षात्कार : शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ITI से लेकर MSc
धर्मशाला : दिल्ली के लिए नहीं दौड़ेंगी HRTC की ये बसें, आज 7 रूट निलंबित

हिमाचल कैबिनेट : 80 माइनिंग गार्ड की होगी भर्ती, पहली में दाखिले को फैसला

प्रशिक्षु व प्रशिक्षु सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती : नादौन में इंटरव्यू

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह के सामने चक्कर खाकर गिरा मल्टी टास्क वर्कर
Weather Alert : हिमाचल में चार दिन भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी 

हमीरपुर : प्रशिक्षु और सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 21 को

कांगड़ा में 549 पदों पर होगी भर्ती : 10वीं से ITI पास को नौकरी का मौका

हिमाचल की 113 तहसीलों में 24 तहसीलदारों के पास ही सरकारी वाहन 

Himachal Budget Session : महिलाओं को बार-बार मायके जाने की नहीं जरूरत 
माता श्री चिंतपूर्णी दर्शन : VIP के लिए फ्री पास, बीमार, वृद्ध व दिव्यांगजन से 50 रुपए 

हिमाचल : साढ़े 5 साल के बच्चे को भी पहली कक्षा में मिलेगा दाखिला, मिली मंजूरी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime

घरेलू हिंसा के आरोप पर बोले विक्रमादित्य – पारिवारिक मामला, मीडिएशन से सुलझाएंगे

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह पर उनकी पत्नी सुदर्शना सिंह ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह, बहन के अलावा अन्य परिजनों पर भी सुदर्शना ने प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

राजस्थान के उदयपुर कोर्ट में मामले की सुनवाई होनी है। इस मामले पर विक्रमादित्य सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि ये हमारा पारिवारिक मामला है जिसे हम मीडिएशन से सुलझाएंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्ट किया है कि गैर जमानती वारंट जारी करने के संबंध में न्यायालय द्वारा कोई आदेश पारित नहीं किया गया था, बल्कि हमने नोटिसों को स्वीकार किया है और कानून की प्रक्रिया से भागे नहीं हैं। इसके अलावा हमारी ओर से कोई चूक नहीं हुई है इसलिए हमारे खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का कोई सवाल ही नहीं है।

जैसा कि प्रसारित किया गया समाचार स्पष्ट रूप से न्यायिक रिकॉर्ड के खिलाफ है और अदालत की वेबसाइट पर जानकारी अपलोड करने में कर्मचारियों द्वारा की गई चूक/त्रुटि के कारण उत्पन्न हुआ है। इसके बारे में पता चलने पर त्रुटि को सुधारने के लिए हमारे द्वारा उचित उपचारात्मक उपाय किए गए हैं। आवेदन की अनुमति दी गई है और सही जानकारी अब अदालत की वेबसाइट पर अपलोड/प्रतिबिंबित की गई है।

यह सभी के द्वारा सत्यापन के लिए उपलब्ध है। साथ ही हम इस तथ्य की भी जांच कर रहे हैं कि क्या वेबसाइट पर गलत जानकारी अपलोड करना एक त्रुटि थी या किसी के द्वारा जानबूझकर हमारी छवि को धूमिल करने के इरादे से किया गया था। यदि ऐसा पाया जाता है, तो हम दीवानी और फौजदारी कानून के तहत ऐसे व्यक्तियों) के खिलाफ अपने कानूनी उपाय का लाभ उठाएंगे। इसके साथ ही विक्रमादित्य सिंह ने ये अपील की है कि ये उनका निजी व पारिवारिक मामला है जिसे सोशल मीडिया पर इस तरह नहीं उछाला जाना चाहिए।

बता दें कि विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना चंडावत ने पति और ससुराल वालों पर उदयपुर (राजस्थान) कोर्ट में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत 17 अक्तूबर, 2022 को की गई है। 17 नवंबर, 2022 को पहली सुनवाई में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उदयपुर की अदालत ने सुदर्शना के पति विक्रमादित्य सिंह, सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता, ननदोई अंगद सिंह और चंडीगढ़ निवासी अमरीन के खिलाफ वारंट जारी किया है।

सभी प्रतिवादियों को उदयपुर कोर्ट में बुधवार को पेश होने के आदेश दिए गए थे। सुदर्शना चंडावत ने घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम की धारा 20 के तहत उदयपुर कोर्ट में शिकायत दर्ज की है। सुदर्शना का आरोप है कि शादी के कुछ समय के बाद शिकायतकर्ता से घरेलू हिंसा की गई।

शिकायतकर्ता ने अदालत से गुहार लगाई है कि उनके ससुराल वालों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हिंसा न करने के लिए पाबंद कर उन्हें अलग से रहने के लिए मकान की व्यवस्था करने के आदेश पारित किए जाएं।

मेवात राजवंश की राजकुमारी हैं सुदर्शना

विक्रमादित्य सिंह की शादी मार्च 2019 में मेवात राजवंश की राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत से हुई थी। दोनों में कुछ समय बाद अनबन हो गई। दोनों लंबे समय से अलग-अलग रह रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह हिमाचल के 6 बार के सीएम रहे वीरभद्र सिंह के बेटे हैं और दूसरी बार शिमला ग्रामीण से विधायक चुनकर आए हैं। उनकी मां प्रतिभा सिंह इस वक्त हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष व मंडी लोकसभा सीट से सांसद हैं।