Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में करवट लेने वाला है मौसम : आगामी चार दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार

मैदानी क्षेत्रों में साफ बना रहेगा मौसम

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते तीन महीने से सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। सूखे ने कई साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस साल पहाड़ों पर जहां बर्फबारी काफी कम हुई है वहीं निचले क्षेत्र में बारिश की बूंद तक नहीं गिरी है।

HPBOSE : 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां पढ़ें

 

लोगों को काफी समय से बारिश-बर्फबारी का इंतजार है और अब ये इंतजार खत्म होने के आसार नजर आ रहे हैं। आगामी चार दिन तक प्रदेश में मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले और मध्यवर्ती क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है।

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार शाम से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 26 से 28 जनवरी तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा।

हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस : धर्मपुर में मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी ये सौगात, की बड़ी घोषणाएं

 

गुरुवार को प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहा जिसके चलते तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं, मैदानी इलाकों में धुंध को लेकर मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।

धर्मशाला वृत्त वन मित्र भर्ती : फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित, इस दिन होंगे

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, लेकिन यह पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा प्रभावशाली नहीं है। आगामी चार दिन तक प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान निचले क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा।

हालांकि, मैदानी इलाकों में धुंध छाई रहेगी ऐसे में लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस साल काफी कम बारिश बर्फबारी दर्ज की गई है इसकी वजह जल वायु परिवर्तन है। प्रदेश में फरवरी में भी बर्फबारी की उम्मीद है।

हिमाचल : अब स्कूलों में छठी कक्षा से पढ़ाई जाएगी निर्वाचन शिक्षा

सिरमौर : जबडोग के पास खाई में गिरी कार, नौहराधार के पूर्व सैनिक की गई जान

 

कांगड़ा : पौंग बांध में सोलर बोट का उठा सकेंगे लुत्फ,ऑनलाइन पोर्टल होगा तैयार 

हिमाचल वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट- पढ़ें खबर 

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर

मंडी : CRPF जवान शौकत अली हुए सुपुर्द-ए-खाक, सैकड़ों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मंडी : गड्ढे में गया टायर, बैलेंस बिगड़ा और पलटी बस, 25 यात्रियों की अटकी सांसें
शिमला : किसान-बागवान 26 को नारकंडा से सचिवालय तक निकालेंगे वाहन रैली 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *