Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

UPSC का फाइनल रिजल्ट घोषित, इशिता किशोर बनी इंडिया टॉपर

ewn24news choice of himachal 23 May,2023 10:29 pm

    कुल 933 अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए चुने

     

    नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्‍जाम का फाइनल रिजल्‍ट घोषित कर दिया है।  इशिता किशोर ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2022 की टॉपर बनी हैं।  दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन रहे। उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर फाइनल रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।
    बता दें कि फाइनल रिजल्‍ट में कुल 933 अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए चयनित हुए हैं। इनमें से 345 अभ्यर्थी अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस (EWS), 263 ओबीसी (OBC), 154 एससी (SC) तथा 72 एसटी (ST) कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्‍ट भी तैयार की गई है।
    मंडी में सेल्स एग्जीक्यूटिव, क्लर्क, वाहन चालक के पदों को होंगे साक्षात्कार

     

    आईएएस (IAS) के पदों की बात करें तो  IAS में 180 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं। IFS  में 38, IPS में 200, सेंट्रल सर्विस ग्रुप A में 473 और ग्रुप B में 131 अभ्यर्थी  शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं। सिविल सर्विस एग्‍जाम में इशिता किशोर, गरिमा लोहिया, उमा हरति एन, स्मृति मिश्रा, मयूर हजारिका, गहना नव्या जेम्स, वसीम अहमद भट्ट, अनिरुद्ध यादव, कनिका गोयल व राहुल श्रीवास्तव पहले 10 स्थानों पर आई है।
    हिमाचल भाजयुमो पूर्व अध्यक्ष विशाल चौहान FCI की सलाहकार समिति के सदस्य नामित

     

    सिविल सर्विस एग्‍जाम की टॉपर इशिता किशोर ने तीसरे अटेंप्ट में सिविल सर्विस एग्‍जाम क्लेयर किया है। इशिता ने बचपन में ही ठान लिया था कि वह IAS ऑफिसर बनेंगी। इशिता की पढ़ाई एयर फोर्स बाल भारती स्कूल और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली से की है। इशिता के पिता एयरफोर्स में ऑफिसर हैं। इश‍िता के अनुसार उन्होंने अपने पिता को हमेशा देश सेवा में तत्पर देखा है। इसके चलते ही बचपन में ही उन्होंने पिता को देखकर ठान लिया था कि बड़ी होकर देश हित में ही कोई जॉब करेंगी, ज‍िससे पापा की तरह देश की सेवा कर सकें।
    फाइनल रिजल्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक... 

     

    मंडी में सेल्स एग्जीक्यूटिव, क्लर्क, वाहन चालक के पदों को होंगे साक्षात्कार 


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather