Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

जयराम बोले- सुक्खू जी आप श्वेत पत्र करो जारी हम चर्चा के लिए तैयार

आरोप लगाने के बजाय कुछ नया करके दिखाएं सीएम

शिमला। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार के समय हुईं अनियमितताओं को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की बात कही है वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि आप श्वेत जारी करो हम खुली चर्चा के लिए तैयार हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि एक बार हम फिर स्पष्ट कर देते हैं कि जो आंकड़े कांग्रेस पार्टी के नेतागण जनता के समक्ष पेश कर रहे हैं वह पूर्ण रूप से गलत हैं। अगर सत्ता में रहते किसी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा ऋण लिया है तो वह कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सरकार चलाते 3 महीने हो गए हैं और अभी तक हिमाचल प्रदेश में कोई भी नया कार्य नहीं हुआ है ।

शहीद पवन कुमार पंचतत्व में विलीन, पिथवी में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा के ऊपर आरोप लगाने के बजाय हिमाचल प्रदेश में कुछ नया करके दिखाना चाहिए। जब से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तबसे पूरे प्रदेश में विकास ठप है अभी मैं कांगड़ा के प्रवास पर गया था वहां भी विकास की गति धीमी पड़ गई है। इसी प्रकार अगर शिमला की बात भी करें तो जो विकास कार्य जो यहां चल रहे थे उनको भी रोक दिया गया है। कांग्रेस को आरोप और प्रत्यारोप की राजनीति पर विराम लगाते हुए विकास के बारे में बात करनी चाहिए।

करंट लगने से लाचार हुए रोहित को इलाज की दरकार, परिजन लगा रहे मदद की गुहार 

जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थी पर कांग्रेस कि यह सरकार इन योजनाओं में केवल विघ्न डालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार थी तो कांग्रेस पार्टी हेलीकॉप्टर को लेकर हल्ला मचाती थी पर अब हेलीकॉप्टर का प्रयोग मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उनके मंत्री कर रहे हैं पर हम चुप हैं , देखना यह है कि कांग्रेस पार्टी के नेता हेलीकॉप्टर का कितना प्रयोग करते हैं। हिमाचल प्रदेश में पूरे देश भर में सबसे कम दरों पर हेलीकॉप्टर को किराए पर लिया गया था देखना यह है कि अब कांग्रेस कितने में हेलीकॉप्टर का सौदा करती है।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो छात्रों को यूके में 40 लाख का पैकेज

त्रिपुरा-नागालैंड चुनाव में जीत का शिमला में जश्न…

भाजपा ने शिमला के शेर ए पंजाब पर त्रिपुरा और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का जश्न मनाया। इस जश्न में भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर वातावरण को भाजपामय कर दिया और इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरण का कार्यक्रम भी किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा का बेहद अच्छा प्रदर्शन रहा है और इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को शुभकामनाएं। चुनावों में ऐसे राज्य भी हैं जिसमें वामपंथियों का शासन उस राज्य में लंबे समय से था पर भाजपा ने उस पर विराम लगाया।

सुक्खू बोले: पूर्व सरकार के समय हुई अनियमितताओं को लेकर लाएंगे श्वेत पत्र 

इस अवसर पर भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल, रणधीर शर्मा, राकेश जम्वाल, डी एस ठाकुर, हंसराज, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, कोषाध्यक्ष संजय सूद, सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सुरेश भारद्वाज, मोहिंदर धर्माणी, राजेश शारदा, विजय परमार, गगन लखनपाल, अनिला कश्यप उपस्थित रहे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

जयराम ठाकुर होंगे नेता प्रतिपक्ष, मिली मान्यता- अधिसूचना हुई जारी

प्रोटेम स्पीकर ने अधिसूचना जारी कर दी है

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 14वीं हिमाचल विधानसभा में विपक्ष के नेता (Leader of Opposition) होंगे। हिमाचल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर चौधरी चंद्र कुमार ने जयराम ठाकुर सदस्य विधान सभा को 14 वीं हिमाचल विधान सभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी है।

बैजनाथ में सड़क से पलटी कार, योल के युवक की गई जान-4 घायल

बता दें कि रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को विधायक दल का नेता चुना गया था। भाजपा विधायक दल की बैठक में भाजपा नेता मंगल पांडे ने जयराम ठाकुर का नाम प्रस्तावित किया था, जिसके बाद सभी विधायकों ने हाथ खड़े कर एक मत से जयराम ठाकुर के नाम पर सहमति जताई।

आईएएस डॉ अभिषेक जैन को सौंपा शिक्षा और आईटी सचिव का जिम्मा

अब हिमाचल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर ने जयराम ठाकुर को 14वीं विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। भाजपा के पास नेता प्रतिपक्ष की मान्यता को लेकर आंकड़ा पूरा है।

13वीं विधानसभा में मौजूदा सरकार में बनाए गए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री नेता प्रतिपक्ष थे। हालांकि कांग्रेस सरकार के पास आंकड़ा पूरा नहीं था। पर जयराम सरकार ने मुकेश अग्निहोत्री को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिया था।

हिमाचल में बढ़ रही सैलानियों की आवाजाही : 48 घंटे में 29,902 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

इंडियन ऑयल में 1,700 से अधिक पदों पर भर्ती-हिमाचल के लिए इतने पद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें