Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

IGMC पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, करवा रहे रूटीन चेकअप

शिमला। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार सुबह आईजीएमसी (IGMC) अस्पताल पहुंचे। मुकेश अग्निहोत्री रूटीन चेकअप के लिए IGMC पहुंचे हैं। अग्निहोत्री अल्ट्रासाउंड करवाने अस्पताल पहुंचे हैं।

हिमाचल : तिनके की तरह बह गई स्कॉर्पियो, घरों में घुसा पानी-भारी नुकसान

 

एचओडी मेडिसिन डॉक्टर बलबीर सिंह वर्मा उप मुख्यमंत्री का चेकअप कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री भी अस्पताल पहुंची।

HRTC हिमधारा एसी बसों का किराया हुआ कम, कहां से कितना लगेगा, जानें

हिमाचल में बैंक क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, भरे जाएंगे 81 पद

 

WhatsApp ने बंद किए 65 लाख भारतीय यूजर्स के अकाउंट, ये है वजह

जुलाई माह में आ रहे हैं ये व्रत व त्योहार, एक बार देख लीजिए लिस्ट

Video Story : विधायक जनक राज ने उठाया सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का मुद्दा

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

बुखार के कारण हुई हैं एडमिट

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 76 वर्षीय सोनिया गांधी बुखार के कारण गुरुवार को अस्पताल में भर्ती हुई हैं। फिलहाल सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। उनकी निगरानी और जांच की जा रही है।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ट्वीट कर सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा, ‘दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’

वहीं, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिखा, ‘पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना प्राप्त हुई। हम ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’

Breaking – हिमाचल कैबिनेट बैठक : 780 आशा वर्करों की होगी नियुक्ति, OPS पर भी चर्चा

गौर हो कि इस साल यह दूसरी बार है, जब सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले जनवरी में सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनिया गांधी 12 जून को सांस लेने में परेशानी के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पता चला कि उनके सांस की नली में फंगल इन्फेक्शन है।

चौहान का तंज-नॉर्थ ईस्ट के चुनाव खत्म, केंद्र ने जारी की महंगाई की किस्त