Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

HRTC को घाटे से उबारने का प्लान, क्या बोले-डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, जानिए

टैक्स को 675 करोड़ से बढ़ाकर 850 करोड़ करने का लक्ष्य

शिमला। प्रदेश में 1,350 करोड़ के घाटे के तले दबे हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) को उबारने के लिए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कई कदम उठाने की बात कही है। एचआरटीसी (HRTC) को घाटे से उबारने के लिए इस बार टैक्स को 675 करोड़ से बढ़ाकर 850 करोड़ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अवैध वोल्वो बसों पर नकेल कसने के लिए कानून लाया जा रहा है, जिससे सरकार को सालाना दस करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा।

पालमपुर: क्षितिज राणा ने पास की UPSC परीक्षा, HPS एग्जाम भी किया है क्लेयर

 

शिमला में सड़क सुरक्षा और परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के बाद डिप्टी सीएम मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 21 लाख 50 हजार वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें से 18 लाख 45 हजार नॉन ट्रांसपोर्ट के हैं, जबकि 3 लाख 8 हजार ट्रांसपोर्ट के हैं। हिमाचल के 15 लाख 12 हजार लोगों के पास वाहन लाइसेंस हैं। सिर्फ 1 लाख 12 हजार महिलाएं लाइसेंस धारक हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि अवैध रूप से चलने वाली वोल्वो बसों से टैक्स के रूप में 10 करोड़ राजस्व प्राप्ति होगी।

Breaking : हिमाचल में कांस्टेबल के 1226 पदों पर होगी भर्ती, सरकार को भेजा प्रस्ताव

 

हिमाचल में बिना नंबर के कोई भी गाड़ी नहीं चलेगी। HRTC में दलाली भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे, जो अधिकारी अच्छा काम करेंगे उनका सम्मान किया जाएगा। प्रदेश में 15 साल पुरानी गाड़ियां नहीं चलेंगी, उसके लिए स्क्रैप नीति बनाई जाएगी। प्राइवेट गाड़ियों के नंबर प्लेट में लिखे फालतू चीजों को हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं। हादसों को कम करने के लिए ब्लैक स्पॉट चयनित करके उनको दुरूस्त किया जाएगा। हिमाचल में हर दिन तीन व्यक्तियों की मौत सड़क हादसों में हो जाती है।

चंबा: रात से घर नहीं लौटा था व्यक्ति, नदी में गिरी मिली कार-गई जान 

 

 

मंडी में सेल्स एग्जीक्यूटिव, क्लर्क, वाहन चालक के पदों को होंगे साक्षात्कार

मंडी: बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने की चेतावनी जारी-प्रशासन अलर्ट 

UGC NET December-2022 को लेकर बड़ी अपडेट-जानिए पूरी डिटेल

शिमला को निकले राहुल गांधी ने अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में किया सफर

मंडी : नशे में धुत्त चालक ने कार से तीन बच्चों को मारी टक्कर, एक की गई जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *