सैंज कुमारसैन में हुई स्थापित
सैंज। शिमला के सैंज कुमारसैन में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रथम प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किया। इस पर हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह और ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर भी मौजूद थे। इससे पहले सैंज पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह का जोरदार स्वागत किया।
Breaking : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में चालक के पद का फाइनल रिजल्ट घोषित
इस अवसर अपने संबोधन में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सैंज में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पहली प्रतिमा स्थापित की है। मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि प्रतिमा का अनावरण उनके द्वारा करवाया गया है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का देश और प्रदेश की राजनीति में बड़ा कद है। वह किसी प्रतिमा के मोहताज नहीं हैं।
सलूणी केस : मनोहर को इंसाफ की मांग लिए विश्व हिंदू परिषद फिर सड़कों पर
वीरभद्र सिंह लोगों के दिलों में बसते हैं। वह 6 बार मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे हैं। जब उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा तब भी वह हाउस के सदस्य थे। वह सौभाग्यशाली है कि वीरभद्र सिंह ने उंगली पकड़कर उन्हें राजनीति सिखाई और राजनीति में लेकर आ। अगर वह पिछले 25 साल से विधायक हैं तो यह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ही देन है।
हिमाचल : हरियाणा से बाइक पर लेह घूमने निकले थे दो दोस्त, एक की गई जान
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की जनता दो विभूतियों हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार और आधुनिक हिमाचल के निर्माता वीरभद्र सिंह को कभी भूल नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि जब भी स्वर्गीय वीरभद्र सिंह कोई बात आती है तो लोगों की आंखें नम हो जाती हैं। https://youtu.be/2LW0lA-qDt4 https://youtu.be/9ozbV8LwsSQ
सलूणी क्षेत्र को छोड़कर चंबा के समस्त क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य, कोई पाबंदी नहीं
https://youtu.be/U2m4KNOz_fo https://youtu.be/bZq3l5Mch1k