Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हमीरपुर : 'फूल' से बरस रहे पैसे, उखली के शिव कुमार की बदली तकदीर

ewn24news choice of himachal 28 May,2023 4:48 pm

    अब हर सीजन में उगा रहे हैं लाखों के फूल

    हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला के उखली गांव के किसान शिव कुमार पहले सब्जी बेचकर परिवार का बड़ी मुश्किल से पालन पोषण करते थे। पर अब न केवल वह अच्छी आमदनी कमा रहे हैं, बल्कि दूसरों को रोजगार मुहैया करवा रहे हैं। ऐसा हो पाया है फूलों की खेती के चलते। फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करके किसानों और बागवानों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रदेश सरकार की विभिन्न सब्सिडी योजनाओं के सराहनीय परिणाम सामने आ रहे हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है उद्यान विभाग की पॉलीहाउस अनुदान योजना।
    शिमला: कसुम्पटी पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर पेड़ से लटका मिला शव

     

    इसी योजना के कारण ही आज हमीरपुर जिले के एक छोटे से गांव उखली के किसान शिव कुमार लाखों के फूल दिल्ली तक पहुंचा रहे हैं। उद्यान विभाग की इस योजना से मानों शिव कुमार की तकदीर ही खिल उठी है। शिव कुमार अपने गांव में ही सब्जी बेचकर जैसे-तैसे परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। सुबह से लेकर शाम तक सब्जी की बिक्री से होने वाली आय और कृषि योग्य थोड़ी सी जमीन से पत्नी वंदना, बूढ़ी माता और बेटियों वाले परिवार का गुजारा मुश्किल से हो पा रहा था। आय का कोई अन्य साधन नजर नहीं आ रहा था।
    Breaking : हिमाचल में लेक्चरर से प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट भी जारी-पढ़ें 

     

    ऐसी परिस्थितियों में शिव कुमार को उद्यान विभाग की पॉलीहाउस अनुदान योजना का पता चला। उन्होंने तुरंत हमीरपुर उद्यान विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और योजना से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त की। विभागीय अधिकारियों ने शिव कुमार का मार्गदर्शन किया और उन्हें पॉलीहाउस लगाने के लिए प्रेरित किया। योजना के तहत 85 प्रतिशत अनुदान पाकर शिव कुमार ने लगभग 3000 वर्गमीटर का पॉलीहाउस लगाया। इस पर उन्हें विभाग की ओर से लगभग 28000 रुपये का अनुदान मिला।
    Breaking : हिमाचल में प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट जारी-पढ़ें पूरी लिस्ट 

     

    कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में सात दिन का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने पॉलीहाउस में कारनेशन फूल की खेती आरंभ की, जिसकी दिल्ली जैसे बड़े शहरों में काफी मांग रहती है। शिव कुमार का यह प्रयोग पूरी तरह कामयाब रहा और उन्हें एक पॉलीहाउस से ही अच्छी आमदनी होने लगी। आजकल वह पांच से सात लाख रुपये तक के कारनेशन फूल बेच रहे हैं।

     

    इससे न केवल शिव कुमार के परिवार की आजीविका चल रही है, बल्कि कई अन्य लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। अब वह अपना कारोबार बढ़ाने के लिए एक और पॉलीहाउस लगाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके लिए भी उद्यान विभाग की ओर से अनुदान का प्रस्ताव मंजूर होने वाला है।

    प्रदेश सरकार की इस योजना की प्रशंसा करते हुए शिव कुमार ने बताया कि 85 प्रतिशत अनुदान वाली इस योजना के माध्यम से किसानों-बागवानों को इतनी मदद मिलती है, जितनी मदद शायद उनके अपने सगे-संबंधी भी नहीं कर सकते हैं।

     



    अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। क्योंकि जो आंकड़ा सरकार ने लिया है, वह 31 मार्च तक का है। प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए और संख्या 31 मई की स्थिति में लेनी चाहिए।




     


    हिमाचल में 20 बने नायब तहसीलदार, रिजल्ट किया घोषित

    &feature=share9
    हरिपुर: सुक्खू की जनसभा में अनुराग ठाकुर पर बरसे विधायक होशियार, क्या बोले, पढ़ें


    UPSC परीक्षा 28 मई को : एग्जाम हॉल के आसपास लागू रहेगी धारा-144


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather