Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बजट सत्र : प्रश्नकाल से शुरू होगी तीसरे दिन की कार्यवाही, गतिरोध के आसार

सदन में आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट रखेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही आज प्रश्नकाल से शुरू होगी। आज भी सदन में गतिरोध बने रहने के आसार हैं। इस दौरान विभिन्न मसलों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है। यह भी संभव है कि आज भी विपक्ष किसी अन्य मसले पर चर्चा की मांग को लेकर सदन में स्थगन प्रस्ताव लाकर सत्ता पक्ष को बैकफुट पर धकेलने का प्रयास कर सकता है। सेशन के पहले दोनों दिनों के दौरान भी विपक्ष ने यही रुख अपनाया है।

हिमाचल की कंपनी भरेगी सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पद, यहां होंगे साक्षात्कार

इसके बाद मुख्यमंत्री सुक्खू सदन में आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट रखेंगे। इसके बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल सदन में कैग (भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक) की रिपोर्ट को टेबल करेंगे। यह रिपोर्ट सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर आधारित होगी। सदन में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पावर प्रोजेक्ट पर सेस लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। इस पर चर्चा के बाद विधेयक को पास किया जाएगा।

सदन में तीखी नोक झोंक, बीजेपी विधायक ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

आज प्राइवेट मेंबर डे है। इसमें 4 सदस्यों के संकल्प चर्चा के लिए सदन में रखे जाएंगे। पहला संकल्प घुमारवीं के कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी द्वारा लाया गया है। इसमें उन्होंने बिना FCA FRA के बनी सड़कें और भवन को एकमुश्त रेगुलर करने के पॉलिसी बनाने के लिए संकल्प लाया है।

चंबा : रिकॉर्ड समय में बना चौली वैली ब्रिज, 2.50 करोड़ रुपये हुए हैं खर्च

दूसरा संकल्प भाजपा MLA विपिन सिंह परमार का है। परमार पावर प्रोजेक्ट में हिमाचल की हिस्सेदारी बढ़ाने और लाभांश एग्रीमेंट की अनुपालना नहीं होने से स्टेट को हो रहे आर्थिक नुकसान से बचने के लिए नीति बनाने की मांग करेंगे। तीसरा संकल्प पांवटा साहिब के BJP विधायक सुखराम चौधरी का है। इसमें वह बेसहारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान बारे सदन में नीति बनाने की मांग करेंगे।

 

चौथा संकल्प भाजपा के झंडुता से विधायक जेआर कटवाल का है, इसमें वह भारतीय प्रजातंत्र व कल्याणकारी राज्य में निहित चिन्हित संवैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा को सुदृढ़ को करने तथा विषमताओं के निवारण के लिए नीति बनाने की मांग सदन में रखेंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Political news Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

मुख्यमंत्री बोले- तथ्य पेश करने के बजाए भाषणबाजी कर रहा विपक्ष

संस्थान डिनोटिफाई को लेकर फिर तपा सदन

शिमला । हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। प्रश्नकाल शुरू होने से पहले विपक्ष ने संस्थानों को बंद करने के निर्णय का विरोध किया। इसके साथ ही विपक्ष ने हिमाचल प्रदेश में संस्थानों को डिनोटिफाई करने के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा मांगी। जिसके बाद सदन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  स्थगन प्रस्ताव को गैर जरूरी बताकर विपक्ष पर निशाना साधा।

हिमाचल में HRTC के 31 डिपो, 10 सब डिपो-3,142 बसें

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष सदन में तथ्य पेश करने के बजाए सिर्फ भाषण बाजी कर रहा है। चर्चा करनी थी तो सदन में यह भी बताते कि इन संस्थानों के लिए कितने बजट का प्रावधान किया गया था।

सदन में तीखी नोक झोंक, बीजेपी विधायक ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष हर रोज काम रोको प्रस्ताव लेकर आ रहा हैं। संस्थानों के डिनोटिफाई करने को लेकर विपक्ष द्वारा चर्चा मांगी जा रही है लेकिन वह तथ्यों के साथ चर्चा नहीं कर पा रहे हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Political news Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

सदन में तीखी नोक झोंक, बीजेपी विधायक ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

विधायक निधि तुरंत से बहाल करने की उठाई मांग

शिमला। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में खूब हंगामा हुआ है। इस दौरान सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी समय तक नोकझोंक देखने को मिली। बता दें कि चंबा चुराह भाजपा के विधायक डॉक्टर हंसराज ने सदन में आमरण अनशन की चेतावनी तक दे डाली। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में विधायक विकास निधि तुरंत बहाल नहीं की गई तो उन्हें मजबूरन प्रदेश सरकार के खिलाफ धरने पर बैठना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़े तो आमरण अनशन करने के लिए भी तैयार हैं। हालांकि इससे पहले पूर्व मंत्री व पांवटा साहिब के भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने नियम 67 के तहत सदन में प्रस्ताव लाया और प्रदेश के विभिन्न जिलों में डिनोटिफाई किए गए कार्यालय के मामले में चर्चा की मांग की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मामले में चर्चा को सहमति दी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने नियम  67 के तहत चर्चा को समय दिया।

हिमाचल में HRTC के 31 डिपो, 10 सब डिपो-3,142 बसें

उधर, कांग्रेस के विधायक राजेश धर्माणी ने बताया कि पूर्व सरकार ने पिछले 6 महीनों में राजनीति का लाभ लेने के लिए 900 संस्थान खोले गए हैं। जिनका बजट ही प्रदेश सरकार के पास नहीं है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में अंतिम 6 महीनों में 33 डिवीजन खोल दी है, जबकि बिजली बोर्ड में 10000 फिल्टर स्टाफ की कमी चल रही है।

मुख्यमंत्री बोले- तथ्य पेश करने के बजाए भाषणबाजी कर रहा विपक्ष

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें