Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला NPS यूनियन महारैली : कर्मचारियों में उत्साह, नारेबाजी से गूंजा पुलिस ग्राउंड

पुरानी पेंशन की बहाली को सीएम का जताया जाएगा आभार

धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला के धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में एनपीएस कर्मचारी यूनियन की महारैली है। रैली पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया जाएगा। रैली के लिए प्रदेशभर से कर्मचारी धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में इकट्ठे होना शुरू हो गए हैं। पुरानी पेंशन बहाल करने पर कर्मचारियों में खासा उत्साह है। पुलिस ग्राउंड में नारेबाजी का दौर शुरू है।

हमीरपुर : ‘फूल’ से बरस रहे पैसे, उखली के शिव कुमार की बदली तकदीर

 

बता दें कि धर्मशाला के पुलिस मैदान में होने वाली इस आभार रैली में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री समेत सभी कैबिनेट मंत्रियों और अन्य पदाधिकारियों के पहुंचने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री दिल्ली से धर्मशाला पहुंचेंगे। वह साई ग्राउंड धर्मशाला में उतरेंगे।

शिमला: कसुम्पटी पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर पेड़ से लटका मिला शव

 

हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के ओल्ड पेंशन बहाली (OPS) के ऐतिहासिक निर्णय से प्रदेश के एक लाख 36 हजार सरकारी कर्मचारियों को सीधा पहुंचा है। सरकार के निर्णय से लाभान्वित सभी कर्मचारियों का एक स्वर में कहना है कि यह आभार रैली मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का धन्यवाद जताने के लिए आयोजित की जा रही है। सरकार के ओपीएस बहाली के निर्णय ने उनका वर्तमान और भविष्य सुरक्षित कर दिया है।

Breaking : हिमाचल में लेक्चरर से प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट भी जारी-पढ़ें 

 

वहीं पेंशन बहाली से गदगद कर्मचारियों के परिजन भी रैली को लेकर बेहद उत्सुक हैं। उनका कहना है कि यह केवल पेंशन की बात नहीं है, ये हमारे बच्चों के सम्मान, स्वाभिमान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा फैसला है, इसके लिए वे जिंदगी भर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ऋणी रहेंगे। महारैली में 65 हजार के करीब लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

Breaking : हिमाचल में प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट जारी-पढ़ें पूरी लिस्ट 

 

 

 

हिमाचल में 20 बने नायब तहसीलदार, रिजल्ट किया घोषित

हरिपुर: सुक्खू की जनसभा में अनुराग ठाकुर पर बरसे विधायक होशियार, क्या बोले, पढ़ें

UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *