Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू ने गौशाला के समीप खड़े लोगों को देखकर रुकवाया काफिला

गौशाला संचालन समिति टूटू ने सीएम को सम्मानित किया

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला का निरीक्षण किया और इसकी कार्यप्रणाली के संबंध में संचालन समिति से जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री इससे पूर्व आज सुबह कांगड़ा हवाई अड्डे से जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पहुंचे। इसी दौरान टूटू में गौशाला के समीप खड़े कुछ लोगों को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया।

मंडी : करसोग-मैहड़ी रोड पर खाई में गिरी HRTC बस, 40 से अधिक लोग घायल

 

गौशाला संचालन समिति टूटू ने मुख्यमंत्री सुक्खू को सम्मानित किया और सरकार द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं को सराहा। स्थानीय लोगों ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेशवासी लाभान्वित हो रहे हैं।

ज्वालामुखी की महिला नादौन में चला रही थी सैक्स रैकेट, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश 

 

लोगों ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 को बेसहारा पशुओं के रेस्क्यू के साथ लिंक करने की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बेसहारा पशुओं की समस्या पर नियंत्रण पाने में कामयाबी मिलेगी। स्थानीय निवासियों ने कहा कि सरकार के प्रयासों और आमजन के सहयोग से बेसहारा पशुओं की समस्या का स्थाई समाधान किया जा सकता है।

सिरमौर : संगड़ाह-रेणुका जी मार्ग पर भूस्खलन, चलती कार पर गिरा मलबा

 

समिति ने गौशाला से संबंधित अपनी माँगें भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर गौशाला संचालन समिति के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, के.एल. डोगरा, आरके पराशर, जेपी गर्ग सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे।

बद्दी-साई मार्ग पर खाई में गिरी कार, चालक सहित चार टीचर घायल

सुक्खू की घोषणा : पौंग में चलेंगे शिकारे, पानी में तैरने वाले होटल-70 करोड़ होंगे खर्च 

शिमला समर फेस्टिवल में लगेगा मनोरंजन का तड़का, ऑडिशन शुरू-हर रोज होंगे 

चंबा: गहरी खाई में गिरी कार, एक की गई जान- दो घायल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

मुख्यमंत्री सुक्खू के कांगड़ा दौरे का पहला दिन, बैठक कर की चर्चा, क्या बोले-पढ़ें खबर

जिला के विकास के लिए 3000 करोड़ खर्च कर रही सरकार

धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू कांगड़ा दौरे पर पहुंचे हैं। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। धर्मशाला स्थित मिनी सचिवालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के बारे में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को विकास परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

हिमाचल में पत्र बम का शोर, विपक्ष ने मांगी जांच, सरकार बोलीं-नहीं सच्चाई

 

उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने से यहां पर पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे राज्य सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार के सभी प्रयासों के परिणाम आगामी तीन वर्षों के भीतर सामने आएंगे।

बैठक के दौरान ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य की ऋण सीमा को 5,500 करोड़ रुपये कम करने के बावजूद प्रदेश सरकार ने कांग्रेस पार्टी के प्रतिज्ञा-पत्र को अक्षरशः पूरा करते हुए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन को बहाल किया है।

2000 रुपए के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू, बैंकों में खोले स्पेशल काउंटर

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने संसाधनों को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के अनुरूप जल-उपकर लगाने का निर्णय लिया गया है और राज्य की 87 परियोजनाओं को इस अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों की नीलामी के निर्णय के परिणामस्वरूप राजस्व में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

प्रदेश को विकास पथ पर आगे ले जाने के लिए राज्य सरकार के दृढ़ निश्चय पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की। उन्होंने हरित ऊर्जा, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में राज्य सरकार के महत्त्वपूर्ण सुधारों के बारे में भी चर्चा की। राज्य के लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें, इसके लिए प्रशासनिक सुधार भी किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उनका इरादा केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन सुनिश्चित करना है।

सराहनीय: बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के गैर सरकारी सदस्य नहीं लेंगे मानदेय

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा जिला में जल, साहसिक, धार्मिक और स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा दे रही है और इससे संबंधित आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए लगभग 3000 करोड़ व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए हवाई संपर्क आवश्यक है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार और रक्कड़ तथा पालमपुर में हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार पारंपरिक पर्यटन स्थलों के जीर्णोंद्धार पर दृढ़ता से कार्य कर रही है और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रैकिंग रूट्स की पहचान करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

शिमला : शादी में जा रहे थे युवक, सड़क से लुढ़की कार, तीन की गई जान

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सकोह में आइस स्केटिंग रिंक और रोलर स्केटिंग रिंक के लिए दो हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। परियोजना को व्यवहार्य बनाने के लिए 12 कनाल अतिरिक्त भूमि की पहचान की गई है और एशियाई विकास बैंक द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि नरघोटा में पर्यटन गांव बनाने का प्रस्ताव है और इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। जिस स्थान पर पर्यटक गांव का निर्माण प्रस्तावित है, वहां हिमुडा के पास 25 हेक्टेयर भूमि है।

मंडी में सेल्स एग्जीक्यूटिव, क्लर्क, वाहन चालक के पदों को होंगे साक्षात्कार

 

हिमुडा की भूमि के समीप निजी भूमि का भी अधिग्रहण प्रस्तावित है, जिसकी पहचान भी कर ली गई है। पालमपुर शहर के सौंदर्यीकरण के तहत 58 करोड़ रुपये की कुल लागत से एचआरटीसी बस स्टैंड के पास एक बहुस्तरीय पार्किंग का निर्माण, पुरानी सब्जी मंडी के पास एक पार्किंग, भंडारण एवं वर्षा जल संचयन सुविधाएं, एक पर्यटक स्वागत केंद्र, सड़कों और गलियों का सौंदर्यीकरण व उन्नयन, न्यूगल कैफे का जीर्णोद्धार, तथा लैंडस्केप संवर्धन कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नगरोटा बगवां सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत पुराने बस स्टैंड, गांधी मैदान, नारदा शारदा मंदिर, मटौर गार्डन और बरोह का सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पौंग बांध में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना पर भी कार्य चल रहा है। अपेक्षाकृत उथले पानी के लिए जाना जाने वाला नंगल चौक क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के विकास के दृष्टिगत वन्यजीव अभयारण्य से बाहर रखा जाएगा। इस हब में गर्म हवा के गुब्बारे, जेटी, एंगलिंग केन्द्र, एंगलर हट्स, पैडल बोट और पेंटबॉल और रॉक क्लाइंबिंग जैसी गतिविधियों के साथ एक मनोरंजन पार्क जैसी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी। डाडासीबा में नंगल चौक क्षेत्र पंजाब की ओर से सुलभ है। यह पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य क्षेत्र है।

धमेटा क्षेत्र से सटे मथियाल और कठरा खास, जल साहसिक खेलों और प्रशिक्षण सुविधाओं के लिए उपयुक्त स्थान हैं। इन क्षेत्रों को मोटरबोट की सवारी, क्रूज़, नौका अनुभव और रोमांचकारी राइड के लिए विकसित किया जा सकता हैं। उन्होंने एक बारहमासी नाले के साथ-साथ 1.2 किलोमीटर तक फैली एक कृत्रिम झील बनाने के लिए एक उपयुक्त स्थान की पहचान करने की आवश्यकता पर बल दिया।

HPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स की अस्थाई Answer Key जारी

मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के बनखंडी क्षेत्र में प्राणी उद्यान की योजना पर भी चर्चा की। 195 हेक्टेयर भूमि पर बनने वाले इस पार्क का उद्देश्य आगंतुकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है। यह उम्मीद है कि मोनोरेल से जंगली प्राणी दिखाई देंगे और उन्हें खुले बाड़ों में रखा जाएगा। पार्क के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) से जून माह तक अनुमति प्राप्त होने की उम्मीद है। इसके प्रथम चरण के विकास में लगभग 260 करोड़ रुपये व्यय होंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत संस्थागत देखभाल की आवश्यकता वाले लोगों के लिए एकीकृत केंद्र का निर्माण भी प्रस्तावित है। यह ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की लूथन पंचायत में लगभग 120 कनाल भूमि पर बनाया जाएगा। इसको स्थापित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री ने सलाहकार नियुक्त करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण की भी समीक्षा की। कैबिनेट ने कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर, पालमपुर, शाहपुर, नगरोटा बगवां, जवाली और जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में इन स्कूलों के निर्माण को मंजूरी दी है।

UPSC का फाइनल रिजल्ट घोषित, इशिता किशोर बनी इंडिया टॉपर

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले में तीन ग्रीन कॉरिडोर के विकास के दृष्टिगत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। प्रस्तावित गलियारों में परवाणु-नालागढ़-ऊना-हमीरपुर-संसारपुर टैरेस, बिलासपुर-हमीरपुर-कांगड़ा और मंडी-धर्मशाला-कांगड़ा शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन कॉरिडोरों पर इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए चार्जिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान करने और विद्युत चालित वाहनों के लिए चार्जिंग संबंधी बुनियादी ढांचे तक सुविधाजनक पहुंच सुनिश्चित करने पर बल दिया।

 

उन्होंने ईवी उपयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए शहरों के भीतर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के महत्त्व पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परियोजनाओं की समीक्षा के साथ लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

मंडी: बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने की चेतावनी जारी-प्रशासन अलर्ट 

UGC NET December-2022 को लेकर बड़ी अपडेट-जानिए पूरी डिटेल

शिमला को निकले राहुल गांधी ने अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में किया सफर

मंडी : नशे में धुत्त चालक ने कार से तीन बच्चों को मारी टक्कर, एक की गई जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
Political news Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

मुख्यमंत्री बोले- तथ्य पेश करने के बजाए भाषणबाजी कर रहा विपक्ष

संस्थान डिनोटिफाई को लेकर फिर तपा सदन

शिमला । हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। प्रश्नकाल शुरू होने से पहले विपक्ष ने संस्थानों को बंद करने के निर्णय का विरोध किया। इसके साथ ही विपक्ष ने हिमाचल प्रदेश में संस्थानों को डिनोटिफाई करने के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा मांगी। जिसके बाद सदन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  स्थगन प्रस्ताव को गैर जरूरी बताकर विपक्ष पर निशाना साधा।

हिमाचल में HRTC के 31 डिपो, 10 सब डिपो-3,142 बसें

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष सदन में तथ्य पेश करने के बजाए सिर्फ भाषण बाजी कर रहा है। चर्चा करनी थी तो सदन में यह भी बताते कि इन संस्थानों के लिए कितने बजट का प्रावधान किया गया था।

सदन में तीखी नोक झोंक, बीजेपी विधायक ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष हर रोज काम रोको प्रस्ताव लेकर आ रहा हैं। संस्थानों के डिनोटिफाई करने को लेकर विपक्ष द्वारा चर्चा मांगी जा रही है लेकिन वह तथ्यों के साथ चर्चा नहीं कर पा रहे हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

सीएम ने युवा संसद प्रतियोगिता की विजेता आस्था शर्मा को किया सम्मानित

शिमला के कोटगढ़ क्षेत्र के लोश्टा गांव से है आस्था

शिमला। राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में विजेता रही आस्था शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। मुख्यमंत्री ने आस्था शर्मा को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि राज्य की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा के दम पर हिमाचल का नाम रौशन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि आस्था शर्मा की इस उपलब्धि से समस्त समाज और विशेष तौर पर युवा प्रेरित होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आस्था शर्मा को सम्मानित भी किया। राजकीय महाविद्यालय संजौली की छात्रा आस्था शर्मा शिमला जिला के कोटगढ़ क्षेत्र के लोश्टा गांव से संबंध रखती हैं।

हिमाचल: पहली से 8वीं तक के सभी छात्रों को वर्दी के लिए मिलेंगे 600 रुपए

इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल तथा विधायक नीरज नय्यर भी उपस्थित थे।

शिमला: अडानी मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, JPC की उठाई मांग

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में बढ़ेगी महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार राशि, मिलेंगे एक लाख

मुख्यमंत्री ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में शिरकत की

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविदंर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के पीटरहॉफ में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल समारोह में विशेष रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार की राशि 21 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपए तथा जिला स्तरीय पुरस्कारों की राशि पांच हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपए करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सुख-आश्रय कोष की वेबसाइट तथा हिम-पूरक पोषाहार पुष्टि एप का विधिवत शुभारंभ भी किया।
मुख्यमंत्री ने डॉ. देव कन्या ठाकुर, संगीता खुराना और डॉ. अन्वेषा नेगी को हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया।

Breaking – हिमाचल कैबिनेट : शराब के ठेकों को लेकर बड़ा फैसला, वाटर सेस बिल को मंजूरी

इसके अतिरिक्त खेलों व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न जिलों की महिलाओं व बेटियों को सम्मानित किया गया। इस श्रेणी के तहत रचना कुमारी, माला भगती, रेखा तथागत, मंजू, बलजीत कौर तथा आंचल ठाकुर को सम्मानित किया। आयुषी भंडारी, रेणुका सिंह ठाकुर और सुमन को भी इस पुरस्कार से नवाजा गया है।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया एवं इसमें गहरी रूचि दिखाई। प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना से संबंधित जानकारी पर आधारित प्रदर्शनी सभी के आकर्षण का केंद्र रही।

होली पर तरह-तरह के रंगों से सज गए बाजार : व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को दिशा देने में महिलाओं का सदैव ही उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं माता, बेटी, पत्नी तथा बहन के रूप में अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष सरोजनी नायडू से लेकर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने महिलाओं को नेतृत्व करने की प्रेरणा दी। राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के सशक्त नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय फलक पर अलग पहचान बनाई।

शिमला में सड़कों पर उतरे वामपंथी, केंद्र सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा पाटिल देश की प्रथम राष्ट्रपति बनीं और आज द्रौपदी मुर्मु इस पद को सुशोभित कर रही हैं। यह सभी विभूतियां महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सशक्तिकरण से आगे बढ़कर उनके भीतर छिपी प्रतिभा को सम्मान देने का अवसर है। किसी भी कालखंड में सामाजिक परिवर्तन में महिलाओं का सर्वाधिक योगदान रहा है।

एचपी शिवा परियोजना से विकसित होंगे बगीचे, 15 हजार किसानों मिलेगा लाभ

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने सदैव ही महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण एवं उन्हें सम्मान देने के दृष्टिगत महत्वाकांक्षी योजनाएं एवं नीतियां बनाई हैं। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 73वें व 74वें संविधान संशोधन के माध्यम से महिलाओं के लिए पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में 33 फीसदी आरक्षण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के प्रयासों से लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण संबंधी विधेयक राज्य सभा में पारित करवाया गया है और लोकसभा में पारित होने के उपरांत यह निकट भविष्य में महिलाओं के लिए राज्य व राष्ट्र के स्तर पर अपनी सशक्त भूमिका निभाने का माध्यम बनेगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय समाज को जीवंत रखने में भी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य में महिलाओं में आत्मसम्मान की भावना विकसित करने पर केंद्रित विभिन्न योजनाएं आरम्भ की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और हमारे समाज में महिलाओं को उचित सम्मान की समृद्ध परम्परा है।

शिमला में सड़कों पर उतरे वामपंथी, केंद्र सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के विकास के लिए राज्य सरकार नई योजनाएं आरम्भ कर रही है। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही सर्वप्रथम 101 करोड़ रुपए के मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष की स्थापना कर इस ओर ठोस कदम बढ़ाए हैं। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू की गई है ताकि निराश्रित महिलाएं व अनाथ बच्चे किसी की दयादृष्टि पर निर्भर न रहें। प्रदेश सरकार 27 साल की उम्र तक उनका ध्यान रखेगी और उन्हें उच्च शिक्षित व आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करेगी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि 8 मार्च को होली के त्यौहार के दृष्टिगत यह आयोजन आज किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में नारी को देवी का दर्जा दिया गया है। हमारा संविधान भी महिलाओं को समानता का हक देता है। उन्होंने कहा कि हमें पुरूष प्रधान मानसिकता को छोड़ते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सार्थक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराधों को रोकने में भी समाज को एकजुट होना होगा।

Breaking – हिमाचल कैबिनेट : शराब के ठेकों को लेकर बड़ा फैसला, वाटर सेस बिल को मंजूरी

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में महत्वाकांक्षी पहल कर रही है। महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान के लिए विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने इन योजनाओं के माध्यम से राज्य में किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर एक कविता के कुछ अंश भी पढ़े। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सचिव एम. सुधा देवी ने मुख्यमंत्री एवं गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। विभाग के निदेशक राहुल कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

बुखार के कारण हुई हैं एडमिट

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 76 वर्षीय सोनिया गांधी बुखार के कारण गुरुवार को अस्पताल में भर्ती हुई हैं। फिलहाल सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। उनकी निगरानी और जांच की जा रही है।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ट्वीट कर सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा, ‘दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’

वहीं, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिखा, ‘पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना प्राप्त हुई। हम ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’

Breaking – हिमाचल कैबिनेट बैठक : 780 आशा वर्करों की होगी नियुक्ति, OPS पर भी चर्चा

गौर हो कि इस साल यह दूसरी बार है, जब सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले जनवरी में सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनिया गांधी 12 जून को सांस लेने में परेशानी के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पता चला कि उनके सांस की नली में फंगल इन्फेक्शन है।

चौहान का तंज-नॉर्थ ईस्ट के चुनाव खत्म, केंद्र ने जारी की महंगाई की किस्त

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

जयराम बोले- सुक्खू जी आप श्वेत पत्र करो जारी हम चर्चा के लिए तैयार

आरोप लगाने के बजाय कुछ नया करके दिखाएं सीएम

शिमला। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार के समय हुईं अनियमितताओं को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की बात कही है वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि आप श्वेत जारी करो हम खुली चर्चा के लिए तैयार हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि एक बार हम फिर स्पष्ट कर देते हैं कि जो आंकड़े कांग्रेस पार्टी के नेतागण जनता के समक्ष पेश कर रहे हैं वह पूर्ण रूप से गलत हैं। अगर सत्ता में रहते किसी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा ऋण लिया है तो वह कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सरकार चलाते 3 महीने हो गए हैं और अभी तक हिमाचल प्रदेश में कोई भी नया कार्य नहीं हुआ है ।

शहीद पवन कुमार पंचतत्व में विलीन, पिथवी में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा के ऊपर आरोप लगाने के बजाय हिमाचल प्रदेश में कुछ नया करके दिखाना चाहिए। जब से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तबसे पूरे प्रदेश में विकास ठप है अभी मैं कांगड़ा के प्रवास पर गया था वहां भी विकास की गति धीमी पड़ गई है। इसी प्रकार अगर शिमला की बात भी करें तो जो विकास कार्य जो यहां चल रहे थे उनको भी रोक दिया गया है। कांग्रेस को आरोप और प्रत्यारोप की राजनीति पर विराम लगाते हुए विकास के बारे में बात करनी चाहिए।

करंट लगने से लाचार हुए रोहित को इलाज की दरकार, परिजन लगा रहे मदद की गुहार 

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थी पर कांग्रेस कि यह सरकार इन योजनाओं में केवल विघ्न डालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार थी तो कांग्रेस पार्टी हेलीकॉप्टर को लेकर हल्ला मचाती थी पर अब हेलीकॉप्टर का प्रयोग मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उनके मंत्री कर रहे हैं पर हम चुप हैं , देखना यह है कि कांग्रेस पार्टी के नेता हेलीकॉप्टर का कितना प्रयोग करते हैं। हिमाचल प्रदेश में पूरे देश भर में सबसे कम दरों पर हेलीकॉप्टर को किराए पर लिया गया था देखना यह है कि अब कांग्रेस कितने में हेलीकॉप्टर का सौदा करती है।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो छात्रों को यूके में 40 लाख का पैकेज

त्रिपुरा-नागालैंड चुनाव में जीत का शिमला में जश्न…

भाजपा ने शिमला के शेर ए पंजाब पर त्रिपुरा और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का जश्न मनाया। इस जश्न में भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर वातावरण को भाजपामय कर दिया और इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरण का कार्यक्रम भी किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा का बेहद अच्छा प्रदर्शन रहा है और इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को शुभकामनाएं। चुनावों में ऐसे राज्य भी हैं जिसमें वामपंथियों का शासन उस राज्य में लंबे समय से था पर भाजपा ने उस पर विराम लगाया।

सुक्खू बोले: पूर्व सरकार के समय हुई अनियमितताओं को लेकर लाएंगे श्वेत पत्र 

इस अवसर पर भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल, रणधीर शर्मा, राकेश जम्वाल, डी एस ठाकुर, हंसराज, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, कोषाध्यक्ष संजय सूद, सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सुरेश भारद्वाज, मोहिंदर धर्माणी, राजेश शारदा, विजय परमार, गगन लखनपाल, अनिला कश्यप उपस्थित रहे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
PHOTO GALLERY

मुख्यमंत्री सुक्खू ने सुरेश भारद्वाज का कुशलक्षेम जाना

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (आईजीएमसी), शिमला जाकर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज का कुशलक्षेम जाना।

गगल हिट एंड रन केस-घायल ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा, गाड़ी की हुई पहचान

गत दिनों सुरेश भारद्वाज एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और आईजीएमसी में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायक हरीश जनारथा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

हिमाचल में कल और परसों मौसम साफ रहने का अनुमान, 28 से फिर बिगड़ेगा

 

दिल्ली में बजा कांगड़ा जिला का डंका : डीसी डॉ. निपुण जिंदल को राष्ट्रीय पुरस्कार

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Shimla PHOTO GALLERY

राज्यपाल आर्लेकर से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला। मुख्यमंत्री पद संभालने के पश्चात पहली बार सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास की और नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

सीएम के निर्णय से खफा जयराम, बोले – कांग्रेस ने बदले की भावना के साथ की शुरुआत

 

राज्यपाल ने कहा, “मैंने सुखविंदर सिंह जी की विधान सभा में परफॉरमेंस देखी है, वह सर्वश्रेठ हैं। उनकी टीम वेल एजुकेटेड है, उन्हें प्रशासनिक कार्य में कोई दिक्कत नहीं होगी।” मुख्यमंत्री ने हिमाचल को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए उन्हें राज्यपाल का मार्गदर्शन अपेक्षित रहेगा।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विकास के मामले में हिमाचल देश का आदर्श राज्य बन सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी विधायकों का परिचय करवाया।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें