Categories
Shimla PHOTO GALLERY

राज्यपाल आर्लेकर से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला। मुख्यमंत्री पद संभालने के पश्चात पहली बार सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास की और नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

सीएम के निर्णय से खफा जयराम, बोले – कांग्रेस ने बदले की भावना के साथ की शुरुआत

 

राज्यपाल ने कहा, “मैंने सुखविंदर सिंह जी की विधान सभा में परफॉरमेंस देखी है, वह सर्वश्रेठ हैं। उनकी टीम वेल एजुकेटेड है, उन्हें प्रशासनिक कार्य में कोई दिक्कत नहीं होगी।” मुख्यमंत्री ने हिमाचल को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए उन्हें राज्यपाल का मार्गदर्शन अपेक्षित रहेगा।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विकास के मामले में हिमाचल देश का आदर्श राज्य बन सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी विधायकों का परिचय करवाया।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

 

Categories
PHOTO GALLERY

पीएम मोदी से मिले हिमाचल के राज्यपाल

नई दिल्ली। हिमाचल के  राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गत सायं नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
हिमाचल: सर्दियों में क्यों बढ़ते हैं कुत्तों और बंदरों के काटने के मामले-जानिए

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें