Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

बुखार के कारण हुई हैं एडमिट

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 76 वर्षीय सोनिया गांधी बुखार के कारण गुरुवार को अस्पताल में भर्ती हुई हैं। फिलहाल सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। उनकी निगरानी और जांच की जा रही है।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ट्वीट कर सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा, ‘दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’

वहीं, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिखा, ‘पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना प्राप्त हुई। हम ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’

Breaking – हिमाचल कैबिनेट बैठक : 780 आशा वर्करों की होगी नियुक्ति, OPS पर भी चर्चा

गौर हो कि इस साल यह दूसरी बार है, जब सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले जनवरी में सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनिया गांधी 12 जून को सांस लेने में परेशानी के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पता चला कि उनके सांस की नली में फंगल इन्फेक्शन है।

चौहान का तंज-नॉर्थ ईस्ट के चुनाव खत्म, केंद्र ने जारी की महंगाई की किस्त

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR

हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

फिलहाल हालत स्थिर, ऑब्जर्वेशन में रखा गया

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की तबीयत बिगड़ गई जिसके चलते उनको नोएडा के सेक्टर-27 कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार देर रात सीने में तेज दर्ज की शिकायत के बाद राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को अस्पताल ले जाया गया। वहां पर सीसीयू वार्ड के बेड नंबर एक पर उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। जांच की जा रही है। उनको ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

हिमाचल के 6 जिलों में इस दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट-पढ़ें खबर

जानकारी के मुताबिक रविवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने अपनी धर्म पत्नी जानकी शुक्ला के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके कुछ देर बाद उनके सीने में दर्द उठा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि उनकी हालत स्थिर है और सामान्य टेस्ट के बाद राज्यपाल को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

धर्मशाला : JBT की बैच वाइज नियुक्तियों के लिए साक्षात्कार पहली मार्च से

बता दें कि बीती 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर शपथ लेने के बाद शिव प्रताप शुक्ला अपने पहले दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान रविवार को ही राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने राजधानी में कई बड़े नेताओं से मुलाकात की।

चंबा : खड़ामुख-होली मार्ग बहाल, लैंडस्लाइड के कारण 24 घंटे से था बंद 
राज्यपाल ने दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह से भी मुलाकात की, साथ ही राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी मौजूद रहीं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें