Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

दिवंगत IPS एसआर राणा के बेटे को हिमाचल पुलिस में मिली सब इंस्पेक्टर की नौकरी

पीटीसी डरोह में मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया नियुक्ति पत्र

डरोह। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह जिला कांगड़ा के 22वें दस्ता मूलभूत आरक्षी प्रशिक्षण के दीक्षांत परेड समारोह में शिरकत की। इस दस्ते में कुल 1093 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिवंगत (IPS) एसआर राणा  यानी साजू राम राणा के पुत्र साहिल राणा को पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर पद के लिए नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया।

सिरमौर : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 8 और सहायिकाओं के 18 पद

साहिल राणा को करुणामूलक आधार पर ये नौकरी मिली है। जनवरी 2023 में धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की जन आभार रैली के दौरान आईपीएस साजू राम राणा की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

IGMC में सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल : निकाले गए 34 गार्ड को नौकरी पर रखने की मांग

एसआर राणा धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में हुई इस जन आभार रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे। उनकी निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। साजू राम राणा मूल रूप से मंडी जिले के धर्मपुर के ध्वाली गांव के रहने वाले थे, उनके दो बच्चे बेटा और बेटी हैं।

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

जब उनका निधन हुआ तब वह जिला हमीरपुर की जंगलबैरी में चौथी बटालियन में कमांडेंट थे। उन्होंने किन्नौर और बिलासपुर जिला में एसपी के पद सेवाएं दी थीं।

एसआर राणा  1 सितंबर,1990 को पुलिस विभाग में बतौर निरीक्षक भर्ती हुए थे। जनवरी 2020 में वह आईपीएस कैडर में प्रमोशन हुआ था। एसआर राणा ने 31 मई 2024 को रिटायर होना था।

 

हिमाचल पुलिस को मिले 1093 जवान, दीक्षांत परेड समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू 

 

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

 

शिमला सचिवालय में तैनात कर्मचारी ने दे दी जान, सुंदरनगर के थे रहने वाले 

दिल्ली से सीधे मनाली पहुंचेगी HRTC वोल्वो बस : ढाई माह बाद फिर शुरू हुई सेवा

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र

 

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

Good News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

हिमाचल पुलिस को मिले 1093 जवान, दीक्षांत परेड समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू

822 पुरुष आरक्षी एवं 271 महिला आरक्षी शामिल

डरोह। हिमाचल पुलिस को 1093 जवान मिल गए हैं। इनमें एमफिल, एलएलबी और एमएससी पढ़े जवान भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह जिला कांगड़ा के 22वें दस्ता मूलभूत आरक्षी प्रशिक्षण के दीक्षांत परेड समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परेड का निरीक्षण किया। साथ ही आरक्षियों को पुरस्कार भी वितरित किए।

नूरपुर में वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक से बिरोजा के 478 टीन बरामद-3 गिरफ्तार

इस दस्ते में कुल 1093 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया है, जिनमें 822 पुरुष आरक्षी एवं 271 महिला आरक्षी शामिल हैं। आरक्षी मूलभूत प्रशिक्षण का यह 22वां दस्ता हिमाचल पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह द्वारा प्रशिक्षित अभी तक के सबसे बड़े प्रशिक्षु दस्तों में से एक है।

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संबोधन ने कहा कि पास आउट होने वाले प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दीं। कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान आपको कई मौकों पर आलोचना और निंदा का सामना करना पड़ सकता है पर आप कर्तव्य और मानवता के पथ से विचलित न होकर कानून के अनुसार सही निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही 1200 जवानों की स्पेशल फोर्स की भर्ती करने जा रही है। रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस थानों का आधुनिकीकरण की दिशा में भी काम किया जा रहा है। सरकार पुलिस व्यवस्था में बदलाव की कोशिश भी जारी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 7 जुलाई से आपदा आई है। ऐसी तबाही पहले कभी नहीं देखी गई है। इस आपदा में हिमाचल पुलिस कर्मियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वह इसके लिए पुलिस कर्मियों को धन्यवाद देते हैं।

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र

सोलन : प्रतियोगिता में भाग लेने आए महाराष्ट्र के बैडमिंटन खिलाड़ी को पड़ा दिल का दौरा

 

शिमला सचिवालय में तैनात कर्मचारी ने दे दी जान, सुंदरनगर के थे रहने वाले 

 

हिमाचल में हिमपात का दौर शुरू : स्पीति घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी, सैलानियों के चेहरे खिले

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

 

 

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

 

दिल्ली से सीधे मनाली पहुंचेगी HRTC वोल्वो बस : ढाई माह बाद फिर शुरू हुई सेवा

हिमाचल : धर्मशाला के डॉ मलकीयत सिंह को NSS अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया प्रदान

पितृपक्ष 2023 शुरू : श्राद्ध के दौरान ध्यान रखें कुछ बातें, क्या करें-क्या न करें जानें

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- SDRF को अत्याधुनिक बनाने में आड़े नहीं आने दी जाएगी धन की कमी

आपदा के दौरान एसडीआरएफ के कार्यों की सराहना की

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य आपदा मोचन बल को और सुदृढ़ एवं सशक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस बल को आधुनिक तकनीक एवं उपकरणों से सुसज्जित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Good News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी

प्रदेश सरकार ने राज्य आपदा मोचन बल को आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए लगभग 12 करोड़ 65 लाख 45 हजार रुपये की राशि जारी की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल आपदा संभावित क्षेत्रों में शामिल है और इस तरह के कदम आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में और तेजी लाने में सहायक होंगे।

आपदा प्रभावित हिमाचल के लिए 3500 करोड़ रुपए के विशेष राहत पैकेज की घोषणा

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में एसडीआरएफ की तीन कम्पनी तैनात हैं। इस बल के जवानों को प्रशिक्षित करने एवं उनके क्षमता निर्माण के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ (SDRF) को अत्याधुनिक बनाने में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने गत तीन माह में लगभग 750 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में बरसात के दौरान आई आपदा में एसडीआरएफ (SDRF) ने बेहतरीन कार्य करते हुए बहुमूल्य मानव जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की है। राजधानी शिमला के फागली तथा समरहिल में इस बल के सदस्यों ने फंसे हुए लोगों को निकालने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चंद्रताल से हटाई जा रही पुलिस चेक पोस्ट, पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

 

इसके अतिरिक्त मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के कुकलाह, पंडोह तथा हणोगी इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने में एसडीआरएफ जवानों के प्रयास अनुकरणीय रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ ने सेना और एनडीआरएफ के साथ मिलकर विभिन्न बचाव अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इसके लिए सभी जवान बधाई के पात्र हैं।

 

प्रधान सचिव राजस्व ओंकार चन्द शर्मा ने कहा कि प्रदेश में संभवतया आज तक की सबसे बड़ी त्रासदी से निपटने में मुख्यमंत्री ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया। उनके दिशा-निर्देशन में पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF), एनडीआरएफ सहित स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

मंडी में 8 केंद्रों पर होगी HAS प्रारंभिक परीक्षा, जुलूस-नारेबाजी पर रहेगा प्रतिबंध

इससे पहले पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और एसडीआरएफ को उपकरणों की खरीद के लिए समुचित राशि प्रदान करने पर उनका व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार की आपदा से निपटने में प्रदेश सरकार और यहां के लोगों ने साहस एवं संवेदनशीलता का परिचय दिया है।

हिमाचल ने यह भी दिखाया कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश बचाव अभियानों के साथ त्वरित राहत पहुंचाने में सदैव प्रभावितों के साथ खड़ा है।
राज्य आपदा मोचन बल की पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज़ ने शिमला के समरहिल व फागली सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में एसडीआरएफ द्वारा संचालित अभियानों पर आधारित एक प्रस्तुतिकरण दिया।

कांगड़ा के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

कार्यक्रम के दौरान एसडीआरएफ शिमला से कांस्टेबल विकास मोहन, मंडी से हेड कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार, नवीन कुमार व बलविन्द्र सिंह, कांगड़ा से हेड कांस्टेबल पंकज, कांस्टेबल विशाल व रजत ने विभिन्न बचाव अभियानों के दौरान अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर विधायक यादविन्द्र गोमा व अजय सोलंकी, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान व उप-महापौर उमा कौशल, सचिव गृह अभिषेक जैन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

शिमला सचिवालय में तैनात कर्मचारी ने दे दी जान, सुंदरनगर के थे रहने वाले 

 

हिमाचल : धर्मशाला के डॉ मलकीयत सिंह को NSS अवॉर्ड, राष्ट्रपति ने किया प्रदान

मंडी : नाबालिग को गंदी गालियां देने और अश्लील इशारे करने के दोषी को कठोर कारावास

 

 

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

 

दिल्ली से सीधे मनाली पहुंचेगी HRTC वोल्वो बस : ढाई माह बाद फिर शुरू हुई सेवा

मंडी में फर्जी CBI अधिकारी पकड़ा, लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी

पितृपक्ष 2023 शुरू : श्राद्ध के दौरान ध्यान रखें कुछ बातें, क्या करें-क्या न करें जानें

हमीरपुर : अणु जाने वाले मुख्य मार्ग सहित ये तीन सड़कें बंद-जानें कारण 

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

हिमाचल : अपनी जमीन पर लगाएं सौर ऊर्जा परियोजना, सरकार खरीदेगी बिजली
शिमला और कुल्लू से अमृतसर के लिए होंगी उड़ानें, जानें टाइम और किराया
हमीरपुर : आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार, एफटीसी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती
हिमाचल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 1182 पद खाली, 1113 पदों को भरने की तैयारी
हमीरपुर : टौणी देवी में भरे जा रहे आंगनबाड़ी के 15 पद, ऐसे करें आवेदन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू चंडीगढ़ से जाएंगे कुल्लू, फिर मंडी और सोलन का करेंगे रुख

आपदा प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंडी, कुल्लू और सोलन जिला के दौरे पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू चंडीगढ़ एयरपोर्ट से भुंतर एयरपोर्ट कुल्लू के लिए रवाना होंगे। जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज थोड़ी देर बाद हेलीकॉप्टर से शिमला से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।

कुल्लू में हरियाणा निवासी युवक से पकड़ा चिट्टा, गाड़ी भी कब्जे में ली

मुख्यमंत्री सुक्खू रात को हिमाचल भवन चंडीगढ़ में रुकेंगे। 12 सितंबर को सुबह 8 बजकर 05 मिनट पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट से भुंतर एयरपोर्ट कुल्लू के लिए रवाना होंगे। वह कुल्लू में आपदा प्रभावित लोगों से मिलेंगे और राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेंगे।

सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर सड़क मार्ग से कुल्लू से मनाली के लिए रवाना होंगे। मनाली में राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने के साथ प्रभावितों से मुलाकात करेंगे। करीब 11 बजकर 35 मिनट पर सासे मनाली हेलीपैड से पंडोह मंडी के लिए रवाना होंगे।

किन्नौर : निगुलसरी में NH-05 की बहाली को लेकर क्या है अपडेट, जानें

 

मंडी जिला में राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने के बाद आपदा प्रभावित लोगों से मिलेंगे। करीब 2 बजकर 05 मिनट पर बीबीएमबी हेलीपैड पंडोह मंडी से बसल हेलीपैड सोलन के लिए रवाना होंगे। करीब अढ़ाई बजे सोलन पहुंचने के बाद राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने के साथ प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

करीब 3 बजकर 35 मिनट पर बसल हेलीपैड सोलन से कलयानी हेलीपैड शिमला के लिए निकलेंगे। मुख्यमंत्री का 12 सितंबर को शाम करीब 4 बजे शिमला पहुंचने का प्रोग्राम है।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/09/TP12.09.2023.pdf”]

16 सितंबर से आसमान में फिर उड़ेंगे मानव परिंदे, पहाड़ों की सैर कर सकेंगे पर्यटक

काजा से ग्राम्फू मार्ग रहेगा सुचारू : यहां से निकाला जाएगा किन्नौर का सेब और मटर

हिमाचल सेब बागवान एक लाख रुपए जुर्माना मामला, सुरेश कश्यप ने उठाए सवाल 

 

 

नालागढ़: मेडिकल डिवाइस पार्क साइट पर हुई मारपीट, फायरिंग के नहीं मिले सुबूत-तीन धरे

जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग कुछ ऐसे मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट 

हिमाचल के इन किसानों को झटका, KCC ब्याज माफी मामले में नहीं मिली राहत

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

 

जरा दें ध्यान-देरी से पहुंचेगा आपका पार्सल, उत्तर रेलवे ने लेन देन में लगाई रोक 

 

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
PHOTO GALLERY

रविवार को भी सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को भी सचिवालय पहुंचे। उन्होंने दफ्तर पहुंचकर जरूरी फाइलें निपटाईं और प्रशासनिक कार्यों को पूरा किया।

10 घंटे में पंडोह से कुल्लू की तरफ भेजे एक हजार वाहन, अब रोकी ट्रैफिक

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वन विभाग के अधिकारियों के साथ सचिवालय में बैठक कर रहे हैं। बैठक में वृक्षों के कटान संबंधी नियमों पर उच्च अधिकारियों से चर्चा की जा रही है।

HRTC चालकों, परिचालकों और कार्यशाला कर्मियों की भर्ती को लेकर क्या बोले डिप्टी सीएम-पढ़ें खबर

राहत : मंडी के कलहनी में पहुंचा राशन, नगवाईं से दो गर्भवती महिलाएं एयरलिफ्ट

Breaking : हिमाचल में DElEd CET 2023 काउंसलिंग स्थगित, जानें नई डेट

कांगड़ा : जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के जेई के बनेर खड्ड में बह जाने के मामले में बड़ी अपडेट

हिमाचल में बढ़ रहे स्क्रब टाइफस के मामले : अब तक तीन की गई जान, 130 लोग पॉजिटिव

HRTC बस में सामान ले जाने के विरोध में कंडक्टर यूनियन, उठाई ये मांग

शिमला-कालका एनएच 5 पर सनवारा में 20 दिन से बंद टोल प्लाजा फिर शुरू
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, विक्रमादित्य भी थे सवार

चिन्हित स्थान पर नहीं उतर पाया चौपर

शिमला। हिमाचल के शिमला जिला के रामपुर के बिथल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी है।

पायलटों की सूझबूझ से हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। हेलीकॉप्टर में पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर और मुख्यमंत्री के पीएसओ सवार थे।

हिमाचल : देर रात 9 तहसीलदारों का ट्रांसफर, 7 कानूनगो को मिली प्रमोशन

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रामपुर क्षेत्र के दौरे पर हैं। उनके हेलीकॉप्टर ने जेएसडब्ल्यू कंपनी के परिसर में हेलीपैड में उतरना था। पर चिन्हित स्थान पर किसी कारण से हेलीकॉप्टर उतर नहीं पाया।

ऐसे में पायलटों ने हेलीकॉप्टर को पांच सौ मीटर दूरी पर खेत में उतारने का निर्णय लिया। बिथल में खेतों में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया गया।

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

 

 

 

सिरमौर में आपदा ने उजाड़े घर : लापता बुजुर्ग का शव मिला, 4 की तलाश जारी

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

हिमाचल : चार दिन कमजोर रहेगा मानसून, 13 अगस्त के बाद फिर शुरू होगा बारिश का दौर

 

शिमला : ढली में पिकअप को घसीटता ले गया बेकाबू ट्रक, दो ने तोड़ा दम, दो गंभीर

 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 6 मील के पास चार घंटे रहेगा बंद

 

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित

 

धर्मशाला : फूड प्वाइजनिंग या कुछ और, पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट करेगी क्लियर

 

HPBose : एकलव्य मॉडल रेसिडेंटल स्कूल में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित 

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू आज चौपाल-कोटखाई के दौरे पर, सुनेंगे जनसमस्याएं

9 अगस्त को ननखड़ी में लेंगे राहत कार्यों का जायजा

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 8 और 9 अगस्त, 2023 को जिला शिमला के चौपाल, रोहड़ू, ननखड़ी व नारकंडा आदि क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 8 अगस्त को प्रातः 11 बजे शिमला से हवाई मार्ग के माध्यम से चलेंगे और 11:20 पर चौपाल पहुंचेगे और सड़क के माध्यम से लोक निर्माण विभाग के विश्राम ग्रह पहुंचेंगे जहां वह जनसमस्याएं सुनेंगे।

मंडी : HRTC बस और टिप्पर पर गिरी चट्टान, एक व्यक्ति व बच्चे को लगी चोटें

इसके पश्चात वह कोटखाई जायेंगे और क्यारी गांव में भारी बरसात से हुए नुकसान का जायजा लेंगे और ठियोग-खड़ा पत्थर-हाटकोटी मार्ग का भी निरिक्षण करेंगे। इसके पश्चात वह शाम 4:35 पर सर्किट हाउस रोहड़ू पहुंचेंगे और वहां जनसमस्याएं सुनेंगे और अधिकारीयों के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 9 अगस्त को प्रातः 10 बजे रोहड़ू से चलेंगे और ननखड़ी पहुंचकर ननखड़ी, अड्डू, गाहन और खोलीघाट में राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लेंगे।

HRTC बस चालक-परिचालक मारपीट मामले में एक धरा, अस्पताल में मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम

इसके पश्चात वह दोपहर 2:15 पर नारकंडा सर्किट हाउस पहुंचेंगे और वहां जन समस्याएं सुनने के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों को लेकर बैठक करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जरोल, कोटगढ़, खनेटी, मधावनी में राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लेंगे और सांय 6 बजे वापस शिमला पहुंचेंगे।

धर्मशाला : फूड प्वाइजनिंग या कुछ और, पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट करेगी क्लियर

 

जयराम बोले- नुकसान का आकलन कैसे करें अधिकारी, वाहन तक नहीं दे रही सरकार

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

Breaking : पुली क्षतिग्रस्त होने से शिमला-मटौर नेशनल हाईवे बंद, ट्रैफिक डायवर्ट

 

ज्वालामुखी: अचानक गिरी गौशाला, जेठानी की गई जान, सास और देवरानी घायल

 

चंबा : खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, प्रीणा पंचायत के युवा प्रधान सहित दो की गई जान

 

 

शिमला में अभिनंदन समारोह : हाटी समुदाय के लोगों ने जयराम ठाकुर का किया जोरदार स्वागत

 

 

डाक विभाग की ‘ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता : 50 हजार तक नकद इनाम
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में 8वीं कक्षा में दाखिले के लिए करें आवेदन
हिमाचल में अब वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र बनाना हुआ महंगा, कितनी बढ़ी फीस पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू ने केदारनाथ आपदा की तर्ज पर हिमाचल के लिए मांगी आर्थिक मदद

नुकसान का आकलन करने पहुंचे केंद्रीय दल के साथ की बैठक

 

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वित्तीय सलाहकार रवनीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए आए आठ सदस्यीय केंद्रीय दल के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय दल को अवगत करवाया कि प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है, जिसे देखते हुए केंद्र सरकार को हिमाचल की उदारता से मदद करनी चाहिए।

शिमला-मंडी नेशनल हाईवे पर घंडल ब्रिज वाहनों की आवाजाही को खुला

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के दौरान मिली सहायता की तर्ज पर हिमाचल को भी केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के आपदा से संबंधित वर्तमान दिशा-निर्देशों में बहुत कम आर्थिक सहायता का प्रावधान है। प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और निर्माण इत्यादि की अधिक लागत को देखते केंद्र सरकार को हिमाचल सहित अन्य पहाड़ी राज्यों को अलग पैटर्न पर आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए।

शिमला : खाई में गिरी कार, खाबली पंचायत उपप्रधान सहित तीन की गई जान

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण प्रदेश में बिजली, पानी और सड़क परियोजनाओं को बड़े पैमाने पर क्षति पहुंची है, जिसे स्थाई रूप से बहाल करने में काफी वक्त लगेगा और विशेष आर्थिक सहायता की भी आवश्यकता होगी। ऐसे में इस त्रासदी से उबरने के लिए प्रदेश को उदार वित्तीय मदद के लिए केन्द्र सरकार को आगे आना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अन्तरिम राहत के लिए केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा है और मानसून के बाद इस बारे में संशोधित ज्ञापन दिया जाएगा।

चंबा : नूरपुर के BSF जवान ने क्यों रची अपनी मौत की साजिश-आखिर क्या है सच

 

बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, वित्त सचिव अक्षय सूद, विशेष सचिव राजस्व डीसी राणा, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

रिकांगपिओ से शिमला जा रही HRTC बस पर अचानक गिरी चट्टानें

 

 

रिकांगपिओ से शिमला जा रही HRTC बस पर अचानक गिरी चट्टानें

 

कुल्लू से मनाली आने-जाने के लिए सड़क मार्ग तय, जानिए कैसे होगी आवाजाही

 

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले किया बड़ा बदलाव

 

पूर्व विधायक खूब राम का निधन, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने जताया शोक

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest Viral news Shimla State News

पैदल सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, छात्रों से पूछा-कैसी चल रही पढ़ाई

लोगों के साथ भी किया संवाद

 

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने सरकारी आवास ओक ओवर से सचिवालय पैदल पहुंचे। इस दौरान न सरकारी गाड़ी और न ही सुरक्षा का कोई बड़ा तामझाम था। रास्ते में मुख्यमंत्री ने आम लोगों के साथ बातचीत की। साथ ही स्कूल जा रहे छात्रों से पूछा पढ़ाई कैसी चल रही है। मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्रों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

बद्दी : कार में घूम रहे थे कांगड़ा के युवक, ट्रक से टक्कर-एक की गई जान

इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी थे।सचिवालय पहुंचने के बाद ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित जिलों के उपायुक्तों से बातचीत की और उनके जिलों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की फीडबैक ली।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हिमाचल के छात्र पर चली गोलियां, एक युवक की मौत

 

 

कांगड़ा जिला में भूस्खलन के कारण ये सड़क मार्ग हैं अवरुद्ध

 

 

मंडी : मलबा हटा रही JCB मशीन पर गिरी चट्टान, बाल-बाल बचे लोग

 

कांगड़ा : बढ़ रहा पौंग डैम का स्तर, छोड़ा जा सकता है पहले से ज्यादा पानी

 

 

हिमाचल : जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान, डिप्टी सीएम का ऐलान 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

नादौन : ब्यास नदी में बढ़ते जल स्तर का आकलन करने पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू

नुकसान की समीक्षा को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ की वर्चुअल बैठक

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने गृह क्षेत्र नादौन का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के कारण ब्यास नदी में बढ़ते जल स्तर का आकलन किया।

उन्होंने कहा कि आस-पास के क्षेत्रों में संभावित खतरों के बारे में चिंतित हैं। हम अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं। निवासियों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध है।

हिमाचल में बारिश का कहर : 17 लोगों की गई जान-3 से 4 हजार करोड़ की चपत

 

मुख्यमंत्री ने आज जिला हमीरपुर के नादौन से राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए आयोजित राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की और सभी संबंधित प्राधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण 17 लोगों की मृत्यु हो गई है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में सड़कों, बिजली के ट्रांसफार्मरों व विद्युत उप-केंद्रों और जल आपूर्ति परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है।

इस आपदा के कारण लोगों का जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है और प्रारंभिक अनुमान के अनुसार प्रदेश को लगभग 3,000 करोड़ से 4,000 करोड़ रुपए तक का नुकसान आंका गया है।

हिमाचल मौसम अपडेट : आज के लिए रेड तो मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट है जारी

 

मुख्यमंत्री ने लगातार बारिश से हुए नुकसान का सटीक आकलन करने के लिए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में समिति की बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी उपायुक्तों को आगामी 10 दिन तक सतर्क रहने और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने भूस्खलन और बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस विकट स्थिति से कुशलतापूर्वक निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

Video : धर्मशाला-मैक्लोडगंज कैंट रोड पर लैंडस्लाइड, लग रहा जाम

 

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित बचाव अभियान शुरू किए गए और समय पर आपदा प्रबंधन कर, कई अमूल्य जीवन बचाए गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से राहत और बचाव कार्यों के लिए पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को शामिल करने के लिए कहा।

उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति तत्काल बहाल करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को दैनिक जीवन में किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

ऐतिहासिक श्रीखंड महादेव यात्रा पर शेष सीजन के लिए रोक, आदेश जारी

 

कुल्लू में बड़ा हादसा : शादी में जा रहा था परिवार, खाई में गिरी कार, पांच की मौत

 

नूरपुर-बैजनाथ रेलवे ट्रैक पर सभी ट्रेनों की आवाजाही रोकी

 

हिमाचल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन स्थिति में करें कॉल

 

 

शिमला : पहाड़ी से घर पर गिरा भारी मलबा, युवती की जान, बुजुर्ग महिला दबी

 

जीवन बचाने को जोखिम में डालते हैं जान : हिमाचल पुलिस, NDRF, होमगार्ड जवानों को सलाम

 

कांगड़ा जिला का कालेश्वर महादेव मंदिर 3 दिन के लिए बंद

 

कांगड़ा में चक्की पुल ट्रैफिक के लिए बंद, वाहनों की आवाजाही रोकी

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ