Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

रामलला प्राण प्रतिष्ठा : हिमाचल पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह का यू टर्न, नहीं होंगे शामिल

बोले-पार्टी का निर्देश मान्य, हम जाएंगे, जब भी जाना होगा

शिमला। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने को लेकर हिमाचल के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यू टर्न लिया है।

शिमला में मीडिया से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने अब साफतौर पर कहा कि हम जाएंगे, जब भी जाना होगा। जरूरी नहीं उसी दिन (प्राण प्रतिष्ठा समारोह) जाना है। इससे पहले, उन्होंने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने की बात कही थी।

धर्मशाला में एशिया का पहला और विश्व का सबसे ऊंचा लुंगडू, पढ़ें खबर

 

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा और आरएसएस से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है कि हम कितने हिन्दू हैं। हम कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस की विचारधारा उनकी विचार धारा है।

आरएसएस और संघ के साथ उनके वैचारिक और सैद्धांतिक मतभेद हैं। हम हमेशा उन सांप्रदायिक ताकतों का विरोध करते आए हैं जो देश और प्रदेश को बांटने की कोशिश करती हैं।

ऊना में सिक्योरिटी गार्ड के 170 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास ले सकते हैं भाग

सनातनी होने के नाते उनका दायित्व है कि प्रदेश कि देव संस्कृति को बना कर रखें। पूर्व में वीरभद्र सरकार ने प्रदेश में धर्मांतरण का कानून लाया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने ही 1989 में राम मंदिर के दरवाजे खोले।

पार्टी का निर्देश मान्य है। कांग्रेस पार्टी हाईकमान की बड़ी सोच है। उन्होंने किसी को मना नहीं किया है कि आप जाएं या नहीं जाएं। पार्टी हाईकमान ने एक सोच के साथ बात रखी है।

सुंदरनगर, मंडी और ऊना में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड, शीतलहर चली

 

हम हाईकमान की बात का मान-सम्मान करते हैं पर हम जाएंगे, जब भी जाएंगे, मैं यह नहीं कह रहा हूं कि उसी दिन जाना है। पार्टी हाईकमान ने कहा है कि आप जब जाना चाहते हैं, जा सकते हैं, सब स्वतंत्र हैं।

धर्म का राजनीति के साथ कोई लेना-देना नहीं है। धर्म अपनी जगह है और राजनीति अपनी जगह है। इसलिए हम जाएंगे भी जब भी जाना होगा। श्री राम मंदिर ही नहीं देश के अन्य मंदिरों में भी जाएंगे।

विक्रमादित्य बोले-व्यक्ति अपने कर्मों से जाना जाता है, पोर्टफोलियो से नहीं

 

बता दें कि कुछ दिन पहले विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि हिमाचल में कुछ ही लोगों को निमंत्रण का सौभाग्य मिला है। उन्होंने निमंत्रण के लिए आरएसएस व विश्व हिंदू परिषद का आभार जताया था।

उन्होंने कहा था कि ऐसे अवसर जीवन में बहुत कम मिलते हैं। वह इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेंगे। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री भी अयोध्या में होंगे। हिंदू और सनातनी देव समाज में विश्वास होने के नाते वह अयोध्या जाएंगे।

कांगड़ा : सर्दी का सितम, कार पर जमा कोहरा, मानो गिरी हो बर्फ-देखें वीडियो

 

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू
कांगड़ा: 21 क्विंटल मक्खन से हुआ मां बज्रेश्वरी की पावन पिंडी का श्रृंगार, घृत मंडल शुरू

हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *